जाल-सीढ़ी से चला ऑपरेशन, वन विभाग ने बचाई वन्यजीव की जिंदगी *कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू* लोकेशन – केवलारी/सिवनी संवाददाता - मोहित यादव जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी *9584667143* *सिवनी/एंकर* - सिवनी जिले के केवलारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत भोरगुंदी गांव के पास उगली-केवलारी मुख्य मार्ग से लगे जंगल के एक पुराने कुएं में देर रात एक तेंदुआ गिर गया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल मध्य प्रदेश वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बड़ी सावधानी से जाल और सीढ़ी की मदद से तेंदुए को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए, लेकिन वन अमले ने सभी को सुरक्षित दूरी पर रखा ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव वानखेड़े ने बताया कि जंगली जानवर अक्सर रात के समय भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं और कभी-कभी खुले कुओं या गड्ढों में गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी नियमित गश्त करते हैं और लोगों से भी अपील की कि ऐसे कुओं को ढककर रखें।करीब कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालकर पुनः जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

- मडई टोल प्लाजा में अमित गुप्ता नमक व्यक्ति की गुंडागर्दी दी धमकी की गई शिकायत जबलपुर से नागपुर रोड पर एन एज44 पर लखनादौन के पास स्थित मडई टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी अमित गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा वाहन चालकों को डराया धमकाया और धमकी दी जाती है जिसकी शिकायत 1033 NHAi पर की गई है साथ ही जा रही है पुलिस अधीक्षक को भी इसकी शिकायत की जा रही है1
- तामिया ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानेगांव आने वाला गांव दहेगाव खुर्द खेडपति मंदिर 3 साल से इस पर कोई कर नहीं किया गया है2
- Post by Shekhar uikey1
- Post by Shubham Bairagi journalist1
- Post by बृजेश अग्रवाल4
- महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबी नर्मदा कॉलोनी, मंत्री संपतिया उइके ने किया शिव आराधन में सहभागिता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जल छानन केंद्र के सामने नर्मदा कॉलोनी में भव्य शिव आराधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उन्होंने शिव भक्ति में लीन होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और शिव स्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। संस्थान के साधकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक संदेश भी दिए।1
- मंडला नगर पालिका क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक1
- नल कनेक्शन कागज़ों में चालू, जमीन पर सूखा—अमवार के बैगा परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत मवई के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमवार में पेयजल व्यवस्था की पोल खुल गई है। गांव में नल-जल योजना के तहत कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन हकीकत यह है कि नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही। नतीजतन बैगा जनजाति के परिवार आज भी पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।1
- नरसिंहपुर के इमलिया से एक विधवा महिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची और उनका कहना है एक साल पहले पति की मृत्यु हुई लेकिन अब तक संबल योजना का लाभ नहीं दिया गया1