logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थर्मल चोरी की जानकारी देते एसपी अमित कुमार

9 hrs ago
user_Balbahadur Singh
Balbahadur Singh
पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
9 hrs ago

थर्मल चोरी की जानकारी देते एसपी अमित कुमार

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Balbahadur Singh
    1
    Post by Balbahadur Singh
    user_Balbahadur Singh
    Balbahadur Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कस्बा क्षेत्र में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजकीय विद्यालय सातलखेड़ी में परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। यहां कुल 185 विद्यार्थियों में से 181 ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में शांति, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। शिक्षकों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी और परीक्षा कक्षों की लगातार निगरानी की गई। परीक्षा प्रभारी ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा से पहले गहनता से जांच की गई।अभिभावकों से बच्चों के लिए सकारात्मक और शांत वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया। अध्यापकों ने कहा कि अनावश्यक दबाव से बच्चों का मनोबल टूट सकता है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें पर्याप्त नींद व संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वही अंग्रेजी का पेपर देखकर छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।छात्र-छात्राओं ने कहा कि अंग्रेजी का पेपर आज बहुत आसान आया और उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिले
    6
    कस्बा क्षेत्र में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राजकीय विद्यालय सातलखेड़ी में परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। यहां कुल 185 विद्यार्थियों में से 181 ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में शांति, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। शिक्षकों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी और परीक्षा कक्षों की लगातार निगरानी की गई। परीक्षा प्रभारी  ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा से पहले गहनता से जांच की गई।अभिभावकों से बच्चों के लिए सकारात्मक और शांत वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया। अध्यापकों ने कहा कि अनावश्यक दबाव से बच्चों का मनोबल टूट सकता है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें पर्याप्त नींद व संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वही अंग्रेजी का पेपर देखकर छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।छात्र-छात्राओं ने कहा कि अंग्रेजी का पेपर आज बहुत आसान आया और उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिले
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रायपुर 12 फरवरी। भारतीय किसान संघ, कोटा संभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ संभागीय बैठक के साथ हुआ। यह अभ्यास वर्ग झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील क्षेत्र के धार्मिक स्थल पांच पाचवा माताजी मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में प्रांत अध्यक्ष श्री शंकर लाल नागर, कोटा संभाग अध्यक्ष श्री गिरिराज चौधरी एवं प्रदेश राजस्व प्रमुख श्री शिवराज पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं कार्यविस्तार पर मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने भारतीय किसान संघ की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति ग्राम समिति है। ग्राम समिति जितनी मजबूत होगी, संगठन उतना ही प्रभावी और व्यापक बनेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता गांव स्तर पर सक्रिय रहकर किसान हितों के मुद्दों को संगठित रूप से आगे बढ़ाए। बैठक में कोटा संभाग कार्यकारिणी के साथ-साथ कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने किसान समस्याओं, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। अभ्यास वर्ग में ग्राम स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
    2
    रायपुर 12 फरवरी। 
भारतीय किसान संघ, कोटा संभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ संभागीय बैठक के साथ हुआ। 
यह अभ्यास वर्ग झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील क्षेत्र के धार्मिक स्थल पांच पाचवा माताजी मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
प्रथम सत्र में प्रांत अध्यक्ष श्री शंकर लाल नागर, कोटा संभाग अध्यक्ष श्री गिरिराज चौधरी एवं प्रदेश राजस्व प्रमुख श्री शिवराज पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं कार्यविस्तार पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
वक्ताओं ने भारतीय किसान संघ की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति ग्राम समिति है। ग्राम समिति जितनी मजबूत होगी, संगठन उतना ही प्रभावी और व्यापक बनेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता गांव स्तर पर सक्रिय रहकर किसान हितों के मुद्दों को संगठित रूप से आगे बढ़ाए।
बैठक में कोटा संभाग कार्यकारिणी के साथ-साथ कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने किसान समस्याओं, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
अभ्यास वर्ग में ग्राम स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत बैंकिंग की जानकारी दी खाताधारकों के अटके कार्य किए पिड़ावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पिड़ावा शाखा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ग्राहक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक जी एक बैरवा ने बताया कि शिविर में सुरक्षित बेकिंग प्रणाली,ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की जानकारी देकर खाताधारकों को समस्याओं का समाधान किया गया।वही बैंक संबंधी केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।शिविर के लोगों के बताया कि वित्तीय साक्षरता का मकसद केवाईसी के माध्यम से सुरक्षित बेकिंग प्रणाली का सर्वोत्तम उपाय होता है।इस दौरान खाताधारकों को ऑनलाइन के वाई सी के साथ ही बंद पड़े खातों के चालू कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई गई।शिविर में स्टेट बैंक झालावाड़ सहायक महाप्रबंधक अशोक कुमार, प्रबंधक वित्तीय समावेश झालावाड़ संजय कुमार मीणा, पिड़ावा शाखा प्रबंधक जी एल बैरवा सहित बैंक का स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत बैंकिंग की जानकारी दी 
खाताधारकों के अटके कार्य किए 
पिड़ावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पिड़ावा शाखा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ग्राहक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शाखा प्रबंधक जी एक बैरवा ने बताया कि शिविर में सुरक्षित बेकिंग प्रणाली,ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की जानकारी देकर खाताधारकों को समस्याओं का समाधान किया गया।वही बैंक संबंधी केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।शिविर के लोगों के बताया कि वित्तीय साक्षरता का मकसद  केवाईसी के माध्यम से सुरक्षित बेकिंग प्रणाली का सर्वोत्तम उपाय होता है।इस दौरान खाताधारकों को ऑनलाइन के वाई सी के साथ ही बंद पड़े खातों के चालू  कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई गई।शिविर में स्टेट बैंक झालावाड़ सहायक महाप्रबंधक अशोक कुमार, प्रबंधक वित्तीय समावेश झालावाड़ संजय कुमार मीणा, पिड़ावा शाखा प्रबंधक जी एल बैरवा सहित बैंक का स्टाफ मौजूद रहा।
    user_Nafis Mohammad
    Nafis Mohammad
    पिरावा, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी. कस्बे में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के पांच दिवसीय आयोजन का आगाज भगवान शंकर की माताजी के साथ हुआ। इस अवसर पर माताजी पूजन के लिए पालकी में सवार होकर भोले की सवारी निकाली जिसमें सजेधजे परिधानों में मंगल गीत गाती महिलाएं शामिल रही। प्राचीन गुफा मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई सवारी शीतला माता चौक स्थित माताजी मंदिर पंहुची। जहां पर महिलाओं ने माता पूजन की परंपरा की। बाद में वापस सवारी का समापन गुफा मंदिर पर हुआ। गुरुवार को हल्दी रस्म का समारोह होगा।
    5
    हरनावदाशाहजी. कस्बे में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के पांच दिवसीय आयोजन का आगाज भगवान शंकर की माताजी के साथ हुआ।
इस अवसर पर माताजी पूजन के लिए पालकी में सवार होकर भोले की सवारी निकाली जिसमें सजेधजे परिधानों में मंगल गीत गाती महिलाएं शामिल रही। प्राचीन गुफा मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई सवारी शीतला माता चौक स्थित माताजी मंदिर पंहुची। जहां पर महिलाओं ने माता पूजन की परंपरा की। बाद में वापस सवारी का समापन गुफा मंदिर पर हुआ।  गुरुवार को हल्दी रस्म का समारोह होगा।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Dynamic meditation at Harnavdijagir chhipabarod
    1
    Dynamic meditation at Harnavdijagir chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • छीपाबड़ौद पंचायत समिति के सामने सांडों का खूनी संघर्ष, दुकानदारों ने किए शटर डाउन, सड़क पर लगा जाम छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद में पंचायत समिति के सामने आज सांडों के खूनी संघर्ष से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर सांडों की भीषण लड़ाई के चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और जाम की स्थिति बनी रही। हालात बिगड़ते देख आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाउन कर दिए। बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 7 दिन पूर्व भी इन्हीं दोनों सांडों के बीच दोपहर और रात के समय जमकर लड़ाई हुई थी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। बार-बार हो रहे सांडों के संघर्ष से आमजन, राहगीर और वाहन चालक भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    3
    छीपाबड़ौद पंचायत समिति के सामने सांडों का खूनी संघर्ष, दुकानदारों ने किए शटर डाउन, सड़क पर लगा जाम
छीपाबड़ौद - 
छीपाबड़ौद में पंचायत समिति के सामने आज सांडों के खूनी संघर्ष से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर सांडों की भीषण लड़ाई के चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और जाम की स्थिति बनी रही। हालात बिगड़ते देख आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाउन कर दिए।
बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 7 दिन पूर्व भी इन्हीं दोनों सांडों के बीच दोपहर और रात के समय जमकर लड़ाई हुई थी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। बार-बार हो रहे सांडों के संघर्ष से आमजन, राहगीर और वाहन चालक भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_User10561
    User10561
    Chhipabarod, Baran•
    10 hrs ago
  • जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए पिड़ावा, स्टेट बैंक के पास जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर ओर ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मंडल महामंत्री आनंद पूरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।कार्यकम ने पूर्व चेयरमैन निर्मल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जनसंघ की स्थापना में उनके योगदान की जानकारी दी।कार्यकम में पूर्व चेयरमैन राजेंद्र जैन, जीवंधर कासलीवाल,रामेश्वर पाटीदार, कमल कासलीवाल, आनंद पूरी, भारत भूषण, पीयूष जैन,कैलाश दांगी, जीवन खटीक, प्रकाश सिंह, पीरूलाल माली, चेन सिंह, पीरूसिंह, सुनिल गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए 
पिड़ावा, स्टेट बैंक के पास जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर ओर ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
मंडल महामंत्री आनंद पूरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।कार्यकम ने पूर्व चेयरमैन निर्मल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जनसंघ की स्थापना में उनके योगदान की जानकारी दी।कार्यकम में पूर्व चेयरमैन राजेंद्र जैन,  जीवंधर कासलीवाल,रामेश्वर पाटीदार, कमल कासलीवाल, आनंद पूरी, भारत भूषण, पीयूष जैन,कैलाश दांगी, जीवन खटीक, प्रकाश सिंह, पीरूलाल माली, चेन सिंह, पीरूसिंह, सुनिल गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Nafis Mohammad
    Nafis Mohammad
    पिरावा, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.