पोखरे में जहर डालकर लाखों की मछलियों की हत्या, मछली पालक ने लगाई न्याय की गुहार नौतन थाना क्षेत्र के पश्चिमी नौतन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर दुबौलिया गांव के पास स्थित एक सार्वजनिक पोखरे में जहर डालकर मछलियों को मार देने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित मछली पालक कपिलदेव मुखिया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नौतन थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से उक्त पोखरे में मछली पालन का कार्य करते आ रहे हैं और यही उनका मुख्य आजीविका का साधन है। हाल ही में उन्होंने विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रुपये का कर्ज लेकर मछली का स्पॉन डाला था, जो अब तैयार होकर लगभग ढाई सौ ग्राम से अधिक वजन की हो चुकी थी। लेकिन विगत रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोखरे में जहर डाल दिया गया, जिससे सभी मछलियां मरने लगीं। देखते ही देखते लाखों की मछलियां पानी में तैरती नजर आईं। इस घटना से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, जिससे मछली पालक पूरी तरह से टूट गया है। स्थिति की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि उक्त पोखरा सार्वजनिक है, जहां आसपास के ग्रामीण अपने मवेशियों को स्नान कराने लाते हैं और मवेशी उसी पानी को पीते भी हैं। ऐसे में जहर मिला पानी अब मवेशियों के लिए भी खतरनाक बन गया है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे पुराने विवाद की रंजिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पोखरे के बांध पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसे गांव और प्रशासन की मदद से हटाया गया था। इसी बात को लेकर अतिक्रमणकारियों से विवाद और गाली-गलौज भी हुआ था। ऐसे में शक की सुई उन्हीं लोगों की ओर इशारा कर रही है। मछली पालक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न सिर्फ एक मेहनतकश मछली पालक की कमर तोड़ दी है, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा और ग्रामीण जीवन पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

- मुजफ्फरनगर में आज एक लड़का, लड़की बाइक पर बैठकर कर सड़क किनारे जा रहे थे. ओवरलोडेड डंफर ने तेजी से पीछे आकर टक्कर मारी. किस्मत अच्छी थी कि सड़क की ओर दोनों गिरे और सड़क उस वक्त खाली थी. बाइक का कचूमर निकल गया डंफर किस कदर यमराज बनकर आया,इस वीडियो में देखिए1
- बेतिया से बड़ी खबर | लौरिया थाना पर गंभीर आरोप, मासूम की पिटाई का मामला गरमाया1
- घोड़हिया घाट से शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 50 लीटर से अधिक शराब बरामद श्रीनगर पुजहा थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोड़हिया घाट से देसी एवं विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के रास्ते भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने घाट पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति शराब के साथ पहुंचा, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 लीटर 800 एमएल शराब बरामद की गई। इसमें 40 पीस बियर (500 एमएल), 60 पीस 8 पीएम (200 एमएल) तथा करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैजुआ निवासी बलिस्टर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- Post by Abhishek Kumar Shrivastava1
- क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में 🔥#result #BSEBresult #viralreels #reelsviral #Result2026 #rahulsirpcb1
- आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।1
- वीडियो कुंडा की बताई जा रही है जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए मोबाइल टॉवर में चढ़कर बैठ गयी, ऊपर से कहा जबतक मेरा प्रेमी नहीं आएगा तब तक यहीं बैठी रहूंगी, नहीं आया तो कूद जाऊंगी। 👉🏾 देखते देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी, सूचना पर डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लड़की की बात सुनी और उसके प्रेमी को बुलाया तब जाकर लड़की नीचे उतरी। 👉🏾 पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया था जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया था।1
- भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, जिला कार्यालय मेहदियाबाडी में हुई बैठक बुधवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मेहदिया बाड़ी में 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला टोली संयोजक के रूप में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने की योजना बनाई गई। नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।1