धान शॉर्टेज से जुड़ा मामला महकेपार समिति के 04 कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र की महकेपार समिति के 04 कर्मचारियों के खिलाफ तिरोड़ी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के परिवहन के दौरान धान की शार्टेज पाए जाने पर कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कटेदरा के प्रबंधक गुलचंद पिता बालचंद बिसेन, महकेपार समिति के प्रबंधक नेतलाल पिता नीलचंद पटले, महकेपार खरीदी केंद्र के प्रभारी रमेश पिता चिंटू नगपुरे और कोसुम्बा निवासी कम्प्यूटर ऑपरेटर गालेंद्र पिता श्यामलाल मडावे के विरूद्ध कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तुषार सिंह ने 12 फरवरी को तिरोड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान की अनियमितता के मामले इन सभी आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (5), 3 (5) की कार्रवाई की गई है। महकेपार के इस केंद्र पर 06 लाख 10 हजार 894 रुपए की 257 क्विंटल 87 किलोग्राम धान की शार्टेज पाई गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम महकेपार में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कटेदरा द्वारा धान खरीदी केंद्र बनाया गया था। निर्धारित अवधि में इस केंद्र पर 38 हजार 156 क्विंटल 80 किलोग्राम धान पंजीकृत किसानों से खरीदा गया है। इस धान के परिवहन के दौरान 37 लाख 898 क्विंटल 93 किलोग्राम धान ही पाया गया और इतनी ही धान की किसानों को भुगतान के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार महकेपार केंद्र में 257 क्विंटल 87 किग्रा धान की शार्टेज पाई गई है।

- Post by Shubham Bairagi journalist1
- मडई टोल प्लाजा में अमित गुप्ता नमक व्यक्ति की गुंडागर्दी दी धमकी की गई शिकायत जबलपुर से नागपुर रोड पर एन एज44 पर लखनादौन के पास स्थित मडई टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी अमित गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा वाहन चालकों को डराया धमकाया और धमकी दी जाती है जिसकी शिकायत 1033 NHAi पर की गई है साथ ही जा रही है पुलिस अधीक्षक को भी इसकी शिकायत की जा रही है1
- महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबी नर्मदा कॉलोनी, मंत्री संपतिया उइके ने किया शिव आराधन में सहभागिता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जल छानन केंद्र के सामने नर्मदा कॉलोनी में भव्य शिव आराधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उन्होंने शिव भक्ति में लीन होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और शिव स्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। संस्थान के साधकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक संदेश भी दिए।1
- मंडला नगर पालिका क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक1
- Post by Shekhar uikey1
- जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक का शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले के द्वारा की गई। बैठक की शुरुआत संगठन के उद्देश्यों और वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान की प्रगति, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन से संवाद को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की और जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों से अवगत कराया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा भी तैयार की गई। तय किया गया कि आने वाले समय में ग्राम स्तर तक बैठकों का आयोजन कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले, सहित पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- शिक्षक व साहित्यकार शरद कुमार शिववेदी अनुभव अनुभूति सम्मान से हुए सम्मानित जुन्नारदेव छिंदवाड़ा1
- में जिंदा हूँ साहब... मुझे कागजों में मार दिया....सत्तो बाई बैगा का दर्दनाक बयान... प्रशासनिक लापरवाही का एक चौंकाने वाला उदाहरण... जिंदा बैगा महिला को कागजों में मृत घोषित1
- नल कनेक्शन कागज़ों में चालू, जमीन पर सूखा—अमवार के बैगा परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत मवई के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमवार में पेयजल व्यवस्था की पोल खुल गई है। गांव में नल-जल योजना के तहत कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन हकीकत यह है कि नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही। नतीजतन बैगा जनजाति के परिवार आज भी पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।1