Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shekhar uikey
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे1
- "क्या सिवनी का विकास भी घोड़े की रफ्तार से दौड़ रहा है, या फिर यह सिर्फ सुर्खियां बटोरने का एक नया चुनावी पैंतरा है? सिवनी की सियासत में इन दिनों कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। कल तक जो नेता लग्जरी गाड़ियों में धूल उड़ाते थे, आज वो घोड़े पर सवार होकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।" मुख्य बिंदु: होड़ और चर्चा शुरुआत केवलारी से: सबसे पहले केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जहां वे घोड़े पर सवार होकर क्षेत्र का दौरा करते दिखे। बीजेपी का पलटवार: इसके तुरंत बाद सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भी घोड़े की सवारी की। वे गांव के बाहर घोड़े पर बैठे और बैंड-बाजे के साथ निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे। नोटों की बौछार: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भाजपा विधायक घोड़े पर सवार होकर गांव में घुसे, तो कार्यकर्ताओं ने उन पर नोटों की बौछार तक कर दी। जनता के सवाल: विकास बनाम दिखावा सिवनी की जनता के बीच अब यह सवाल तेजी से कौंध रहा है कि: क्या जमीनी स्तर पर विकास की रफ्तार भी इन घोड़ों की तरह तेज है? क्या सड़कों की हालत इतनी जर्जर है कि विधायकों को अब घोड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है? क्या यह महज आगामी चुनावों से पहले जनता का ध्यान खींचने की एक 'सियासी नौटंकी' है? बड़ी बात: "सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अब क्षेत्र की समस्याओं पर नहीं, बल्कि इस बात पर होड़ मची है कि कौन सा माननीय घोड़े पर ज्यादा रसूखदार दिख रहा है।"1
- *कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू* लोकेशन – केवलारी/सिवनी संवाददाता - मोहित यादव जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी *9584667143* *सिवनी/एंकर* - सिवनी जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत भोरगुंदी गांव के पास उगली-केवलारी मुख्य मार्ग से लगे जंगल के एक पुराने कुएं में देर रात एक तेंदुआ गिर गया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल मध्य प्रदेश वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बड़ी सावधानी से जाल और सीढ़ी की मदद से तेंदुए को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए, लेकिन वन अमले ने सभी को सुरक्षित दूरी पर रखा ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव वानखेड़े ने बताया कि जंगली जानवर अक्सर रात के समय भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं और कभी-कभी खुले कुओं या गड्ढों में गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी नियमित गश्त करते हैं और लोगों से भी अपील की कि ऐसे कुओं को ढककर रखें।करीब कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालकर पुनः जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- बैतूल। जिले में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए 24 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें 15 जिला पदाधिकारी और 9 तहसील पदाधिकारी शामिल हैं। इस दौरान तीन तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें बैतूल तहसील से महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील से राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील से दीपक बड़घरे को जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि मानव अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारी और पूर्व से कार्यरत पदाधिकारी एक मंच पर उपस्थित हुए। जिला स्तर पर महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक ,जय कुमार शिंदे, जिला महासचिव ओंकार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र धोटे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तहसील स्तर पर बैतूल तहसील अध्यक्ष महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील अध्यक्ष राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील अध्यक्ष दीपक बड़घरे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अनिल लिल्लौरे, शैलेश कुमार पंड्या, पंकज मालवीय, राकेश डेहरिया और संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को तहसील स्तर पर दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, कृष्णा साहू, मुकेश सोनी, राकेश सोनी, यमल शर्मा, वीरेंद्र सोनारे, सुनील अग्रवाल, ओंकार सिंह, मनीष साहू, उमेश झरबडे, ओमकार माली, पवन चौरसिया, कैलाश पाटिल, अनिल पाठेकर, निखिलेश गजभिए, विजय मालवीय और देवेंद्र डोंगरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। - संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता कार्यक्रम में जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि आज विश्व के अनेक हिस्सों में उथल-पुथल की स्थिति है, असुरक्षा और अस्थिरता का वातावरण है, लेकिन भारत भूमि ऐसी है जहां सभी वर्ग और समुदाय स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। यह हमारे लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों की शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि जहां कहीं भी भ्रष्टाचार, शोषण या अन्याय की स्थिति बनती है, वहां संगठन शासन के साथ मिलकर कार्य करेगा और पीड़ितों की आवाज बनेगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त और पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। - संगठन नहीं परिवार है जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन एक परिवार है। हम सभी एक परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ देते हैं और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में वर्तमान में 150 से अधिक जिला पदाधिकारी, 200 से अधिक तहसील पदाधिकारी और लगभग 9700 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का समापन मानव अधिकारों की रक्षा, गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।4
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम केलबीरा पहुंचे पुर्व कांग्रेस केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा इस दौरान केलबीरा निवासी धनराज गवांडे के निवास पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होने वाले धार्मिक आयोजन में शामिल हुए शिव त्रिशूल की पुजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की ।1
- बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र की महकेपार समिति के 04 कर्मचारियों के खिलाफ तिरोड़ी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के परिवहन के दौरान धान की शार्टेज पाए जाने पर कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कटेदरा के प्रबंधक गुलचंद पिता बालचंद बिसेन, महकेपार समिति के प्रबंधक नेतलाल पिता नीलचंद पटले, महकेपार खरीदी केंद्र के प्रभारी रमेश पिता चिंटू नगपुरे और कोसुम्बा निवासी कम्प्यूटर ऑपरेटर गालेंद्र पिता श्यामलाल मडावे के विरूद्ध कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तुषार सिंह ने 12 फरवरी को तिरोड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान की अनियमितता के मामले इन सभी आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (5), 3 (5) की कार्रवाई की गई है। महकेपार के इस केंद्र पर 06 लाख 10 हजार 894 रुपए की 257 क्विंटल 87 किलोग्राम धान की शार्टेज पाई गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम महकेपार में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कटेदरा द्वारा धान खरीदी केंद्र बनाया गया था। निर्धारित अवधि में इस केंद्र पर 38 हजार 156 क्विंटल 80 किलोग्राम धान पंजीकृत किसानों से खरीदा गया है। इस धान के परिवहन के दौरान 37 लाख 898 क्विंटल 93 किलोग्राम धान ही पाया गया और इतनी ही धान की किसानों को भुगतान के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार महकेपार केंद्र में 257 क्विंटल 87 किग्रा धान की शार्टेज पाई गई है।1
- संभागीय उपायुक्त गणेश भावर ने किया बिछुआ विकासखंड का आकस्मिक निरीक्षण आदिवासी बालक आश्रम की व्यवस्थाओं से1
- Post by Umesh Kumar4
- जल जीवन मिशन की घटिया पाइपलाइन फूटने से सड़कें जलमग्न, ग्रामीण परेशान भैंसदेही/मनीष राठौर भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह फूट रही है। इससे सड़कों पर पानी बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। साथ ही, घरों तक नल से स्वच्छ पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।पंचायत क्षेत्र में लगभग 5 वर्ष पूर्व बिछाई गई इस पाइपलाइन में बार-बार फटने की समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत ने अब तक कई बार मरम्मत कराई, लेकिन घटिया सामग्री के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। नतीजतन, पानी की बर्बादी हो रही है और सड़कों पर जलभराव से राहगीरों को खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कई शिकायतें दर्ज कीं, लेकिन संबंधित विभाग से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का शीघ्र सुधार किया जाए, ताकि गांव में सुचारू पेयजल आपूर्ति हो सके और सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात मिले। इनका क्या कहना.... ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड के सरपंच सुखराम लोखंडे ने कहा, "जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन आए दिन फट रही है। अब तक कई बार मरम्मत कराई, लेकिन 5 वर्षों से काम अधर में लटका हुआ है। घटिया पाइपलाइन डाली गई है, जिससे जनता परेशान है। ठेकेदार की गड़बड़ी साफ नजर आ रही है। हम मरम्मत से थक चुके हैं1