स्थान.... खो नागोरियां थाना खोह नागोरियान पुलिस का बड़ा अभियान, 40 गोदाम सील, स्मैक तस्कर समेत 4 गिरफ्तार जयपुर पूर्व के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक साथ कई बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा है। हाल ही में हुई अवैध पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना के बाद पुलिस ने खतरनाक और ज्वलनशील सामान के निर्माण व भंडारण से जुड़े 40 गोदाम सील कर उनके संचालकों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासे पेश किए हैं। वहीं कार्रवाई के दौरान सलमान (32) को 7.18 ग्राम स्मैक, ₹29,300 नकद और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तारा देवी, महावीर और सुनीता सांसी को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करी, अवैध कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
स्थान.... खो नागोरियां थाना खोह नागोरियान पुलिस का बड़ा अभियान, 40 गोदाम सील, स्मैक तस्कर समेत 4 गिरफ्तार जयपुर पूर्व के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक साथ कई बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा है। हाल ही में हुई अवैध पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना के बाद पुलिस ने खतरनाक और ज्वलनशील सामान के निर्माण व भंडारण से जुड़े 40 गोदाम सील कर उनके संचालकों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासे पेश किए हैं। वहीं कार्रवाई के दौरान सलमान (32) को 7.18 ग्राम स्मैक, ₹29,300 नकद और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तारा देवी, महावीर और सुनीता सांसी को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करी, अवैध कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- दौसा की शान, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास रमेश चंद मीणा जी की मशहूर दाल की पकौड़ी। कुरकुरी पकौड़ी, स्वादिष्ट चटनी और वर्षों से बरकरार वही देसी स्वाद। अगर दौसा आएं, तो यहां की पकौड़ी का स्वाद लेना न भूलें #Dausa #DausaFood #DalKiPakodi #Pakodi #RameshChandMeena #CityCablenewsjaipur1
- जस्ट जयपुर लाइव आम पब्लिक और पुलिस का बात करने का तरीका देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए जस्ट जयपुर लाइव से1
- राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर टंकी पर चढ़े छात्रों का आंदोलन समाप्त, टीकाराम जूली ने तुड़वाया आमरण अनशन जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर तीन छात्र पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए। छात्र पिछले दो दिनों से टंकी पर डटे हुए थे और आमरण अनशन भी कर रहे थे। उनका कहना था कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल किए जाएं। शनिवार शाम को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आंदोलन स्थल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिया और आंदोलन समाप्त करने की अपील की। समझाइश के बाद छात्रों ने टंकी से नीचे उतरकर अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन छात्र हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए था। वहीं टीकाराम जूली ने छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्रसंघ चुनाव बहाली के मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। आंदोलन के शांतिपूर्ण समापन के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन फिर से तेज किया जा सकता है।1
- "मोदीजी ने गालियां देने वाले Gen-Z युवाओं को भी अपना माना। ताज़ा वीडियो में उन्होंने कहा— "मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। मेरी स्वर्गीय माताजी को भी गालियां दी गईं। लेकिन बच्चे तो अपने हैं। दांतों के बीच जीभ आ जाए तो दांत नहीं तोड़े जाते। आइए, मिलकर आगे बढ़ें, सुधरें।" और हां, आज एक बात अलग रही... सोशल मीडिया की दुनिया में जहां कहा जाता है कि रील एक मिनट की होनी चाहिए, वहीं मोदीजी का संदेश करीब तीन मिनट तक चला। लेकिन जब बात संवाद और संदेश की हो, तो समय से ज्यादा मायने उसकी बातों के होते हैं। आपकी राय? क्या इस तरह की भाषा और संदेश राजनीति में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं?1
- यह मानवता का ऐसा दृश्य इसको देखकर आत्मा जग उठेगी .... कैंसर की अंतिम स्टेज से जूझ रहे पिता को जब अहसास हुआ कि उनके पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, तो उन्होंने अपने बेटे मंत्र को अपने पास बुलाया. उन्होंने बहुत ही प्यार और दुलार से अपने बेटे को समझाया कि उनके जाने के बाद उसे कैसे रहना है. पिता ने बेटे से कहा कि वह अपनी मां की हर बात सुने और कभी भी बदमाशी न करे. उन्होंने मासूम को समझाया कि अब परिवार की जिम्मेदारी और मां-बहनों का ख्याल रखने का वक्त उसका ही है. वीडियो में पिता अपने मासूम बेटे का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. जब बच्चा भावुक होने लगता है, तो पिता बड़े ही प्यार से उससे कहते हैं कि रोना नहीं है, तुम तो बहुत अच्छे और समझदार बच्चे हो ना. उन्होंने बेटे से रोने का वादा भी लिया ताकि उनके जाने के बाद बच्चा हिम्मत से काम ले सके. पिता की ये बातें सुनकर इंटरनेट पर हर कोई भावुक हो रहा है और इस पिता के जज्बे को सलाम कर रहा है. उन्होंने अपने बेटे को साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मां का ख्याल रखेगा और उनकी हर बात मानेगा. इसके साथ ही उन्होंने बेटे को याद दिलाया कि उसे अपनी दो छोटी बहनों का भी ध्यान रखना है और उनकी रक्षा करनी है. छोटी सी उम्र में बेटे को एक जिम्मेदार इंसान बनाने की यह कोशिश दिल छू लेने वाली है1
- कानोता थाना अधिकारी को लाइन हाजिर करने पर आमजन में रोष युवाओं ने किया प्रदर्शन आरटीओ निरीक्षक से विवाद के चलते लाइन हाजिर हुए कानोता थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह को हटाए जाने पर आमजन में भारी रोष है बड़ी संख्या में युवाओं ने थाने के सामने थाना अधिकारी के पक्ष में प्रदर्शन किया एवं कल से ही सोशल मीडिया पर थाना अधिकारी के पक्ष में ट्रेंड चल रहा है लोग थाना अधिकारी को हटाए जाने पर सरकार से नाराजगी प्रकट कर रहे हैं गौरतलब है कि थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह ने क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया था इसके उपरांत थाना क्षेत्र में लोग कार्यशैली से बेहद संतुष्ट थे1
- बूँदी संवाददाता पुरुषोत्तम लोकेशन बूँदी पुलिस थाना सदर क्षेत्र के दौलतपुरा टोल प्लाजा से पहले रामनगर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। अत्यधिक तेज़ गति से आ रही चौपहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गाय को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली बेहद चौंकाने वाली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन अवैध बजरी का परिवहन कर रहे ट्रकों को सूचना देने के लिए 'एस्कॉर्ट' कर रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बजरी की गाड़ियों को स्कॉर्ट कर रहीं थीं चौपहिया गाड़ी की गति इतनी तीव्र थी कि दौलतपुरा टोल प्लाजा से पहले अचानक सामने आई गाय को देखकर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी से गाय से टकराई और फिर सीधे उछलकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय राहगीर इकट्ठा हो गए।1