logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ में 4 मौतों का बड़ा खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना वजह? बाढ़ के बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 🚨 पूछताछ में प्रेम-प्रसंग को लेकर पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। शराब में जहरीला पदार्थ था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी FSL रिपोर्ट के बाद ही होगी। मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है। आपको क्या लगता है, इस केस की सबसे बड़ी कड़ी क्या हो सकती है?

8 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
8 hrs ago

बाढ़ में 4 मौतों का बड़ा खुलासा, प्रेम-प्रसंग बना वजह? बाढ़ के बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 🚨 पूछताछ में प्रेम-प्रसंग को लेकर पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। शराब में जहरीला पदार्थ था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी FSL रिपोर्ट के बाद ही होगी। मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है। आपको क्या लगता है, इस केस की सबसे बड़ी कड़ी क्या हो सकती है?

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा
    1
    बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है। वही मामले में मृतक के परिजनों से सोमवार को उमानाथ सती स्थान में मिलने पहुंचे स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि जब वह बाढ़ में ही थे तो वह मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृतक के परिजनों से मिलने नही पहुंचे और 24 घंटे बीत जाने के बाद वह उमानाथ सती स्थान पहुंचे हैं लोगों ने वहां उनसे अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जिससे स्थानीय विधायक तुरंत उठकर वहां से निकल गए। वहीं मंगलवार को बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू परिजनों से मिलने पहुंचे, जिसके बाद बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार शाह ने भी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया वहीं मृतक पंकज की भतीजी बख्तियारपुर विधायक की पैर पड़कर रोने लगी और मृतक की भतीजी अनु कुमारी ने कहा कि 2009 में उसके पिता की हत्या की गई थी, उसे समय भी उसके पिता की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास स्थित सड़क किनारे फेंक दिया था, इस मामले में अगले 5 तारीख को उनके चाचा पंकज की गवाही थी, उसकी मां दो हजार रुपए तनख्वाह पर स्कूल में बर्तन साफ करती है उसकी चार बहन में तीन बहन की शादी हो चुकी है। उसे बराबर उसके पिता की हत्या का आरोपी धमकी देता था, अगले 5 तारीख को गवाही थी इसके कारण किसी ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है। अभी वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है वहां भी उसे बराबर धमकी मिलती रहती है। पंकज को केस कंप्रोमाइज करने की धमकी मिलती रहती थी उन्होंने केस कंप्रोमाइज नहीं किया इस कारण उनकी हत्या कर दी गई है। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में पांचवां युवक की निशानदेही पर एक दवा कारोबारी को हिरासत में लिया गया है, और शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस अपनी जबावदेही से बचती नजर आ रही है जबकि इस मामले में शराब कहां से आई और किसने पहुंचाया यह पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    1
    बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है।
वही मामले में मृतक के परिजनों से सोमवार को उमानाथ सती स्थान में मिलने पहुंचे स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि जब वह बाढ़ में ही थे तो वह मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृतक के परिजनों से मिलने नही पहुंचे और 24 घंटे बीत जाने के बाद वह उमानाथ सती स्थान पहुंचे हैं लोगों ने वहां उनसे अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जिससे स्थानीय विधायक तुरंत उठकर वहां से निकल गए।
वहीं मंगलवार को बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू परिजनों से मिलने पहुंचे, जिसके बाद बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार शाह ने भी परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया वहीं मृतक पंकज की भतीजी बख्तियारपुर विधायक की पैर पड़कर रोने लगी और मृतक की भतीजी अनु कुमारी ने कहा कि 2009 में उसके पिता की हत्या की गई थी, उसे समय भी उसके पिता की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास स्थित सड़क किनारे फेंक दिया था, इस मामले में अगले 5 तारीख को उनके चाचा पंकज की गवाही थी, उसकी मां दो हजार रुपए तनख्वाह पर स्कूल में बर्तन साफ करती है उसकी चार बहन में तीन बहन की शादी हो चुकी है। उसे बराबर उसके पिता की हत्या का आरोपी धमकी देता था, अगले 5 तारीख को गवाही थी इसके कारण किसी ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है। अभी वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है वहां भी उसे बराबर धमकी मिलती रहती है। पंकज को केस कंप्रोमाइज करने की धमकी मिलती रहती थी उन्होंने केस कंप्रोमाइज नहीं किया इस कारण उनकी हत्या कर दी गई है।
वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में पांचवां युवक की निशानदेही पर एक दवा कारोबारी को हिरासत में लिया गया है, और शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है।
इस मामले में पुलिस अपनी जबावदेही से बचती नजर आ रही है जबकि इस मामले में शराब कहां से आई और किसने पहुंचाया यह पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी । गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी । मोहिउद्दीननगर— गंगा व वाया नदियों में हो रही लगातार जलवृद्धि से दियारांचल के लोगों की परेशानी फिर से बढ़ने लगी है. जलस्तर में लगातार वृद्धि से मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर प्रखंड के रिहायशी क्षेत्रों में पानी फैलने की आशंका बढ़ने लगी है.बीते 36 घंटों में गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश की मंशा पालने लगे हैं. गंगा के सरारी कैंप पर तैनात जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने मंगलवार के अपराह्न बताया कि की गंगा का जलस्तर 46.80मीटर तक पहुंच गया है.जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.30 मीटर ज्यादा है. जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है. लगातार बढ़ते पानी से बोचहा, दुबहा, रासपुर पतसिया पूरब, रासपुर पतसिया पश्चिम, महमद्दीपुर, कुरसाहा, हरैल, तेतारपुर, राजपुर जौनापुर, डुमरी दक्षिण, हरदासपुर, नवघरीया सरसावा के निचले हिस्से में पानी तेजी से फैलकर रिहायशी इलाकों में दस्तक देने की ओर अग्रसर है. वहीं हरैल पंचायत के वार्ड 5,6, 9,12,13,14 व 15 में भा गंगा का पानी तेजी से पसरने लगा है. विद्यालय परिसर में फैला पानी, यातायात प्रभावित गंगा का पानी कई विद्यालयों के परिसर में फैलने से पठन पाठन में परेशानी बढ़ गई है. इनमें प्लस टू हाई स्कूल मनियर, प्राथमिक विद्यालय चकला,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर साहित डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यालय के नाम शामिल हैं.वहीं कई सड़कों पर पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है. जिनमें अदलपुर दुबहा सड़क,दियारा मोड़-चपरा जाने वाली सड़क, आनंदगोलवा से गोला पट्टी जाने वाली सड़क के नाम शामिल है. जल वृद्धि को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नाव परिचालन की मांग स्थानीय प्रशासन से की है. जलसंसाधन विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है. जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा मेडिकल कैंप स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाया गया है. जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज कराने में जुट रहे हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गंगा व वाया नदियों से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य विभाग व सरकार सजग व संवेदनशील है. अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं.
    1
    गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी 
फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी ।
गंगा व वाया नदियों में लगातार जलवृद्धि से लोगों की बढ़ी परेशानी 
फोटो—मटिऔर में फैला गंगा का पानी ।
मोहिउद्दीननगर— गंगा व वाया नदियों में हो रही लगातार जलवृद्धि से दियारांचल के लोगों की परेशानी फिर से बढ़ने लगी है. जलस्तर में लगातार वृद्धि से मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर प्रखंड के रिहायशी क्षेत्रों में पानी फैलने की आशंका बढ़ने लगी है.बीते 36 घंटों में गंगा के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश की मंशा पालने लगे हैं. गंगा के सरारी कैंप पर तैनात जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने मंगलवार के अपराह्न बताया कि की  गंगा का जलस्तर 46.80मीटर तक पहुंच गया है.जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.30 मीटर ज्यादा है. जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है. लगातार बढ़ते पानी से बोचहा, दुबहा, रासपुर पतसिया पूरब, रासपुर पतसिया पश्चिम, महमद्दीपुर, कुरसाहा, हरैल, तेतारपुर,  राजपुर जौनापुर, डुमरी दक्षिण, हरदासपुर, नवघरीया सरसावा के निचले हिस्से में पानी तेजी से फैलकर रिहायशी इलाकों में दस्तक देने की ओर अग्रसर है. वहीं हरैल पंचायत के वार्ड 5,6, 9,12,13,14 व 15 में भा गंगा का पानी तेजी से पसरने लगा है. 
विद्यालय परिसर में फैला पानी, यातायात प्रभावित 
गंगा का पानी कई विद्यालयों के परिसर में फैलने से पठन पाठन में परेशानी बढ़ गई है. इनमें प्लस टू हाई स्कूल मनियर, प्राथमिक विद्यालय चकला,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर साहित डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यालय के नाम शामिल हैं.वहीं कई सड़कों पर पानी चढ़ जाने के कारण आवागमन  प्रभावित हुआ है. जिनमें अदलपुर दुबहा सड़क,दियारा मोड़-चपरा जाने वाली सड़क, आनंदगोलवा से गोला पट्टी  जाने वाली सड़क के नाम शामिल है. जल वृद्धि को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नाव परिचालन की मांग स्थानीय प्रशासन से की है.
जलसंसाधन विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है. जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा मेडिकल कैंप 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाया गया है. जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज कराने में जुट रहे हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि गंगा व वाया नदियों से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य विभाग व सरकार सजग व संवेदनशील है. अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई गई हैं.
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • फतुहा थाना क्षेत्र में 1.20 करोड़ की खेप बरामद, 6 लोग गिरफ्तार । शराबबंदी वाले बिहार में लगातार पकड़ी जा रही विदेशी शराब, फतुहा में 1.20 करोड़ की खेप बरामद, पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी के पास मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। तलाशी के दौरान ट्रक से 1109 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि शराब की खेप कानपुर से पटना लाई जा रही थी। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ट्रक में रखे शराब के कार्टूनों को डीएपी खाद के बोरों से ढक रखा था। विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त करने के साथ ही शराब से जुड़े एक गोदाम को भी सील कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में विशेष जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। शराबबंदी वाले बिहार में लगातार विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने से तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    फतुहा थाना क्षेत्र में 1.20 करोड़ की खेप बरामद, 6 लोग गिरफ्तार ।
शराबबंदी वाले बिहार में लगातार पकड़ी जा रही विदेशी शराब, फतुहा में 1.20 करोड़ की खेप बरामद,
पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी के पास मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। तलाशी के दौरान ट्रक से 1109 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि शराब की खेप कानपुर से पटना लाई जा रही थी। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ट्रक में रखे शराब के कार्टूनों को डीएपी खाद के बोरों से ढक रखा था।
विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त करने के साथ ही शराब से जुड़े एक गोदाम को भी सील कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में विशेष जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
शराबबंदी वाले बिहार में लगातार विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने से तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    38 min ago
  • बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की।
    1
    बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे, उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस पच्चीस रुपए की आर्थिक मदद की।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • शराब पार्टी में चार की मौत को प्रेम प्रसंग बताने पर भड़के ग्रामीण, बाढ़ थाने को घेरा बाढ़ -शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
    1
    शराब पार्टी में चार की मौत  को प्रेम प्रसंग बताने पर भड़के ग्रामीण, बाढ़ थाने को घेरा
बाढ़ -शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • कुंदन कुमार यादव पत्रकार को मंत्री जी पुलिस के द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कुंदन यादव को मंत्री के फर्जी केश पर न्यायालय से बड़ी किया गया है
    1
    कुंदन कुमार यादव पत्रकार को मंत्री जी पुलिस के द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज 
कुंदन यादव को मंत्री के फर्जी केश पर न्यायालय से बड़ी किया गया है
    user_JAY Narayan Kumar
    JAY Narayan Kumar
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    53 min ago
  • बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है। शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़ में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। एसआईटी (SIT) टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/
    1
    बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार
बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है।
शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर
ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़  में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है।
बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।
एसआईटी (SIT) टीम ने
घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/
    user_बिकाश कुमार
    बिकाश कुमार
    बाढ़, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • अनंत सिंह सेजनता बोली दादा दारू वाला पे कार्रवाई करथीन बाढ में जहरीली शराब सेमौत
    1
    अनंत सिंह सेजनता बोली दादा दारू वाला पे कार्रवाई करथीन बाढ में जहरीली शराब सेमौत
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.