logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय सदर अस्पताल परिसर स्थित आईसीयू वार्ड का डीएम ने किया निरीक्षण लखीसराय। सदर अस्पताल में बंद पड़ा आईसीयू वार्ड एक बार फिर मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार ने आईसीयू का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से आईसीयू में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई है और मरीजों के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। आईसीयू के शुरू होने से गंभीर मरीजों को अब जिले में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित व अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती मौजूद रहे। डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।

1 hr ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
1 hr ago

लखीसराय सदर अस्पताल परिसर स्थित आईसीयू वार्ड का डीएम ने किया निरीक्षण लखीसराय। सदर अस्पताल में बंद पड़ा आईसीयू वार्ड एक बार फिर मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार ने आईसीयू का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से आईसीयू में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई है और मरीजों के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। आईसीयू के शुरू होने से गंभीर मरीजों को अब जिले में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित व अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती मौजूद रहे। डीएम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।

More news from Bihar and nearby areas
  • 02/09/2026 : ठेकेदार साहब रोड का कटाव हो जाएगा ध्यान दीजिए नहीं तो हो जाएगा शाम्हो का यातायात ठप्प ! Mobile Tv News
    1
    02/09/2026 : ठेकेदार साहब रोड का कटाव हो जाएगा ध्यान दीजिए नहीं तो हो जाएगा शाम्हो का यातायात ठप्प !
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    4 hrs ago
  • जमुई में नियोजन मेला बना युवाओं के रोजगार का मंच, 311 अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन.... ▪️20 निजी कंपनियों ने लिया हिस्सा, 671 युवाओं के बायोडाटा प्राप्त; डीएम ने कौशल विकास को बताया उज्ज्वल भविष्य की कुंजी जमुई, 1 सितंबर 2026 : जमुई में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। संयुक्त श्रम भवन, सोनपे, जमुई के सामने स्थित मैदान में आयोजित मेले में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, जमुई सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने जिला पदाधिकारी एवं श्रम अधीक्षक, जमुई का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को विकसित करने का आग्रह किया, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर हासिल कर सकें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। वहीं, श्रम अधीक्षक, जमुई ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पहले कौशल, फिर रोजगार और संभव हो तो स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। 20 निजी नियोजकों ने लिया हिस्सा नियोजन मेले में निजी क्षेत्र के कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा 671 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त किए गए, जिनके साक्षात्कार के बाद 311 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही चयन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं के चयन से मेले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी मेले में बेरोजगार युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए। जिला नियोजनालय, जिला उद्योग केंद्र, जन शिक्षण संस्थान, श्रम संसाधन विभाग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्टॉल पर युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने कहा कि यह रोजगार मेला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और अवसरों के बीच एक सेतु है। नियोजन मेला सरकार, उद्योग और युवाओं को एक मंच पर लाकर रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है। इसका उद्देश्य योग्य युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करना है। कार्यक्रम में जिला नियोजनालय के निम्न वर्गीय लिपिक श्री प्रभात रंजन, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री गौतम कुमार, जिला कौशल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद रहे। अंत में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    1
    जमुई में नियोजन मेला बना युवाओं के रोजगार का मंच, 311 अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट चयन....
▪️20 निजी कंपनियों ने लिया हिस्सा, 671 युवाओं के बायोडाटा प्राप्त; डीएम ने कौशल विकास को बताया उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
जमुई, 1 सितंबर 2026 : जमुई में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। संयुक्त श्रम भवन, सोनपे, जमुई के सामने स्थित मैदान में आयोजित मेले में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
मेले का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, जमुई सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने जिला पदाधिकारी एवं श्रम अधीक्षक, जमुई का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को विकसित करने का आग्रह किया, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर हासिल कर सकें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
वहीं, श्रम अधीक्षक, जमुई ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पहले कौशल, फिर रोजगार और संभव हो तो स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।
20 निजी नियोजकों ने लिया हिस्सा
नियोजन मेले में निजी क्षेत्र के कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा 671 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त किए गए, जिनके साक्षात्कार के बाद 311 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही चयन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं के चयन से मेले में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी
मेले में बेरोजगार युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए। जिला नियोजनालय, जिला उद्योग केंद्र, जन शिक्षण संस्थान, श्रम संसाधन विभाग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्टॉल पर युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।
जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने कहा कि यह रोजगार मेला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और अवसरों के बीच एक सेतु है। नियोजन मेला सरकार, उद्योग और युवाओं को एक मंच पर लाकर रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है। इसका उद्देश्य योग्य युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में जिला नियोजनालय के निम्न वर्गीय लिपिक श्री प्रभात रंजन, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री गौतम कुमार, जिला कौशल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद रहे। अंत में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
  • मेहूस पंचायत में जिला प्रशासन का 'सहयोग शिविर', जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लिया जायजा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आज शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत मेहूस पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्री शेखर आनंद ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं और जन-समस्याओं के निष्पादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। ​शिविर स्थल पर पहुँचने पर मेहूस पंचायत के मुखिया द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक चिन्ह, पौधा और शॉल भेंट कर सहृदय स्वागत एवं सम्मानित किया गया। ​77 आवेदनों में से 58 का मौके पर ही निष्पादन ​प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), शेखपुरा ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि ​आज के इस सहयोग शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। ​प्राप्त आवेदनों में से 58 मामलों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। ​शेष 19 लंबित आवेदनों को समयसीमा के भीतर और पारदर्शी ढंग से निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम गागौर पंचायत में शिविर अंतर्गत कुल 41 आवेदन प्राप्त हुआ 34 आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादित किया गया शेष 07 आवेदनों को समयसीमा के अंदर संबंधित पदाधिकारियों निष्पादन कराने हेतु कहा गया। इसी क्रम में ​शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने लाभार्थियों के बीच कार्ड का वितरण किया जिसमें ​04 नए जॉब कार्ड एवं 03 लेबर कार्ड का वितरण किया गया। ​जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आमजनों को इन कार्डों से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों और रोजगार के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां ​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गाँव-पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। ​"सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल आपूर्ति (नल-जल), गली-नाली निर्माण, भूमि विवाद और प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।" — श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी (शेखपुरा) ​वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ​इस सहयोग शिविर में प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता (एडीएम), प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी तथा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
    1
    मेहूस पंचायत में जिला प्रशासन का 'सहयोग शिविर', जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लिया जायजा
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आज शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत मेहूस पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्री शेखर आनंद ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं और जन-समस्याओं के निष्पादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
​शिविर स्थल पर पहुँचने पर मेहूस पंचायत के मुखिया द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक चिन्ह, पौधा और शॉल भेंट कर सहृदय स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
​77 आवेदनों में से 58 का मौके पर ही निष्पादन
​प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), शेखपुरा ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि ​आज के इस सहयोग शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। ​प्राप्त आवेदनों में से 58 मामलों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।
​शेष 19 लंबित आवेदनों को समयसीमा के भीतर और पारदर्शी ढंग से निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम गागौर पंचायत में शिविर अंतर्गत कुल 41 आवेदन प्राप्त हुआ 34 आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादित किया गया शेष 07 आवेदनों को समयसीमा के अंदर संबंधित पदाधिकारियों निष्पादन कराने हेतु कहा गया।  इसी क्रम में ​शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने लाभार्थियों के बीच कार्ड का वितरण किया जिसमें 
​04 नए जॉब कार्ड एवं 03 लेबर कार्ड का वितरण किया गया।
​जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आमजनों को इन कार्डों से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों और रोजगार के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां ​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गाँव-पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
​"सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल आपूर्ति (नल-जल), गली-नाली निर्माण, भूमि विवाद और प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।"
— श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी (शेखपुरा)
​वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
​इस सहयोग शिविर में प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता (एडीएम), प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी तथा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामदेव राय के 6ठी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
    1
    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामदेव राय के 6ठी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
    user_Anant kumar
    Anant kumar
    Lawyer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    23 hrs ago
  • बेढ़ना कांड में सामने आई लाली की बहन! जिस लड़की से प्रेम प्रसंग की हुई थी बात, उसी को लेकर खोला बड़ा राज बेढ़ना कांड में अब एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी लाली कुमार को पुलिस जब अपने साथ लेकर जा रही थी, उसी दौरान मीडिया के कैमरे के सामने लाली ने अपनी बात रखी।
    1
    बेढ़ना कांड में सामने आई लाली की बहन! जिस लड़की से प्रेम प्रसंग की हुई थी बात, उसी को लेकर खोला बड़ा राज
बेढ़ना कांड में अब एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी लाली कुमार को पुलिस जब अपने साथ लेकर जा रही थी, उसी दौरान मीडिया के कैमरे के सामने लाली ने अपनी बात रखी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • मंगलवार को आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार मंगलवार को आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी महोदय शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के कई अति-संवेदनशील इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सहरा, बटौरा, सुजावलपुर, जैसे गांवों का दौरा कर धरातल पर तैयारियों का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने पाया कि हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्र में भीषण बाढ़ की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे अक्सर मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल) को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और सड़कों की सुरक्षा व मरम्मत सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को प्रभावित या सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए तुरंत टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है। ​ उप स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, ओआरएस घोल, ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक दवाओं का स्टॉक हमेशा तैयार रखा जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे का प्रबंध करने, पशु दवाओं का स्टॉक रखने और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अंचल और आपदा विभाग को राहत सामग्री की अग्रिम उपलब्धता, पॉलीथिन शीट्स की पर्याप्त व्यवस्था, नावों का समय पर पंजीकरण कराने, सामुदायिक किचेन के निर्माण की रूपरेखा तैयार रखने और गोताखोरों को अलर्ट पर रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत सह प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (घाटकुसुभा) सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।
    1
    मंगलवार को  आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
मंगलवार को  आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी महोदय शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के कई अति-संवेदनशील इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सहरा, बटौरा, सुजावलपुर, जैसे गांवों का दौरा कर धरातल पर तैयारियों का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने पाया कि हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्र में भीषण बाढ़ की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे अक्सर मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल) को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और सड़कों की सुरक्षा व मरम्मत सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को प्रभावित या सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए तुरंत टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है।
​ उप स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, ओआरएस घोल, ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक दवाओं का स्टॉक हमेशा तैयार रखा जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे का प्रबंध करने, पशु दवाओं का स्टॉक रखने और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अंचल और आपदा विभाग को राहत सामग्री की अग्रिम उपलब्धता, पॉलीथिन शीट्स की पर्याप्त व्यवस्था, नावों का समय पर पंजीकरण कराने, सामुदायिक किचेन के निर्माण की रूपरेखा तैयार रखने और गोताखोरों को अलर्ट पर रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत सह प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (घाटकुसुभा) सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।
​जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • आधारपुर पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, मौजूद रहे अलग अलग विभाग के अधिकारी
    1
    आधारपुर पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, मौजूद रहे अलग अलग विभाग के अधिकारी
    user_Anant kumar
    Anant kumar
    Lawyer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 day ago
  • मां की आंखों के आंसू और परिवार का डर... बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा; चार दिन बाद भी मासूम के कातिल का इंतजार, डीएसपी बोले- मामले के बेहद करीब पुलिस, आश्वासन पर टिकी उम्मीद..... बताते चलें कि जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार और मोहल्ले में दहशत का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, बच्ची शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राशन लाने घर से निकली थी। रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव मिला। घटना की जांच के लिए पुलिस के साथ FSL टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा है कि पुलिस मामले के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल परिवार और मोहल्लेवासियों को पुलिस की कार्रवाई और न्याय का इंतजार है। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    1
    मां की आंखों के आंसू और परिवार का डर... बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा; चार दिन बाद भी मासूम के कातिल का इंतजार, डीएसपी बोले- मामले के बेहद करीब पुलिस, आश्वासन पर टिकी उम्मीद.....
बताते चलें कि जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार और मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
परिजनों के मुताबिक, बच्ची शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे राशन लाने घर से निकली थी। रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह अर्धनिर्मित मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव मिला।
घटना की जांच के लिए पुलिस के साथ FSL टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा है कि पुलिस मामले के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल परिवार और मोहल्लेवासियों को पुलिस की कार्रवाई और न्याय का इंतजार है। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    22 hrs ago
  • #बाढ़ शराब पीने से हुई मौत जांच मामले में नया मोड़ प्रेम प्रसंग या साज़िश ? पुलिस गलत या परिजन ? Mobile Tv News
    1
    #बाढ़ शराब पीने से हुई मौत जांच मामले में नया मोड़ प्रेम प्रसंग या साज़िश ? पुलिस गलत या परिजन ?
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.