logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया में चार श्रम संहिता के खिलाफ ‘काला दिवस’—मजदूर-किसानों का जोरदार विरोध आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

3 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
3 hrs ago

बेतिया में चार श्रम संहिता के खिलाफ ‘काला दिवस’—मजदूर-किसानों का जोरदार विरोध आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • नौतन थाना क्षेत्र के पश्चिमी नौतन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर दुबौलिया गांव के पास स्थित एक सार्वजनिक पोखरे में जहर डालकर मछलियों को मार देने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित मछली पालक कपिलदेव मुखिया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नौतन थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से उक्त पोखरे में मछली पालन का कार्य करते आ रहे हैं और यही उनका मुख्य आजीविका का साधन है। हाल ही में उन्होंने विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रुपये का कर्ज लेकर मछली का स्पॉन डाला था, जो अब तैयार होकर लगभग ढाई सौ ग्राम से अधिक वजन की हो चुकी थी। लेकिन विगत रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोखरे में जहर डाल दिया गया, जिससे सभी मछलियां मरने लगीं। देखते ही देखते लाखों की मछलियां पानी में तैरती नजर आईं। इस घटना से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, जिससे मछली पालक पूरी तरह से टूट गया है। स्थिति की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि उक्त पोखरा सार्वजनिक है, जहां आसपास के ग्रामीण अपने मवेशियों को स्नान कराने लाते हैं और मवेशी उसी पानी को पीते भी हैं। ऐसे में जहर मिला पानी अब मवेशियों के लिए भी खतरनाक बन गया है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे पुराने विवाद की रंजिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पोखरे के बांध पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसे गांव और प्रशासन की मदद से हटाया गया था। इसी बात को लेकर अतिक्रमणकारियों से विवाद और गाली-गलौज भी हुआ था। ऐसे में शक की सुई उन्हीं लोगों की ओर इशारा कर रही है। मछली पालक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न सिर्फ एक मेहनतकश मछली पालक की कमर तोड़ दी है, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा और ग्रामीण जीवन पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
    1
    नौतन थाना क्षेत्र के पश्चिमी नौतन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर दुबौलिया गांव के पास स्थित एक सार्वजनिक पोखरे में जहर डालकर मछलियों को मार देने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
पीड़ित मछली पालक कपिलदेव मुखिया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नौतन थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से उक्त पोखरे में मछली पालन का कार्य करते आ रहे हैं और यही उनका मुख्य आजीविका का साधन है। हाल ही में उन्होंने विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रुपये का कर्ज लेकर मछली का स्पॉन डाला था, जो अब तैयार होकर लगभग ढाई सौ ग्राम से अधिक वजन की हो चुकी थी।
लेकिन विगत रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोखरे में जहर डाल दिया गया, जिससे सभी मछलियां मरने लगीं। देखते ही देखते लाखों की मछलियां पानी में तैरती नजर आईं। इस घटना से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, जिससे मछली पालक पूरी तरह से टूट गया है।
स्थिति की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि उक्त पोखरा सार्वजनिक है, जहां आसपास के ग्रामीण अपने मवेशियों को स्नान कराने लाते हैं और मवेशी उसी पानी को पीते भी हैं। ऐसे में जहर मिला पानी अब मवेशियों के लिए भी खतरनाक बन गया है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे पुराने विवाद की रंजिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पोखरे के बांध पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसे गांव और प्रशासन की मदद से हटाया गया था। इसी बात को लेकर अतिक्रमणकारियों से विवाद और गाली-गलौज भी हुआ था। ऐसे में शक की सुई उन्हीं लोगों की ओर इशारा कर रही है।
मछली पालक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने न सिर्फ एक मेहनतकश मछली पालक की कमर तोड़ दी है, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा और ग्रामीण जीवन पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    51 min ago
  • तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित अमृतमयी श्रीराम कथा के सप्तम दिवस का वातावरण भक्ति और भावनाओं से सराबोर रहा। अयोध्या धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने भगवान श्रीराम के वनवास और भरत चरित्र की अत्यंत मार्मिक कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरे पंडाल में “जय श्रीराम” के जयघोष से भक्ति का अद्भुत संचार हो उठा। साध्वी स्मिता दीदी ने भरत के त्याग, भाई के प्रति अटूट प्रेम और धर्मनिष्ठा को समाज के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि भरत ने सत्ता और वैभव को ठुकराकर अपने बड़े भाई श्रीराम के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह आज के समय में भी हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। भरत चरित्र हमें सिखाता है कि सच्चा धर्म वही है, जिसमें स्वार्थ नहीं बल्कि कर्तव्य और प्रेम सर्वोपरि हो। उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम का वनवास केवल एक घटना नहीं, बल्कि जीवन की कठिनाइयों में धैर्य, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा है। श्रीराम और भरत के आदर्श संबंध हिंदू संस्कृति की गहराई और पारिवारिक मूल्यों की महत्ता को दर्शाते हैं। यही कारण है कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कार देने का माध्यम भी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे अयोध्या के श्री हनुमानगढ़ी के महंत पूज्य श्री राजू दास ने कथा वाचिका द्वारा सनातन शिक्षा, संस्कृति और श्रीरामचरितमानस के प्रसार के उद्देश्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हिंदुत्व केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सनातन पहचान और जीवन जीने की पद्धति है। जब तक हम अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों पर गर्व करते रहेंगे, तब तक कोई भी शक्ति हमें कमजोर नहीं कर सकती।” उन्होंने श्रीहनुमान जी के सेवा, शक्ति और भक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा के माध्यम से जहां एक ओर लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा मिली, वहीं दूसरी ओर हिंदू संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना भी प्रबल हुई। इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि श्रीराम और भरत के आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और धर्म के पथ पर अग्रसर करने में सक्षम हैं। इस दौरान तमकुहीराज स्टेट के राजा महेश्वर प्रताप शाही, पूर्व विधायक डॉ पीके राय, विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय,  अवधेश राय, सन्तोष सिंह, रमेशचंद्र यादव, सुधीर सिंह, जलेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
    1
    तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित अमृतमयी श्रीराम कथा के सप्तम दिवस का वातावरण भक्ति और भावनाओं से सराबोर रहा। अयोध्या धाम से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने भगवान श्रीराम के वनवास और भरत चरित्र की अत्यंत मार्मिक कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरे पंडाल में “जय श्रीराम” के जयघोष से भक्ति का अद्भुत संचार हो उठा।
साध्वी स्मिता दीदी ने भरत के त्याग, भाई के प्रति अटूट प्रेम और धर्मनिष्ठा को समाज के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि भरत ने सत्ता और वैभव को ठुकराकर अपने बड़े भाई श्रीराम के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह आज के समय में भी हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। भरत चरित्र हमें सिखाता है कि सच्चा धर्म वही है, जिसमें स्वार्थ नहीं बल्कि कर्तव्य और प्रेम सर्वोपरि हो।
उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम का वनवास केवल एक घटना नहीं, बल्कि जीवन की कठिनाइयों में धैर्य, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा है। श्रीराम और भरत के आदर्श संबंध हिंदू संस्कृति की गहराई और पारिवारिक मूल्यों की महत्ता को दर्शाते हैं। यही कारण है कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कार देने का माध्यम भी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे अयोध्या के श्री हनुमानगढ़ी के महंत पूज्य श्री राजू दास ने कथा वाचिका द्वारा सनातन शिक्षा, संस्कृति और श्रीरामचरितमानस के प्रसार के उद्देश्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “हिंदुत्व केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सनातन पहचान और जीवन जीने की पद्धति है। जब तक हम अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों पर गर्व करते रहेंगे, तब तक कोई भी शक्ति हमें कमजोर नहीं कर सकती।”
उन्होंने श्रीहनुमान जी के सेवा, शक्ति और भक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा के माध्यम से जहां एक ओर लोगों को जीवन जीने की प्रेरणा मिली, वहीं दूसरी ओर हिंदू संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना भी प्रबल हुई। इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि श्रीराम और भरत के आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और धर्म के पथ पर अग्रसर करने में सक्षम हैं।
इस दौरान तमकुहीराज स्टेट के राजा महेश्वर प्रताप शाही, पूर्व विधायक डॉ पीके राय, विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय,  अवधेश राय, सन्तोष सिंह, रमेशचंद्र यादव, सुधीर सिंह, जलेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    2 hrs ago
  • राहुल सर के द्वारा क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रारंभ कर दिया गया है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ सुबह 7:00 बजे 9110991281
    1
    राहुल सर के द्वारा क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रारंभ कर दिया गया है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ सुबह 7:00 बजे 9110991281
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    20 min ago
  • नौतन / स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दूबौलिया गांव स्थित एक पोखरा में असामाजिक तत्वों के द्वारा ज़हर डालकर लाखों रुपए की मछलियों को मार दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को साजिश बताया। इस बावत लक्ष्मीपुर के कपिल देव मुखिया ने बताया कि वें विगत कई वर्षों से मछली पालन का कारोबार करते हैं।बिहार सरकार मत्स्य विभाग के द्वारा गांव के गौमाला पोखरा में करीब चार लाख रुपए की मछली का बच्चा डाले थे। जिसमें असामाजिक तत्वों के द्वारा ज़हर डालकर पोखरा की सभी मछलियां को मार दिया गया है।कहा कि इस पोखरा के किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया था। जिसे गांव के लोगों के द्वारा प्रशासन के मदद से हटवा दिया गया है। जबकि गांव के बीचों-बीच पोखरा होने के कारण ग्रामीण माल मवेशियों को भी नहलाते एवं पानी भी पिलाते थे। वें इस पोखरा में लगभग बीस वर्षों से मछली पालन करते आ रहे हैं। लेकिन आज तक ऐसी घटना घटित नहीं हुई है। इस संबंध में कपिल देव मुखिया ने थाने में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग किया है।।
    1
    नौतन  / स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दूबौलिया गांव स्थित एक पोखरा में असामाजिक तत्वों के द्वारा ज़हर डालकर लाखों रुपए की मछलियों को मार दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को साजिश बताया। इस बावत लक्ष्मीपुर के कपिल देव मुखिया ने बताया कि वें विगत कई वर्षों से मछली पालन का कारोबार करते हैं।बिहार सरकार मत्स्य विभाग के द्वारा गांव के गौमाला पोखरा में करीब चार लाख रुपए की मछली का बच्चा डाले थे। जिसमें असामाजिक तत्वों के द्वारा ज़हर डालकर पोखरा की सभी मछलियां को मार दिया गया है।कहा कि इस पोखरा के किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया था। जिसे गांव के लोगों के द्वारा प्रशासन के मदद से हटवा दिया गया है। जबकि गांव के बीचों-बीच पोखरा होने के कारण ग्रामीण माल मवेशियों को भी नहलाते एवं पानी भी पिलाते थे। वें इस पोखरा में लगभग बीस वर्षों से मछली पालन करते आ रहे हैं। लेकिन आज तक ऐसी घटना घटित नहीं हुई है। इस संबंध में कपिल देव मुखिया ने थाने में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग किया है।।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    47 min ago
  • एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त रखें, सिलेंडर डायवर्जन पर होगी एफआईआर : प्रभारी सचिव बेतिया। अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव एच. आर. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, एलपीजी आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों की स्थिति तथा उर्वरक वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य सामग्री सहित सभी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जिले में कुल 74 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनसे 9.53 लाख से अधिक घरेलू एवं 2,674 व्यावसायिक उपभोक्ता जुड़े हैं। वर्तमान में 24,641 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है और प्रतिदिन 10 से 11 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी प्रकार की कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम में अब तक 834 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 794 का निष्पादन किया जा चुका है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कालाबाजारी एवं अनियमितता के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 247 गैस एजेंसियों की जांच, 481 स्थानों पर छापेमारी कर 87 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 6 ए के तहत 2 मामले एवं 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बैठक में प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा मैसेज और डिलीवरी के बीच कोई अनावश्यक अंतराल न हो। उन्होंने बैकलॉग खत्म करने, सिलेंडर डायवर्जन रोकने और दोषियों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप नए कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा में रबी सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक की पुष्टि की गई और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया। प्रभारी सचिव ने जिलेवासियों से अपील की कि आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
    1
    एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त रखें, सिलेंडर डायवर्जन पर होगी एफआईआर : प्रभारी सचिव
बेतिया। अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव एच. आर. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, एलपीजी आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों की स्थिति तथा उर्वरक वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य सामग्री सहित सभी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जिले में कुल 74 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनसे 9.53 लाख से अधिक घरेलू एवं 2,674 व्यावसायिक उपभोक्ता जुड़े हैं। वर्तमान में 24,641 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है और प्रतिदिन 10 से 11 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी प्रकार की कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम में अब तक 834 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 794 का निष्पादन किया जा चुका है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 जारी किए गए हैं।
प्रशासन द्वारा कालाबाजारी एवं अनियमितता के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 247 गैस एजेंसियों की जांच, 481 स्थानों पर छापेमारी कर 87 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 6 ए के तहत 2 मामले एवं 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
बैठक में प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा मैसेज और डिलीवरी के बीच कोई अनावश्यक अंतराल न हो। उन्होंने बैकलॉग खत्म करने, सिलेंडर डायवर्जन रोकने और दोषियों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप नए कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा में रबी सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक की पुष्टि की गई और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया।
प्रभारी सचिव ने जिलेवासियों से अपील की कि आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Abhishek Kumar Shrivastava
    1
    Post by Abhishek Kumar Shrivastava
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में 🔥#result #BSEBresult #viralreels #reelsviral #Result2026 #rahulsirpcb
    1
    क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में 🔥#result #BSEBresult #viralreels #reelsviral #Result2026 #rahulsirpcb
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    10 hrs ago
  • आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    1
    आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.