Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला नगर पालिका क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक
Govardhan kushwaha
मंडला नगर पालिका क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक
- Badal Yadav newsमंडला, मंडला, मध्य प्रदेशnagar palika ki nakami4 hrs ago
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। क्लासमेट मंदसौर का रहने वाला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप गु्रप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके स्टेटस पर भी आपत्तिजनक वीडियो लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना अंकली गली की है। सूचना मिलते एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जिस कमरे से शव मिला है, वह उसके क्लासमेट मंदसौर निवासी पीयूष का है। जो उसने किराए से ले रखा है। दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से ही पीयूष लापता है।1
- मंडला - विकासखंड मवई के शासकीय प्राथमिक शाला केरपानी में ये कैसी पाठशाला.... जिन नन्हें हाथों में किताबें होनी चाहिए उनसे साफ करा रहे बर्तन.. शिक्षा के मंदिर में बच्चों के भविष्य को संवारने की जगह अंधकार में ढाकेलने की साजिश1
- मंडला जिले के मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत अमवार से प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां सत्तो बाई बैगा जिंदा हैं… लेकिन समग्र आईडी में उनका नाम गायब है… यानी कागजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है मामला मवई के अमवार गांव का है…पीड़िता का कहना है कि कई बार पंचायत के चक्कर लगाए, लेकिन नाम नहीं जोड़ा गया… जिसके चलते वह शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।पीडिता का कहना है कि साहब… मैं जिंदा हूं… लेकिन कागजों में मुझे मार दिया गया है…अब देखना होगा कि मीडिया में मामला उजागर होने के बाद प्रशासन इस बड़ी लापरवाही को कब सुधारता है… और सत्तो बाई बैगा को उनका हक दिलाता है।1
- Post by Shubham Bairagi journalist1
- महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबी नर्मदा कॉलोनी, मंत्री संपतिया उइके ने किया शिव आराधन में सहभागिता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जल छानन केंद्र के सामने नर्मदा कॉलोनी में भव्य शिव आराधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उन्होंने शिव भक्ति में लीन होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और शिव स्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। संस्थान के साधकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक संदेश भी दिए।1
- जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक का शुक्रवार को दोपहर 1 बजे आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले के द्वारा की गई। बैठक की शुरुआत संगठन के उद्देश्यों और वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान की प्रगति, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन से संवाद को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की और जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों से अवगत कराया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा भी तैयार की गई। तय किया गया कि आने वाले समय में ग्राम स्तर तक बैठकों का आयोजन कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले, सहित पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- गुणवत्ता हीन तरीके से हो रहा है NH-4 मंडला–डिंडोरी रोड का कार्य, जगह-जगह खुदे ‘मौत के गड्ढे’ घुघरी मंडला/डिंडोरी – National Highway 4 (मंडला–डिंडोरी मार्ग) पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात के समय इन गड्ढों के आसपास न तो पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण एजेंसी द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। कई स्थानों पर अधूरा कार्य छोड़ दिया गया है, जिससे बारिश या अंधेरे में यह मार्ग ‘मौत के गड्ढों’ में तब्दील हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक और छोटे वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन चुका है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा जल्द से जल्द गड्ढों को भरकर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए।1
- मंडला नगर पालिका क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक1