भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन सम्पन्न रायबरेली। भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन जिला सहकारी बैंक के सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला संरक्षक नागेश सिंह, संरक्षक रामकुमार तिवारी एवं श्री आरडी . सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही आशा संगिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा जी, ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं रोडवेज़ से राकेश तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विभागों—ग्रामीण बैंक, आईटीआई, रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, आंगनबाड़ी, एनएचएम, डाक विभाग, एनटीपीसी आदि—के सैकड़ों कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा। सम्मेलन के दौरान भारतीय मज़दूर संघ के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक हितों के लिए उसके संघर्ष एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ सदैव राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जिला सम्मेलन के माध्यम से नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें— अध्यक्ष: चंद्रमोहन सिंह जिला महामंत्री: धर्मेन्द्र तिवारी कोषाध्यक्ष: उमाशंकर कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष: सुधीर सिंह उपाध्यक्ष: जितेंद्र सिंह, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती संतोष कुमारी मंत्री: संदीप मिश्रा, श्री अंकित कुमार संगठन मंत्री: धर्मेन्द्र सिंह चौहान प्रचार मंत्री: दिनेश सिंह कार्यालय मंत्री: रवि रावत नई कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, तथा जनपद की सभी इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

- ऊंचाहार, रायबरेली: सोमवार की शाम एनटीपीसी स्थित गंगा भवन में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों और क्षेत्रीय जनता के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में व्याप्त बिजली की किल्लत और जनता को हो रही परेशानियों का समाधान निकालना था। अधिकारियों की रही मौजूदगी, ऊंचाहार एसडीओ पर बरसे लोग बैठक में अधिशासी अभियंता एक्स सी एन उमेश कुमार, जगतपुर एसडीओ विशाल कुशवाहा समेत विभिन्न क्षेत्रों के अवर अभियंता जेइ मौजूद रहे, जिनमें अनुपम त्रिपाठी (ऊंचाहार तहसील), अभिनव पटेल (रोहनिया), चंद्रेश पटेल (जगतपुर), अवनीश (रसूलपुर) और ओंकार (जमनापुर) शामिल थे। हालांकि, बैठक में ऊंचाहार एसडीओ की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। स्थानीय जनता ने विधायक से शिकायत की कि ऊंचाहार एसडीओ न तो फोन उठाते हैं और न ही जनसमस्याओं का समय पर निस्तारण करते हैं। विधायक की सख्त चेतावनी: 'फर्जी कटौती बंद करें' जनता की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि "क्षेत्र में किसी भी कीमत पर फर्जी बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने जगतपुर और जमुनापुर के जेई को विशेष रूप से निर्देशित किया कि बार-बार लाइट कटने से जनता को भारी असुविधा हो रही है, ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। बैठक में निगोहा प्रधान आशीष तिवारी, रज्जन मिश्रा, शिव नारायण सिंह, पंकज सिंह, समाजसेवी अनिल पांडेय, अरुण पांडे, शिव पूजन पांडेय और विंदेश्वरी तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बिजली आपूर्ति में सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। विधायक ने अंत में विधायक अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो उच्च स्तर पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक से क्षेत्रवासियों में बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी है।1
- रायबरेली के ऊंचाहार में रेलवे क्रासिंग फाटक गेट संख्या 43 सी पर दिनांक 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को बोलेरो की लापरवाही से एक बड़ा रेलवे हादसा होते होते बचा तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने बन्द रेलवे बूम पर जोरदार टक्कर मारी जिससे रेलवे बूम क्षतिग्रस्त हो गया इस जोरदार टक्कर के दौरान क्रासिंग पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी का माहोल बन गया जानकारी के अनुसार सोमवार को रायबरेली पैसेंजर ट्रेन की स्टेशन पर आने की सूचना मिली थी जिससे मौजूद गेटमैन ने यातायात व्यवस्था को रोकते हुए गेट बन्द कर दिया इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने बन्द रेलवे बूम पर जोरदार टक्कर मार दी गलीमत की बात यह रही की टक्कर होने के समय रायबरेली ऊंचाहार पैसेंजर ट्रेन फाटक से कुछ दूरी पर थी जिससे एक भीषण हादसा होते होते टल गया घटना के बाद मौजूद गेटमैन ने इसकी सूचना आरपीएफ को दीं सूचना पाकर आरपीएफ के जवान नगर स्थित गेट संख्या 43 सी पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में लिया मामले में स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बूम क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे यातायात प्रभावित नहीं हुआ वैकल्पिक तकनीकी व्यवस्था का उपयोग कर ट्रेन को पास कराया गया है, वहीं आरपीएफ ने वाहन को जब्त कर चालक पर रेलवे सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और रेल सुरक्षा में बांधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।1
- रायबरेली। भारतीय मज़दूर संघ, जिला इकाई रायबरेली का जिला सम्मेलन जिला सहकारी बैंक के सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला संरक्षक नागेश सिंह, संरक्षक रामकुमार तिवारी एवं श्री आरडी . सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही आशा संगिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा जी, ग्रामीण बैंक के राष्ट्रीय सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं रोडवेज़ से राकेश तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विभागों—ग्रामीण बैंक, आईटीआई, रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, आंगनबाड़ी, एनएचएम, डाक विभाग, एनटीपीसी आदि—के सैकड़ों कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा। सम्मेलन के दौरान भारतीय मज़दूर संघ के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक हितों के लिए उसके संघर्ष एवं संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ सदैव राष्ट्रहित, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जिला सम्मेलन के माध्यम से नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें— अध्यक्ष: चंद्रमोहन सिंह जिला महामंत्री: धर्मेन्द्र तिवारी कोषाध्यक्ष: उमाशंकर कार्यकारी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष: सुधीर सिंह उपाध्यक्ष: जितेंद्र सिंह, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती संतोष कुमारी मंत्री: संदीप मिश्रा, श्री अंकित कुमार संगठन मंत्री: धर्मेन्द्र सिंह चौहान प्रचार मंत्री: दिनेश सिंह कार्यालय मंत्री: रवि रावत नई कार्यकारिणी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया गया कि सभी संबद्ध संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे, तथा जनपद की सभी इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। अंत में सभी उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी3
- *हाइवे किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस* *कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर कछुआ स्थित टाटा मोटर्स की बाउंड्री के पीछे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- रायबरेली -राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंटवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। परिषद के सदस्यों ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे और अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी परिषद के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में निष्पक्ष प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक संदीप श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राम भवन, जिला सचिव जितेंद्र सविता, शैलेंद्र कुमार यादव, सदस्य अंकुर श्रीवास्तव एवं रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और पत्रकारों के बीच सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति बनी।2