उत्तर प्रदेश के पिंडरा स्थित सावित्री लान में आयोजित अपना दल (कमेरवादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिराथू विधायक व पार्टी की शीर्ष नेता पल्लवी पटेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों के बीच संगठन की नीतियों और विचारों को पहुंचाएं, सरकार विरोधी कार्यों को उजागर करें तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पल्लवी पटेल ने बड़ा ऐलान किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (कमेरवादी) 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें वाराणसी जिले की पिंडरा, रोहनिया और सेवापुरी सीटें भी शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में शामिल होना या न होना समय बताएगा, लेकिन वे विपक्ष की राजनीति करेंगे और जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे। उन्होंने बताया कि तैयारियों के मद्देनजर प्रथम चरण में 26 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रजनीश पटेल ने की तथा संचालन श्रीप्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिवा पाटिल को अपना दल (कमेरवादी) युवा मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रत्याशी राजेश पटेल, देवराज पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पटेल, गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, पंकज सेठ, सुरजीत पटेल, शमशेर पटेल, हरिनारायण पटेल, प्रभु पटेल, रामलाल पटेल, राधेश्याम, उर्मिला विश्वकर्मा, अनीता पटेल, सुरजीत सिंह, श्यामजी यादव और राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के पिंडरा स्थित सावित्री लान में आयोजित अपना दल (कमेरवादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिराथू विधायक व पार्टी की शीर्ष नेता पल्लवी पटेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों के बीच संगठन की नीतियों और विचारों को पहुंचाएं, सरकार विरोधी कार्यों को उजागर करें तथा
आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पल्लवी पटेल ने बड़ा ऐलान किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (कमेरवादी) 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें
वाराणसी जिले की पिंडरा, रोहनिया और सेवापुरी सीटें भी शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में शामिल होना या न होना समय बताएगा, लेकिन वे विपक्ष की राजनीति करेंगे और जनता की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे। उन्होंने बताया कि तैयारियों के मद्देनजर प्रथम चरण में 26 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रजनीश पटेल ने की तथा संचालन
श्रीप्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिवा पाटिल को अपना दल (कमेरवादी) युवा मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रत्याशी राजेश पटेल, देवराज पटेल, जिलाध्यक्ष संजय पटेल, गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, पंकज सेठ, सुरजीत पटेल, शमशेर पटेल, हरिनारायण पटेल, प्रभु पटेल, रामलाल पटेल, राधेश्याम, उर्मिला विश्वकर्मा, अनीता पटेल, सुरजीत सिंह, श्यामजी यादव और राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- 'लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में... यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है...' की पंक्तियों के साथ सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दिल्ली में CJP के मंच से पेपर लीक के मुद्दे पर सवाल उठाने वाले मनीष सिसोदिया को पंजाब में हुए पेपर लीक पर अब जवाब देते नहीं बन रहा है। दिल्ली के मंच से पेपर लीक के मामले पर तीखे सवाल खड़े करने के बाद अब पंजाब में हुए पेपर लीक प्रकरण पर उनसे कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।1
- जौनपुर में एक डांसर के हाथ में लाइसेंसी असलहा होने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने दिल्ली लोकसभा सदन में एक अजूबा शायरी के साथ देश को संदेश दिया है। लोकसभा सदन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन एक अनोखी शायरी के माध्यम से सामने आया, जिसे शुरू ऐप न्यूज़ पर देखा जा सकता है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। NEET-UG पेपर लीक को लेकर पिछले कई दिनों से धरना दे रहे छात्रों ने इस्तीफे की घोषणा के बाद जमकर नारेबाजी की और जश्न मनाया। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके मंच पर खुशी से झूम उठे। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।" उल्लेखनीय है कि अभिजीत दीपके पिछले कई दिनों से "Happy Birthday Pradhan, Please Resign" के बैनर के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस फैसले को अपनी एकजुटता की जीत करार दिया। छात्रों का कहना है कि अब सरकार को इस पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना चाहिए।1
- मनोरंजन के नाम पर बलात्कार को बढ़ावा देने और खुलेआम अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया गया है। इस कृत्य पर तीखे सवाल उठाते हुए पूछा गया है कि मनोरंजन की आड़ में ऐसी बातें करने वाले लोग आखिर कौन हैं। इस ज्वलंत मुद्दे पर गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और धर्मगुरुओं से सवाल पूछे गए हैं कि वे इस पर क्या कहते हैं। भदोही जनपद से वर्तमान क्रांति न्यूज 24 की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में मनोरंजन के नाम पर फैली इस स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया है।1
- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर विस्तार के लिए 7 सितंबर 2021 को तोड़े गए मकानों के मालिक 6 साल बीत जाने के बाद भी न्याय की आस में भटक रहे हैं। अहिराना, रामकोट निवासी राजन यादव, संतोष यादव और राम आधार यादव सहित अन्य प्रभावित परिवारों ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री कृष्ण मोहन महाराज को प्रार्थना-पत्र सौंपकर अपने लंबित मुआवजे के तत्काल भुगतान की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए बिना किसी विरोध के अपना मकान खाली कर दिया था, लेकिन आज तक उन्हें न भूमि मिली और न ही मुआवजा। मुआवजा न मिलने के कारण ये परिवार भारी किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। राजन यादव के परिवार में बीमार वृद्ध माता और तीन अविवाहित बहनें हैं, जिनकी स्थायी छत न होने के कारण शादी नहीं हो पा रही है। संतोष यादव की दो बेटियां और राम आधार यादव के बेटा-बेटी भी विवाह योग्य हैं। बेघर होने की पीड़ा और आर्थिक तंगी ने इन परिवारों को गहरे मानसिक और सामाजिक संकट में धकेल दिया है। प्रार्थना-पत्र सौंपते समय महंत संत दास उर्फ राजेश सिंह मानव ने कहा कि एक तरफ ट्रस्ट सरकारी और नजूल की जमीनें भारी दामों पर खरीद रहा है, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर के लिए घर गंवाने वाले निशक्त परिवारों को मुआवजा और जमीन देने में आनाकानी कर रहा है। पीड़ितों ने स्पष्ट किया कि वे कोई विरोध नहीं कर रहे, बल्कि अपने वैधानिक हक की मांग कर रहे हैं ताकि सम्मान से अपना घर बनाकर बेटियों का विवाह कर सकें। उन्होंने ट्रस्ट से 2021 से लंबित अपने प्रकरण की व्यक्तिगत समीक्षा कर तत्काल निस्तारण करने की गुहार लगाई है।3
- राहुल गांधी का कहना है कि बच्चों पर जो कार्रवाई हुई है, उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर अमित शाह की है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि विपक्ष का अगला निशाना शायद अमित शाह ही हो सकते हैं।1
- गाजीपुर से मिर्जापुर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी की अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना प्रेमी की प्रेमिका के सामने ही घटी, जहां अधिवक्ताओं ने उसे पीटा। कचहरी में हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1