भारतीय युवा क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्त्रोत श्याम जी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर किये श्रद्धासुमन अर्पित हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने भारतीय युवा क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्त्रोत श्याम जी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे सचमुच एक बौद्धिक पुरोधा थे। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका गुजरात के मान्डवी क्षेत्र में हंसराज भंसाली व रमादेवी के घर जन्म हुआ था। ये शुरु से ही पढ़ने में मेधावी थे। ये पहले भारतीय थे, जिन्होंने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से संस्कृत में एमए किया। वर्मा जी ने ब्रिटेन में इंडिया हाउस की स्थापना की, जहां पर विनायक दामोदर सावरकर और उनके साथियों ने रहकर देश की आजादी के लिए काम किया। ये युवा देशभक्तों के प्रेरणा स्त्रोत थे। ये सदैव देश के प्रति वफादार रहे। कालांतर में इनका 30 मार्च 1930 को जिनेवा में निधन हो गया। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, पप्पू सोनकर, शंकर, चेतराम, ज़ालिम, रामरतन, जयराम, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
भारतीय युवा क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्त्रोत श्याम जी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर किये श्रद्धासुमन अर्पित हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने भारतीय युवा क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्त्रोत श्याम जी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे सचमुच एक बौद्धिक पुरोधा थे। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका गुजरात के मान्डवी क्षेत्र में हंसराज भंसाली व रमादेवी के घर जन्म हुआ था। ये शुरु से ही पढ़ने में मेधावी थे। ये पहले भारतीय थे, जिन्होंने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से संस्कृत में एमए किया। वर्मा जी ने ब्रिटेन में इंडिया हाउस की स्थापना की, जहां पर विनायक दामोदर सावरकर और उनके साथियों ने रहकर देश की आजादी के लिए काम किया। ये युवा देशभक्तों के प्रेरणा स्त्रोत थे। ये सदैव देश के प्रति वफादार रहे। कालांतर में इनका 30 मार्च 1930 को जिनेवा में निधन हो गया। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, पप्पू सोनकर, शंकर, चेतराम, ज़ालिम, रामरतन, जयराम, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
- एक जलती दुकान की वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो पडरी का है। जिसमें दुकानदार ने अपने उधारी के पैसे मांगने पर दबंग ने दुकान पर आग लगा दी है। मालिक ने बताया कि दुकान पर 2 लाख का सामान भरा हुआ था। यह देख हड़कंप मच गया है।1
- हमीरपुर। नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में घायल युवक की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में चिकित्सीय परीक्षण के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि पीड़ित को साधारण चोटें आई हैं और शरीर पर किसी भी धारदार हथियार से चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को शाम करीब 5:30 बजे वादी अजीत निषाद पुत्र शिवशंकर, निवासी भोला का डेरा, थाना कोतवाली नगर, हमीरपुर, मूर्ति विसर्जन के लिए चूरामन डेरा के पास गए थे। इसी दौरान आरोप है कि उमेश निषाद पुत्र दीपक, अनुज निषाद पुत्र रमाकांत, आशीष निषाद पुत्र हरपाल और मनीष निषाद पुत्र हरपाल, निवासी केसरिया का डेरा, शराब के नशे में वहां पहुंचे और अजीत के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने अजीत के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0 56/2026 के तहत धारा 115(2), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उपचार कराया। चिकित्सकों ने रिपोर्ट में चोटों को साधारण बताया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि शरीर पर किसी भी प्रकार के धारदार हथियार के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।1
- *लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।1
- *विद्यालय जोगापुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव:: मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत* *दो बच्चे अटल आवासीय में चयनित* बकेवर/फतेहपुर। जनपद के देवमई ब्लॉक जोगापुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। और अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं और अटल आवाशीय मे चयनित बच्चे बादल पुत्र इंद्रपाल जोगापुर यश कुमार पुत्र राजू पिपरा खेड़ा को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पेन बॉक्स, टिफिन पानी थरमस और मेडल प्रदान किया पुरस्कार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान जोगापुर ग्राम प्रधान अनुज कुमार प्रधानाध्यापिका जोगापुर पूनम अवस्थी सहायक अध्यापिका शालिनी शिक्षामित्र सतीश वर्मा सरांय महमूपुर प्रधानाध्यापक कार्यवाहक शिव प्रसाद अंकिता शुक्ला सुभा जया राठौड़ मीनाक्षी जोगापुर प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक स्तर शिक्षा की सराहना किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- जालौन युवक की हत्या के मामले का खुलासा प्रेमिका ही निकली मास्टरमांइड घर बुलाकर पति संग जान ली पुलिस ने चार आरोपी किये अरेस्ट हत्या में आलाकत्ल, बाईक की बरामद एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने किया खुलासा कैलिया थाना क्षेत्र का है पूरा मामला1
- कानपुर नगर, घाटमपुर 29 मार्च 2026। रविवार सुबह बरनाव मोड़ पर एक सड़क हादसा हो गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल विकास दिनांक 29.03.2026 को क्षेत्र के ग्राम मढ़ा निवासी श्री जंग बहादुर साहू के सपुत्र विकास साहू कानपुर से घर के लौट रहा था तभी वह पतारा बरनांव मोड़ पहुंचा तभी उसका एक्सीडेंट होने से स्वर्गवास हो गया खबर प्राप्त होते ही तत्काल मीना संखवार मौके पर पहुंचकर व उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। एवं आगे की कार्यवाही के लिए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया एवं मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर साथ में: घाटमपुर विधानसभा महासचिव श्री अमर सिंह यादव जी,श्री देव सिंह यादव जी,श्री गोपीश्याम यादव जी, श्री वीर सिंह यादव जी, उपस्थित रहे।3
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1