logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगे में लिपटा ताबूत, वीर जवान को आख़िरी सलाम। 🇮🇳 देश की मिट्टी में मिल गया एक और सच्चा सपूत। 🙏🇮🇳

3 hrs ago
user_JOURNALIST C.R.DEVPAL
JOURNALIST C.R.DEVPAL
Advertising agency जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
3 hrs ago

तिरंगे में लिपटा ताबूत, वीर जवान को आख़िरी सलाम। 🇮🇳 देश की मिट्टी में मिल गया एक और सच्चा सपूत। 🙏🇮🇳

More news from राजस्थान and nearby areas
  • तिरंगे में लिपटा ताबूत, वीर जवान को आख़िरी सलाम। 🇮🇳 देश की मिट्टी में मिल गया एक और सच्चा सपूत। 🙏🇮🇳
    1
    तिरंगे में लिपटा ताबूत, वीर जवान को आख़िरी सलाम। 🇮🇳
देश की मिट्टी में मिल गया एक और सच्चा सपूत। 🙏🇮🇳
    user_JOURNALIST C.R.DEVPAL
    JOURNALIST C.R.DEVPAL
    Advertising agency जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजकीय सम्मान के साथ कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का अंतिम संस्कार सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का हुवा निधन फतेहगढ़ /जैसलमेर - -सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का अहमदाबाद में ईलाज के दौरान निधन हो गया!रविवार को उनके पैतृक गांव भाकरानी में गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैसलमेर पुलिस ने अपने जांबाज साथी को शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम नजर आईं। अंतिम संस्कार के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला, वृताधिकारी रूपसिंह इंदा, सांगड़ थाना अधिकारी राजेश बिश्नोई, यातायात प्रभारी निच्छल कुमार सहित जिला पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत कॉन्स्टेबल को श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने शोक सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। सड़क हादसे में हुए थे गंभीर घायल गौरतलब है कि 3 सितंबर को जैसलमेर शहर में हुए सड़क हादसे में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए पहले जोधपुर और बाद में अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। दीना राम गर्ग के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भाकरानी लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों और परिचितों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस विभाग के सहयोग को परिजनों ने सराहा दिवंगत कॉन्स्टेबल के भाई कलाराम एवं कंवराज गर्ग सहित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक जैसलमेर और पुलिस विभाग का आभार जताया। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाने से लेकर जोधपुर और अहमदाबाद तक इलाज की व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने हर संभव सहयोग किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद दीना राम को बचाया नहीं जा सका। मासूम बच्चों से मिले पुलिस अधीक्षक, भावुक हुआ माहौल अंतिम विदाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने दिवंगत दीना राम गर्ग के छोटे बच्चों गौरव और मोती से भी मुलाकात की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार ने अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है। विभाग दिवंगत कॉन्स्टेबल के परिवार के साथ खड़ा है और परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। दिवंगत दीना राम गर्ग की अंतिम विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
    3
    राजकीय सम्मान के साथ कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का अंतिम संस्कार

सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का हुवा निधन 
फतेहगढ़ /जैसलमेर - -सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग का अहमदाबाद में ईलाज के दौरान निधन हो गया!रविवार को उनके पैतृक गांव भाकरानी में गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जैसलमेर पुलिस ने अपने जांबाज साथी को शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों, परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम नजर आईं।
अंतिम संस्कार के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला, वृताधिकारी रूपसिंह इंदा, सांगड़ थाना अधिकारी राजेश बिश्नोई, यातायात प्रभारी निच्छल कुमार सहित जिला पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत कॉन्स्टेबल को श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने शोक सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
सड़क हादसे में हुए थे गंभीर घायल
गौरतलब है कि 3 सितंबर को जैसलमेर शहर में हुए सड़क हादसे में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दीना राम गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए पहले जोधपुर और बाद में अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद शनिवार देर रात उनका निधन हो गया।
दीना राम गर्ग के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भाकरानी लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों और परिचितों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस विभाग के सहयोग को परिजनों ने सराहा
दिवंगत कॉन्स्टेबल के भाई कलाराम एवं कंवराज गर्ग सहित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक जैसलमेर और पुलिस विभाग का आभार जताया। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद उपचार के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनवाने से लेकर जोधपुर और अहमदाबाद तक इलाज की व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने हर संभव सहयोग किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद दीना राम को बचाया नहीं जा सका।
मासूम बच्चों से मिले पुलिस अधीक्षक, भावुक हुआ माहौल
अंतिम विदाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने दिवंगत दीना राम गर्ग के छोटे बच्चों गौरव और मोती से भी मुलाकात की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार ने अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है। विभाग दिवंगत कॉन्स्टेबल के परिवार के साथ खड़ा है और परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
दिवंगत दीना राम गर्ग की अंतिम विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
    user_ओम सिंह चौहान
    ओम सिंह चौहान
    Fatehgarh, Jaisalmer•
    20 hrs ago
  • राजस्थान के बाड़मेर से मंजू सोलंकी उम्मीदवार RLP विष्णु कॉलोनी वार्ड नंबर 24 बाड़मेर
    1
    राजस्थान के बाड़मेर से मंजू सोलंकी उम्मीदवार RLP विष्णु कॉलोनी वार्ड नंबर 24 
बाड़मेर
    user_@sawai parihar 🆔 youtub chena
    @sawai parihar 🆔 youtub chena
    Voice of people बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जयपुर Rlp सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की जनसभा में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी... जयपुर Rlp सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की जनसभा में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी भारी संख्या में हिंदू और मुसलमान की भीड़।।
    1
    जयपुर Rlp सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की जनसभा में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी...
जयपुर Rlp सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की जनसभा में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी 
भारी संख्या में हिंदू और मुसलमान की भीड़।।
    user_बाडमेंर_के_जाट_U.R.
    बाडमेंर_के_जाट_U.R.
    Local Politician नोखरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मोकलवास चौहानों की ढाणी बच्चों के लिए स्कूल जाने का कोई रास्ता नहीं है मोकलवास चौहान की ढाणी बच्चे स्कूल जा रहे हैं लेकिन कोई रास्ता नहीं है
    2
    मोकलवास चौहानों की ढाणी बच्चों के लिए स्कूल जाने का कोई रास्ता नहीं है
मोकलवास चौहान की ढाणी बच्चे स्कूल जा रहे हैं लेकिन कोई रास्ता नहीं है
    user_Mangu Singh Chauhan
    Mangu Singh Chauhan
    झंवर, जोधपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा ने किया भव्य स्वागत -जालोरी गेट से घण्टाघर तक निकला भव्य रोड शो, जगह-जगह हुआ जोरदार अभिनंदन जोधपुर, 6 सितम्बर। नगर निगम चुनाव-2026 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर एवं भाजपा देहात द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल एवं देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी की अगुवानी में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भीतरी शहर में भाजपा जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं भव्य रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, संभाग चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत, संभाग प्रभारी भुपेन्द्र सैनी, चुनाव प्रभारी जोधपुर नारायण सिंह देवल, जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह बालावत, पर्यवेक्षक किशोर सिंह कनोड़, पूर्व राज्यसभा सांसद सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन ंिसंह भाटी, प्रो. डा. महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता रोड़ शो में सम्मिलित हुए। जालोरी गेट से घण्टाघर तक निकला भव्य रोड शो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो जालोरी गेट से प्रारंभ होकर भीतरी शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए घण्टाघर पहुंचा। रोड शो का मार्ग जालोरी गेट → आड़ा बाजार → सर्राफा बाजार → कपड़ा बाजार → कटला बाजार → घण्टाघर रहा। रोड शो के दौरान मार्ग में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुष्पवर्षा एवं नारों के साथ भव्य स्वागत किया। व्यापारी एवं आमजन ने पुष्प वर्षा की और मुंह मीठा कर अभिनन्दन करते हुए साफा पहनाया।   पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। विशेष रूप से सजाए गए रथ पर सवार मुख्यमंत्री का लोगों ने आत्मीयता के साथ अभिनंदन किया। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पैदल शामिल हुए। भीतरी शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों एवं आमजन ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत कर भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। रोड़ रोड़ के समापन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर प्रवास को लेकर आमजन एवं कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, वह भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी एकजुटता एवं समर्पण के साथ पार्टी प्रत्याशियों की विजय के लिए कार्य कर रहे हैं। रवानगी के समय भी किया आत्मीय अभिनंदन जोधपुर प्रवास पूर्ण होने के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एयरपोर्ट से रवाना होने के समय भी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस-विज्ञप्ति-2 -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली संगठनात्मक बैठक -सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान जोधपुर, 6 सितंबर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों, पार्षद प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा बूथ की मजबूती ही संगठन की वास्तविक मजबूती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ और वार्ड को जिम्मेदारी के साथ मजबूत करें तथा घर-घर जनसंपर्क अभियान को गति दे। कार्यकर्ता आमजन से संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को सुनें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर जनसेवा, संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को जनता के सामने रखने का अवसर है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ चुनाव अभियान में जुटें। उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति, मंडल अध्यक्षों और पार्षद प्रत्याशियों को वार्डवार रणनीति तैयार कर प्रभावी चुनाव प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई और पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। नर्मदा एवं यमुना के पानी को राजस्थान तक पहुंचाने, सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाई जाए और मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क रखा जाए। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं संगठन से जोड़ने तथा सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। बैठक में ओंकार सिंह लखावत, जोगाराम पटेल, राजेंद्र गहलोत, भूपेंद्र सैनी, किशोर सिंह राणावत, नारायण सिंह देवल, राजेंद्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी, घनश्याम ओझा सहित चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने आभार व्यक्त किया।
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा ने किया भव्य स्वागत
-जालोरी गेट से घण्टाघर तक निकला भव्य रोड शो, जगह-जगह हुआ जोरदार अभिनंदन
जोधपुर, 6 सितम्बर। नगर निगम चुनाव-2026 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर एवं भाजपा देहात द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल एवं देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी की अगुवानी में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भीतरी शहर में भाजपा जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं भव्य रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, संभाग चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत, संभाग प्रभारी भुपेन्द्र सैनी, चुनाव प्रभारी जोधपुर नारायण सिंह देवल, जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह बालावत, पर्यवेक्षक किशोर सिंह कनोड़, पूर्व राज्यसभा सांसद सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन ंिसंह भाटी, प्रो. डा. महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता रोड़ शो में सम्मिलित हुए।
जालोरी गेट से घण्टाघर तक निकला भव्य रोड शो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो जालोरी गेट से प्रारंभ होकर भीतरी शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए घण्टाघर पहुंचा। रोड शो का मार्ग जालोरी गेट → आड़ा बाजार → सर्राफा बाजार → कपड़ा बाजार → कटला बाजार → घण्टाघर रहा।
रोड शो के दौरान मार्ग में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुष्पवर्षा एवं नारों के साथ भव्य स्वागत किया। व्यापारी एवं आमजन ने पुष्प वर्षा की और मुंह मीठा कर अभिनन्दन करते हुए साफा पहनाया।  
पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। विशेष रूप से सजाए गए रथ पर सवार मुख्यमंत्री का लोगों ने आत्मीयता के साथ अभिनंदन किया।
रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पैदल शामिल हुए। भीतरी शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों एवं आमजन ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत कर भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
रोड़ रोड़ के समापन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर प्रवास को लेकर आमजन एवं कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, वह भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी एकजुटता एवं समर्पण के साथ पार्टी प्रत्याशियों की विजय के लिए कार्य कर रहे हैं।
रवानगी के समय भी किया आत्मीय अभिनंदन
जोधपुर प्रवास पूर्ण होने के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एयरपोर्ट से रवाना होने के समय भी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस-विज्ञप्ति-2
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली संगठनात्मक बैठक
-सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान
जोधपुर, 6 सितंबर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों, पार्षद प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा बूथ की मजबूती ही संगठन की वास्तविक मजबूती है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ और वार्ड को जिम्मेदारी के साथ मजबूत करें तथा घर-घर जनसंपर्क अभियान को गति दे। कार्यकर्ता आमजन से संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को सुनें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर जनसेवा, संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को जनता के सामने रखने का अवसर है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ चुनाव अभियान में जुटें। उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति, मंडल अध्यक्षों और पार्षद प्रत्याशियों को वार्डवार रणनीति तैयार कर प्रभावी चुनाव प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई और पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। नर्मदा एवं यमुना के पानी को राजस्थान तक पहुंचाने, सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाई जाए और मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क रखा जाए। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं संगठन से जोड़ने तथा सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।
बैठक में ओंकार सिंह लखावत, जोगाराम पटेल, राजेंद्र गहलोत, भूपेंद्र सैनी, किशोर सिंह राणावत, नारायण सिंह देवल, राजेंद्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी, घनश्याम ओझा सहित चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने आभार व्यक्त किया।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • वार्ड नंबर 77,78,79 के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर आज जमना नगर बनाड़ रोड़ स्थित वैली इंटरनेशनल स्कूल के पास पंवार फार्म हाउस में वार्ड नंबर 77,78,79 के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा रखी गई, जिसमें लोकसभा सांसद प्रत्याशी करण सिंह जी उचियारड़ा, विधायक गीता जी बरवड़, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई आदि ने सभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तीनों प्रत्याशी जितेन्द्र पाल सिंह, पूनम कंवर, आईदान राम सारण मौजूद रहे। पूर्व सरपंच सोहनी देवी, आशा देवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पंच मोहन राम अनकिया एवं पूर्व समाज कल्याण अधिकारी रमेश पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ एम एल विक्रम, देवेन्द्र विक्रम, धर्मा राम मिडल, भगवती लाल मेहरडा, नरपत मेहरा, अभिषेक मेहरा, राम सिंह रोहिणा, डॉ नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम दयाल डूडी ने किया, कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान खोजा ने जोशीला भाषण देकर युवाओं में जोश भरा। अंत में राज बहादुर सिंह ने सभी का आभार जताया।
    2
    वार्ड नंबर 77,78,79 के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया
रिपोर्टर
सुरेश कुमार शर्वा
जोधपुर
आज जमना नगर बनाड़ रोड़ स्थित वैली इंटरनेशनल स्कूल के पास पंवार फार्म हाउस में वार्ड नंबर 77,78,79 के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा रखी गई, जिसमें लोकसभा सांसद प्रत्याशी करण सिंह जी उचियारड़ा, विधायक गीता जी बरवड़, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई आदि ने सभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तीनों प्रत्याशी जितेन्द्र पाल सिंह, पूनम कंवर, आईदान राम सारण मौजूद रहे। पूर्व सरपंच सोहनी देवी, आशा देवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पंच मोहन राम अनकिया एवं पूर्व समाज कल्याण अधिकारी रमेश पंवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ एम एल विक्रम, देवेन्द्र विक्रम, धर्मा राम मिडल, भगवती लाल मेहरडा, नरपत मेहरा, अभिषेक मेहरा, राम सिंह रोहिणा, डॉ नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम दयाल डूडी ने किया, कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान खोजा ने जोशीला भाषण देकर युवाओं में जोश भरा।
अंत में राज बहादुर सिंह ने सभी का आभार जताया।
    user_Suresh Kumar Sharwa
    Suresh Kumar Sharwa
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बड़ोडा गांव में बाईसा-भूआसा सम्मेलन में उमड़ा स्नेह का सैलाब शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र बड़ोडा गांव में बाईसा-भूआसा सम्मेलन में उमड़ा स्नेह का सैलाब 500 से अधिक बाईसा-भूआसा ने लिया भाग, शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र बड़ोडा गांव। बड़ोडा गांव में 5 एवं 6 सितंबर को दो दिवसीय बाईसा-भूआसा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में 500 से अधिक बाईसा-भूआसा के पहुंचने से गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। आयोजन को ग्रामीणों ने ऐतिहासिक बताते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार शाम को बाईसा-भूआसा के भव्य स्वागत के साथ हुआ। सभी का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। रात्रि में घूमर नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रविवार सुबह 9 बजे श्री कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा माता सती मंदिर, मेन मार्केट एवं माताजी के मंदिर होते हुए बिहारीसर तालाब पहुंची। यहां सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके बाद शोभायात्रा पुनः श्री कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा के समापन के पश्चात सभी बाईसा-भूआसा के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में बाईसा-भूआसा को नेग एवं सम्मान देकर भावपूर्ण विदाई दी गई। सम्मेलन के दौरान पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में बाईसा-भूआसा के आगमन और ग्रामीणों की सहभागिता से यह दो दिवसीय सम्मेलन सामाजिक एकता, पारिवारिक आत्मीयता और भाईचारे की मिसाल बन गया।
    2
    बड़ोडा गांव में बाईसा-भूआसा सम्मेलन में उमड़ा स्नेह का सैलाब
 शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
बड़ोडा गांव में बाईसा-भूआसा सम्मेलन में उमड़ा स्नेह का सैलाब
500 से अधिक बाईसा-भूआसा ने लिया भाग, शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
बड़ोडा गांव। बड़ोडा गांव में 5 एवं 6 सितंबर को दो दिवसीय बाईसा-भूआसा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में 500 से अधिक बाईसा-भूआसा के पहुंचने से गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। आयोजन को ग्रामीणों ने ऐतिहासिक बताते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार शाम को बाईसा-भूआसा के भव्य स्वागत के साथ हुआ। सभी का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। रात्रि में घूमर नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
रविवार सुबह 9 बजे श्री कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा माता सती मंदिर, मेन मार्केट एवं माताजी के मंदिर होते हुए बिहारीसर तालाब पहुंची। यहां सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके बाद शोभायात्रा पुनः श्री कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
शोभायात्रा के समापन के पश्चात सभी बाईसा-भूआसा के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में बाईसा-भूआसा को नेग एवं सम्मान देकर भावपूर्ण विदाई दी गई।
सम्मेलन के दौरान पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में बाईसा-भूआसा के आगमन और ग्रामीणों की सहभागिता से यह दो दिवसीय सम्मेलन सामाजिक एकता, पारिवारिक आत्मीयता और भाईचारे की मिसाल बन गया।
    user_ओम सिंह चौहान
    ओम सिंह चौहान
    Fatehgarh, Jaisalmer•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.