logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज तूफान और बरसात ने ढाया कहर किसानों पर फिर से मुसीबत जनपद जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज़ आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंधी और बारिश के चलते अनेक घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं किसानों की खड़ी फसल एक बार फिर तबाह हो गई। मेहनत से तैयार की गई फसल पलभर में बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

4 hrs ago
user_दविंदर सिंह जालौन
दविंदर सिंह जालौन
Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

तेज तूफान और बरसात ने ढाया कहर किसानों पर फिर से मुसीबत जनपद जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज़ आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंधी और बारिश के चलते अनेक घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं किसानों की खड़ी फसल एक बार फिर तबाह हो गई। मेहनत से तैयार की गई फसल पलभर में बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • क्षेत्र में अचानक शनिवार को करीब चार बजे हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने खेतों से लेकर खलिहानों तक तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। मौसम विभाग पहले ही बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर चुका था, जिसके चलते फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई थी वही असर अब रामपुरा क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। *खेतों में खड़ी फसल बर्बाद* कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल अभी खड़ी थी, जो ओलों की तेज मार से झुककर जमीन पर बिछ गई। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। पहले से तैयार फसल अचानक आई इस आपदा को झेल नहीं पाई। *कटी फसल भी नहीं बची* जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में ही रखी थी, उनकी मुश्किल और बढ़ गई। बारिश और ओलों से भीगने के कारण फसल खराब होने लगी है। *भूसा भी हुआ खराब* कुछ किसानों ने फसल से भूसा तैयार कर लिया था, लेकिन खेतों में रखा भूसा भी ओलावृष्टि और बारिश की चपेट में आकर भीग गया। इससे पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो सकता है। *किसानों का छलका दर्द* पीड़ित किसानों सुरेश चंद्र,अमर सिंह,राजू,मोहित,रामसुंदर,अनिल,सुनील का कहना है कि “पूरे साल मेहनत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया।” कई किसानों के सामने अब कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। *प्रशासन से मुआवजे की मांग* क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों राम सिंह,राम कुमार,सोहन,अजीत,सुनील,ने राहत की मांग उठाई है, क्योंकि ओलावृष्टि सीधे उनकी आजीविका पर असर डालती है। लगातार बदल रहे मौसम के कारण किसान पहले से ही चिंतित हैं। और कटाई के वक्त ओलावृष्टि होना, दोनों ही हालात किसानों के लिए दुखदाई साबित हुई। रामपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि ने यह साफ कर दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसान कितना असहाय है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि कब राहत मिलेगी और कैसे इस नुकसान की भरपाई होगी।
    4
    क्षेत्र में अचानक शनिवार को करीब चार बजे हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने खेतों से लेकर खलिहानों तक तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं।
मौसम विभाग पहले ही बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर चुका था, जिसके चलते फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई थी  वही असर अब रामपुरा क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है।
*खेतों में खड़ी फसल बर्बाद* 
कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल अभी खड़ी थी, जो ओलों की तेज मार से झुककर जमीन पर बिछ गई। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। पहले से तैयार फसल अचानक आई इस आपदा को झेल नहीं पाई।
*कटी फसल भी नहीं बची* 
जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में ही रखी थी, उनकी मुश्किल और बढ़ गई। बारिश और ओलों से भीगने के कारण फसल खराब होने लगी है। 
*भूसा भी हुआ खराब* 
कुछ किसानों ने फसल से भूसा तैयार कर लिया था, लेकिन खेतों में रखा भूसा भी ओलावृष्टि और बारिश की चपेट में आकर भीग गया। इससे पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो सकता है।
*किसानों का छलका दर्द* 
पीड़ित किसानों सुरेश चंद्र,अमर सिंह,राजू,मोहित,रामसुंदर,अनिल,सुनील का कहना है कि “पूरे साल मेहनत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो गया।” कई किसानों के सामने अब कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
*प्रशासन से मुआवजे की मांग* 
क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों राम सिंह,राम कुमार,सोहन,अजीत,सुनील,ने राहत की मांग उठाई है, क्योंकि ओलावृष्टि सीधे उनकी आजीविका पर असर डालती है।
लगातार बदल रहे मौसम के कारण किसान पहले से ही चिंतित हैं। और कटाई के वक्त ओलावृष्टि होना, दोनों ही हालात किसानों के लिए दुखदाई साबित हुई।
रामपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि ने यह साफ कर दिया है कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसान कितना असहाय है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि कब राहत मिलेगी और कैसे इस नुकसान की भरपाई होगी।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज़ आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंधी और बारिश के चलते अनेक घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं किसानों की खड़ी फसल एक बार फिर तबाह हो गई। मेहनत से तैयार की गई फसल पलभर में बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
    1
    जनपद जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज़ आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
आंधी और बारिश के चलते अनेक घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं किसानों की खड़ी फसल एक बार फिर तबाह हो गई। मेहनत से तैयार की गई फसल पलभर में बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • sonai parwai
    3
    sonai parwai
    user_Rajpalsingh
    Rajpalsingh
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है इन पर आरोप है कि इन्होंने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और कार चढ़ा कर मारने का प्रयास किया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है 
इन पर आरोप है कि इन्होंने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और कार चढ़ा कर मारने का प्रयास किया 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • sadak per bich road per gaddhe hone ke Karan durghatna hoti rahti hai aur mod hone ke Karan logon Ko samajh mein nahin aata is gaddhe mein chale jaate Hain vahan durg durghatna Ho jaati hai Thekedar dwara ismein देख-देख nahin hai dhanyvad
    1
    sadak per bich road per gaddhe hone ke Karan durghatna hoti rahti hai aur mod hone ke Karan logon Ko samajh mein nahin aata is gaddhe mein chale jaate Hain vahan durg durghatna Ho jaati hai Thekedar dwara ismein देख-देख nahin hai dhanyvad
    user_Narendra Singh jadaun
    Narendra Singh jadaun
    लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है
    1
    ग्राम पंचायत लहचूरा कोरीपुरा जिला जालौन वर्षों से हमारे गांव में रात में रंगा रंग कार्यक्रम दिन में मेला लगता हैं हनुमान गढ़ी में आयोजित किया जाता है
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रामपुरा, जालौन :- नगर पंचायत रामपुरा में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और युवाओं को बेहतर शैक्षिक माहौल देने की दिशा में विनीत सिंह राजावत द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत की गई है।जिसको लेकर वार्ड संख्या 8 की सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने नगर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत में एक सुसज्जित सार्वजनिक पुस्तकालय (Library) के निर्माण की पुरज़ोर माँग की है। *संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभा* नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने क्षेत्र की एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा और इसके निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उचित संसाधनों और पाठ्य सामग्री के अभाव में यहाँ के युवा पिछड़ रहे हैं। उन्होंने पत्र में भावुकता के साथ उल्लेख किया, "हमारे नगर के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न तो उनके पास शांत माहौल है और न ही आवश्यक पुस्तकें। उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री न होने के कारण कई मेधावी छात्र अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।" *नगरवासियों की सामूहिक माँग* यह माँग केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है। सभासद ने स्पष्ट किया कि वह समस्त नगरवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों और युवाओं का कहना है कि डिजिटल युग में जहाँ शहरों में हर जगह ई-लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर खुल रहे हैं, वहीं रामपुरा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र में एक अदद पुस्तकालय का न होना दुखद है। *पत्र के मुख्य बिंदु और माँगें:* * *शीघ्र निर्माण* : नगर पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करे। * *प्रशासनिक कार्यवाही* : पुस्तकालय के लिए बजट आवंटन और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। * *उचित पाठ्य सामग्री* : पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग) के साथ-साथ साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह सुनिश्चित किया जाए। *छात्रों में जगी उम्मीद की किरण* इस पहल की जानकारी मिलते ही नगर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि पुस्तकालय बनने से उन्हें मंहगी किताबें खरीदने की मजबूरी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए एक अनुशासित वातावरण प्राप्त होगा। *नगर पंचायत अध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन* इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह एक जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उक्त मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओम प्रकाश वर्मा,अमित पुरबार,अंजनी कुमार सोनी,कमल सिंह राजावत, अजय सिंह राजावत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, सतेंद्र सिंह राजावत,अभिषेक सिंह राजावत, बउआ बुढेरा, सुबोध सिंह राजावत,मनीष कुमार मोनस, संदीप कुमार द्विवेदी सहित एक।दर्जन से अधिक नगर वासी मौजूद रहे।
    4
    रामपुरा, जालौन :- नगर पंचायत रामपुरा में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और युवाओं को बेहतर शैक्षिक माहौल देने की दिशा में विनीत सिंह राजावत द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत की गई है।जिसको लेकर वार्ड संख्या 8 की सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने नगर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत में एक सुसज्जित सार्वजनिक पुस्तकालय (Library) के निर्माण की पुरज़ोर माँग की है।
*संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभा* 
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत ने क्षेत्र की एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि रामपुरा और इसके निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि उचित संसाधनों और पाठ्य सामग्री के अभाव में यहाँ के युवा पिछड़ रहे हैं।
उन्होंने पत्र में भावुकता के साथ उल्लेख किया, "हमारे नगर के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए न तो उनके पास शांत माहौल है और न ही आवश्यक पुस्तकें। उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री न होने के कारण कई मेधावी छात्र अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।"
*नगरवासियों की सामूहिक माँग* 
यह माँग केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है। सभासद ने स्पष्ट किया कि वह समस्त नगरवासियों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों और युवाओं का कहना है कि डिजिटल युग में जहाँ शहरों में हर जगह ई-लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर खुल रहे हैं, वहीं रामपुरा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र में एक अदद पुस्तकालय का न होना दुखद है।
*पत्र के मुख्य बिंदु और माँगें:* 
* *शीघ्र निर्माण* : नगर पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर निर्माण प्रक्रिया शुरू करे।
* *प्रशासनिक कार्यवाही* : पुस्तकालय के लिए बजट आवंटन और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।
* *उचित पाठ्य सामग्री* : पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग) के साथ-साथ साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह सुनिश्चित किया जाए।
*छात्रों में जगी उम्मीद की किरण* 
इस पहल की जानकारी मिलते ही नगर के युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि पुस्तकालय बनने से उन्हें मंहगी किताबें खरीदने की मजबूरी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए एक अनुशासित वातावरण प्राप्त होगा।
*नगर पंचायत अध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन* 
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह एक जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही पुस्तकालय के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उक्त मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओम प्रकाश वर्मा,अमित पुरबार,अंजनी कुमार सोनी,कमल सिंह राजावत, अजय सिंह राजावत प्रतिनिधि प्रतिनिधि, सतेंद्र सिंह राजावत,अभिषेक सिंह राजावत, बउआ बुढेरा, सुबोध सिंह राजावत,मनीष कुमार  मोनस, संदीप कुमार द्विवेदी सहित एक।दर्जन से अधिक नगर वासी मौजूद रहे।
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.