Shuru
Apke Nagar Ki App…
भू-धंसान के खिलाफ कतरास में बिगुल! गुरुवार को बंद का आह्वान, 12 एरिया में चक्का जाम की चेतावनी
जनता न्यूज़ 24
भू-धंसान के खिलाफ कतरास में बिगुल! गुरुवार को बंद का आह्वान, 12 एरिया में चक्का जाम की चेतावनी
More news from झारखंड and nearby areas
- भू-धंसान के खिलाफ कतरास में बिगुल! गुरुवार को बंद का आह्वान, 12 एरिया में चक्का जाम की चेतावनी1
- धनबाद जिला के कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला में कतरास बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें दर्जनों लोग उपस्थित हुए बैठक में सर्व सम्मति से आने वाले बृहस्पतिवार को स्कूल वैन और दवाई दुकान को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया बाद में क्रमबद्ध आंदोलन किए जाएंगे जिसकी घोषणा बाद में होगी बैठक में विजय कृष्ण गुप्ता राजकुमार अग्रवाल प्रदीप पांडे मो तोहिद अंसारी चुनना यादव कोशर खान मदन कुमार पंकज कुमार मो मुबारक मो इम्तियाज अरुण कुमार साव संतोष कुमार गुप्ता मोहम्मद अफसर छोटू के अलावे अन्य लोग उपस्थित हुए1
- *धनबाद,भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने रखा उपवास, कर्मा पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं* धनबाद : कोयलांचल समेत पूरे शहर में कर्मा पूजा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाई जा रही है। भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से कर्मा पूजा की। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक गीतों पर झूमर करती नजर आईं। पूजा को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोयलांचल में कर्मा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। भाई की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने दिनभर उपवास रखा। इसके बाद पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर भाई की दीर्घायु की कामना की गई। कर्मा पूजा में मेथी पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। बहनों द्वारा मेथी पौधे को पूरे विधि-विधान से स्थापित कर उसकी पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान पारंपरिक गीत और झूमर का आयोजन भी हुआ, जिसमें महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुईं। पूजा में शामिल एक बहन ने बताया कि कर्मा पूजा का पूरे साल इंतजार रहता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते का प्रतीक है। बहनें उपवास रखकर भगवान से अपने भाइयों की लंबी आयु और सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं। कर्मा पूजा को लेकर कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में उत्सवी माहौल है। पारंपरिक गीत, झूमर और पूजा-अर्चना के बीच बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना कर रही हैं। बाइट : बहन2
- पुलिस का कहना है कि अग्नि शामक विभाग से वाहन भेजवा रहे है। बताया जाता है कि उक्त वाहन बंगाल से बिचाली लेकर कुमारधुबी कोलियरी क्षेत्र की ओर आ रहा था। जैसे ही उक्त वाहन भाग्यलखी के मीप मुंडा धौड़ा के पास पहुंचा। तभी अचानक उक्त वाहन पर लदा बिचाली में आग लग गया। बिचाली में आग लगते ही धूं धूं कर जलने लगा। आग लगने के बाद अगल बगल के लोगों में अफरा तफरी मच गया। लेकिन घटना स्थल के आस पास पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मूकदर्शक बने रहे। वहीं बिचाली लदे वाहन में आग कैसे लगी पता नहीं चल रहा है। समाचर लिखे जाने तक ट्रक में आग लगा हुआ था।1
- Dj Pankaj testing Bokaro sec4 Ganesh puja visarjan 2026 dj Pankaj CKY roadshow from bokaro Jharkhand1
- बिष्णुगढ़ में डॉ. लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा की 125वीं जयंती मनाई गई विष्णुगढ़: प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा की 125वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परिजनों व लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर लक्ष्मी सुमित्रा कॉम्प्लेक्स में इस्कॉन ग्रुप की ओर से श्रीमद्भागवत भजन, संकीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण किया गया। 1901 में जन्मे डॉ. सिन्हा ने चिकित्सा सेवा के साथ समाजसेवा और युवा विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से लंबे समय तक जुड़े रहे और उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। 1988 में निधन के बाद भी उनकी सेवा और सामाजिक योगदान की स्मृति लोगों के बीच बनी हुई है।1
- जमुआ की पत्थर खदान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, विस्फोटक बरामद… 7 ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के गोविंदकुरा स्थित पत्थर खदान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खालको के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने खदान में छापेमारी की। इस दौरान खदान परिसर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। वहीं, खनन कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे सात ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन को भी जब्त किया गया है। प्रशासनिक टीम के खदान पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। एसडीएम के साथ असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव, अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। टीम ने खदान परिसर की बारीकी से जांच की, जहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बताया जा रहा है कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि गोविंदकुरा स्थित उक्त पत्थर खदान में पूर्व से खनन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में इस्तेमाल हो रहे सात ट्रैक्टर और एक पोकलेन मशीन को भी कब्जे में लिया गया। एसडीएम समीर रेनियर खालको ने बताया कि खदान संचालक से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन फिलहाल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। दस्तावेजों की जांच और पूरे मामले की पड़ताल के बाद ही खदान के संचालन की वैधता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी। फिलहाल जब्त वाहनों को जमुआ थाना ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पत्थर खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि खदान का संचालन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था और बरामद विस्फोटक सामग्री के संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है।6
- जमुई मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई SIT गठित, कई हिरासत में—मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल1