Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में शराब पीने से चार लोगों की हुई मौत के गुथी बाढ़ पुलिस ने सुलझा......
Kamod Kumar
बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में शराब पीने से चार लोगों की हुई मौत के गुथी बाढ़ पुलिस ने सुलझा......
More news from बिहार and nearby areas
- बाल शनिधाम मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन शीला का कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निकलेगा कलश यात्रा1
- चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो जा सकती है जान, मझौली स्कूल में RPF- GRP ने बच्चों को किया जागरूक चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो जा सकती है जान, मझौली स्कूल में RPF- GRP ने बच्चों को किया जागरूक चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना महज शरारत नहीं, बल्कि यात्रियों की जान के लिए गंभीर खतरा है। स्टोन पेल्टिंग की घटनाओं पर रोक लगाने और बच्चों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मझौली में RPF और GRP बख्तियारपुर की टीम ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। दोपहर करीब 12:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। जवानों ने बच्चों को बताया कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने से खिड़की के शीशे टूट सकते हैं और यात्रियों को गंभीर चोट लगने के साथ उनकी जान भी जा सकती है। बच्चों से ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होने तथा आसपास किसी व्यक्ति द्वारा पत्थरबाजी किए जाने पर तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना देने की अपील की गई। अभियान के दौरान ACP (Alarm Chain Pulling) यानी आपातकालीन स्थिति के अलावा अनावश्यक रूप से चेन खींचने से बचने की हिदायत दी गई। इसके दुरुपयोग पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। इसके अलावा ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से नशीला पदार्थ या खाद्य सामग्री नहीं लेने तथा नशाखुरानी से बचने के उपायों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया। RPF और GRP की टीम ने बच्चों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, सुरक्षित रेल यात्रा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना RPF, GRP अथवा रेलवे हेल्पलाइन को देने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा का संदेश उनके परिवार और गांव-समाज तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे और सुरक्षित रेल यात्रा के नियमों को समझा। RPF और GRP के जवानों ने बच्चों से स्वयं सुरक्षित रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्टोन पेल्टिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील की। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के IPF जवाहरलाल सहित RPF के सभी जवान मौजूद रहे।1
- ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के पीसी के बाद बेढ़ना गांव के मृतक के परिजन थाना पहुंचे और प्रेम प्रसंग मामले को झूठा बताया1
- बाढ़ में 4 मौतों का बड़ा खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना वजह? बाढ़ के बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 🚨 पूछताछ में प्रेम-प्रसंग को लेकर पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। शराब में जहरीला पदार्थ था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी FSL रिपोर्ट के बाद ही होगी। मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है। आपको क्या लगता है, इस केस की सबसे बड़ी कड़ी क्या हो सकती है?1
- गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी । गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी । मोहिउद्दीननगर— गंगा व वाया नदियों में हो रही लगातार जलवृद्धि से दियारांचल के लोगों की परेशानी फिर से बढ़ने लगी है. जलस्तर में लगातार वृद्धि से मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर प्रखंड के रिहायशी क्षेत्रों में पानी फैलने की आशंका बढ़ने लगी है.बीते 36 घंटों में गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश की मंशा पालने लगे हैं. गंगा के सरारी कैंप पर तैनात जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने मंगलवार के अपराह्न बताया कि की गंगा का जलस्तर 46.80मीटर तक पहुंच गया है.जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.30 मीटर ज्यादा है. जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है. लगातार बढ़ते पानी से बोचहा, दुबहा, रासपुर पतसिया पूरब, रासपुर पतसिया पश्चिम, महमद्दीपुर, कुरसाहा, हरैल, तेतारपुर, राजपुर जौनापुर, डुमरी दक्षिण, हरदासपुर, नवघरीया सरसावा के निचले हिस्से में पानी तेजी से फैलकर रिहायशी इलाकों में दस्तक देने की ओर अग्रसर है. वहीं हरैल पंचायत के वार्ड 5,6, 9,12,13,14 व 15 में भा गंगा का पानी तेजी से पसरने लगा है. विद्यालय परिसर में फैला पानी, यातायात प्रभावित गंगा का पानी कई विद्यालयों के परिसर में फैलने से पठन पाठन में परेशानी बढ़ गई है. इनमें प्लस टू हाई स्कूल मनियर, प्राथमिक विद्यालय चकला,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर साहित डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यालय के नाम शामिल हैं.वहीं कई सड़कों पर पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है. जिनमें अदलपुर दुबहा सड़क,दियारा मोड़-चपरा जाने वाली सड़क, आनंदगोलवा से गोला पट्टी जाने वाली सड़क के नाम शामिल है. जल वृद्धि को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नाव परिचालन की मांग स्थानीय प्रशासन से की है. जलसंसाधन विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है. जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा मेडिकल कैंप स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाया गया है. जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज कराने में जुट रहे हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गंगा व वाया नदियों से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य विभाग व सरकार सजग व संवेदनशील है. अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं.1
- बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा1
- बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में शराब पीने से चार लोगों की हुई मौत के गुथी बाढ़ पुलिस ने सुलझा......1
- वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी की तलाश जारी वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी कर उसका मेडिकल कराया गया है। वहीं, घटना में सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जगह और घटना को स्पष्ट करें खबर को और संक्षिप्त बनाएं पुलिस कार्रवाई पर जोर दें1