Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेढ़ना कांड में सामने आई लाली की बहन! जिस लड़की से प्रेम प्रसंग की हुई थी बात, उसी को लेकर खोला बड़ा राज बेढ़ना कांड में अब एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी लाली कुमार को पुलिस जब अपने साथ लेकर जा रही थी, उसी दौरान मीडिया के कैमरे के सामने लाली ने अपनी बात रखी।
Swaraj Bharat Live
बेढ़ना कांड में सामने आई लाली की बहन! जिस लड़की से प्रेम प्रसंग की हुई थी बात, उसी को लेकर खोला बड़ा राज बेढ़ना कांड में अब एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी लाली कुमार को पुलिस जब अपने साथ लेकर जा रही थी, उसी दौरान मीडिया के कैमरे के सामने लाली ने अपनी बात रखी।
More news from बिहार and nearby areas
- बेढ़ना कांड में सामने आई लाली की बहन! जिस लड़की से प्रेम प्रसंग की हुई थी बात, उसी को लेकर खोला बड़ा राज बेढ़ना कांड में अब एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी लाली कुमार को पुलिस जब अपने साथ लेकर जा रही थी, उसी दौरान मीडिया के कैमरे के सामने लाली ने अपनी बात रखी।1
- 02/09/2026 : सड़क पर पानी | सड़क पर दुर्घ८ ना की संभावना | सीओ सर पानी वाले रास्ता को बंद कीजिए | शाम्हो बेगूसराय में बाढ़ का पानी फिर से बढ़ने लगा | Mobile Tv News1
- बाल शनिधाम मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन शीला का कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निकलेगा कलश यात्रा1
- बाढ़ के पानी से समूह से सूरज गधा मुख्य सड़क बाधित होने का संभावना हैं1
- चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो जा सकती है जान, मझौली स्कूल में RPF- GRP ने बच्चों को किया जागरूक चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो जा सकती है जान, मझौली स्कूल में RPF- GRP ने बच्चों को किया जागरूक चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना महज शरारत नहीं, बल्कि यात्रियों की जान के लिए गंभीर खतरा है। स्टोन पेल्टिंग की घटनाओं पर रोक लगाने और बच्चों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मझौली में RPF और GRP बख्तियारपुर की टीम ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। दोपहर करीब 12:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। जवानों ने बच्चों को बताया कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने से खिड़की के शीशे टूट सकते हैं और यात्रियों को गंभीर चोट लगने के साथ उनकी जान भी जा सकती है। बच्चों से ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होने तथा आसपास किसी व्यक्ति द्वारा पत्थरबाजी किए जाने पर तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना देने की अपील की गई। अभियान के दौरान ACP (Alarm Chain Pulling) यानी आपातकालीन स्थिति के अलावा अनावश्यक रूप से चेन खींचने से बचने की हिदायत दी गई। इसके दुरुपयोग पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। इसके अलावा ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से नशीला पदार्थ या खाद्य सामग्री नहीं लेने तथा नशाखुरानी से बचने के उपायों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया। RPF और GRP की टीम ने बच्चों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, सुरक्षित रेल यात्रा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना RPF, GRP अथवा रेलवे हेल्पलाइन को देने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा का संदेश उनके परिवार और गांव-समाज तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे और सुरक्षित रेल यात्रा के नियमों को समझा। RPF और GRP के जवानों ने बच्चों से स्वयं सुरक्षित रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्टोन पेल्टिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील की। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के IPF जवाहरलाल सहित RPF के सभी जवान मौजूद रहे।1
- बेगूसराय- बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश बेगूसराय SP मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख चौक-चौराहा, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच के क्रम में प्रेस पुलिस लिखे वाहनों के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों के नंबर प्लेट का भी मिलान किया गया, ताकि चोरी के वाहनों का पता लगाया जा सके.1
- बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में शराब पीने से चार लोगों की हुई मौत के गुथी बाढ़ पुलिस ने सुलझा......1
- बेढ़ना में चार युवकों की मौत से गमगीन हुए विधायक अनंत सिंह, शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।1