Shuru
Apke Nagar Ki App…
बढ़ती महंगाई को लेकर बलरामपुर जिला कांग्रेस का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन... जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में बलरामपुर मुख्यालय में हुए महंगाई के विरोध धरना प्रदर्शन में क्या कहा कांग्रेस नेताओं ने सुनिए....
Shoaib Siddiqui
बढ़ती महंगाई को लेकर बलरामपुर जिला कांग्रेस का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन... जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में बलरामपुर मुख्यालय में हुए महंगाई के विरोध धरना प्रदर्शन में क्या कहा कांग्रेस नेताओं ने सुनिए....
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बढ़ती महंगाई को लेकर बलरामपुर जिला कांग्रेस का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन... जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में बलरामपुर मुख्यालय में हुए महंगाई के विरोध धरना प्रदर्शन में क्या कहा कांग्रेस नेताओं ने सुनिए....1
- बलरामपुर से वाटरनगर तक चलगली होते हुए जाने वाली सड़क पर इन दिनों प्रकृति के अद्भुत नज़ारे दिख रहे हैं। यह मनमोहक मार्ग स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षक बिंदु बन गया है।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में वन विभाग की लापरवाही से लाखों के बेशकीमती सागवान के जंगल उजाड़े गए। दाल्को बांध के पास करोड़ों की लागत से लगे पौधे नष्ट हुए, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों द्वारा हरे-भरे जंगल काटने और प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।1
- भारतीय जनता पार्टी मंडल शंकरगढ़ में बैठक हुई सम्पन मासिक बैठक को हुई गहन चर्चा1
- रंका-सलेया से खपरो जाने वाली सड़क बनी तालाब एवं किचड़ में तब्दील रंका प्रखंड अंतर्गत सलेया रोड से मानिकचंद के घर होते हुए कब्रिस्तान मार्ग से खपरो जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़क पूरी तरह तालाब और कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे ग्रामीणों, राहगीरों एवं मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे खपरो पंचायत के बीडीसी मोहम्मद नजीर अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। रोजाना इसी रास्ते से ग्रामीण, राहगीर मजदूर, छात्र एवं अन्य लोग आते-जाते हैं, लेकिन हल्की बारिश के बाद ही सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके कारण हर बारिश में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है।1
- तिलक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद घर लौटते समय अनियंत्रित होकर पलट कमांडर एक की मौत, कई घायल धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरचैया गांव निवासी अम्बिका भुइयां की एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अम्बिका भुइयां मिरचैया गांव से भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान गांव तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। तिलक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे अन्य लोगों के साथ कमांडर वाहन से अपने घर लौट रहे थे।वापसी के दौरान सुबह लगभग 4 बजे अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें अम्बिका भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन पलटने के कारण वे गाड़ी के नीचे दब गए, जिससे उनकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से सभी घायलों को तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने अम्बिका भुइयां की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति रामकुमार भुइयां भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।अम्बिका भुइयां के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे छोटे छोटे दो पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ कर चले बसें। परिवार के लिए वे ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिससे उनके असमय निधन से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है।घटना के संबंध में धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।शव को अंत्य परीक्षण हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मौके पर मृतक के परीजनों को समाज सेवी ने ढांढस बंधाया वहीं काफी संख्या में लोग एक झलक देखने को लेकर काफी संख्या में मौजूद थे।4
- गढ़वा का मैक्सिमम होटलों में बिक रहा है मिठाई के नाम पर जहर गढ़वा के मझिआंव मोड स्थित अनेकों होटलों में कई प्रकार के मिठाई का बिक्री धड़ले से चल रहा है इसी दौरान एक होटल में दिख गया कि कई प्रकार की मिठाइयां हैं लेकिन बहुत सारी मिठाइयां पर मक्खियों बैठी है। गंदगी के साथ साथ मिठाई पर कई प्रकार की गड़बड़ियां भी है1
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब बलरामपुर पहुंचे तो क्या-क्या कहे सुनिए पूरी प्रेस वार्ता...1