Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dynamic meditation at Harnavdijagir chhipabarod
Jagdish Chandra Sharma
Dynamic meditation at Harnavdijagir chhipabarod
More news from राजस्थान and nearby areas
- हरनावदाशाहजी. कस्बे में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के पांच दिवसीय आयोजन का आगाज भगवान शंकर की माताजी के साथ हुआ। इस अवसर पर माताजी पूजन के लिए पालकी में सवार होकर भोले की सवारी निकाली जिसमें सजेधजे परिधानों में मंगल गीत गाती महिलाएं शामिल रही। प्राचीन गुफा मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई सवारी शीतला माता चौक स्थित माताजी मंदिर पंहुची। जहां पर महिलाओं ने माता पूजन की परंपरा की। बाद में वापस सवारी का समापन गुफा मंदिर पर हुआ। गुरुवार को हल्दी रस्म का समारोह होगा।5
- Dynamic meditation at Harnavdijagir chhipabarod1
- छीपाबड़ौद पंचायत समिति के सामने सांडों का खूनी संघर्ष, दुकानदारों ने किए शटर डाउन, सड़क पर लगा जाम छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद में पंचायत समिति के सामने आज सांडों के खूनी संघर्ष से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर सांडों की भीषण लड़ाई के चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और जाम की स्थिति बनी रही। हालात बिगड़ते देख आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाउन कर दिए। बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 7 दिन पूर्व भी इन्हीं दोनों सांडों के बीच दोपहर और रात के समय जमकर लड़ाई हुई थी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी। बार-बार हो रहे सांडों के संघर्ष से आमजन, राहगीर और वाहन चालक भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। Jitendra Kushwah Mob. 89699996273
- Post by Balbahadur Singh1
- बुजुर्ग युवा सम्मेलन संपन्न, बुजुर्गों का सम्मान और युवाओं एक दी नसीहत। शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को सिकोईडीकोन संस्था परिसर में बुजुर्ग-युवा सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के लगभग 60 ने बुजुर्ग और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक लल्लू लाल गुर्जर ने सम्मेलन में पधारे सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की दो पीढ़ियों को ऐसा अवसर देना है, जिसमें बुजुर्गों के अनुभव की गहराई और युवाओं की ऊर्जा एवं उत्साह से एक आदर्श समाज बनाने की शुरुआत है। साथ ही बताया कि इस सम्मेलन में पधारे बुजुर्गों ने जीवन में नशा मुक्त रहना, कड़ी मेहनत, न्याय के देवता, सामाजिक समझौते, संयुक्त परिवार में भूमिका, जंगल और जमीन से जुड़ाव, बच्चों का स्कूल में नामांकन बढ़ाना, कृषि में नए-नए नवाचार एवं महिलाओं का सम्मान आदि कार्यों से अपनी अलग पहचान एवं छवि है। इस कार्यक्रम में सीताराम सहरिया बैंहटा, कलाराम जाटव सरोल तलेटी मान्या मेहता मंझारी, जीवली बाई मंडीभोरा, कलीराम सहरिया मड़ी सहजना, लीमसिंह भील महुरी खेड़ा, खेरुलाल मेहता भोयल, भगवानलाल माली हनोतिया, मजबूत सिंह गुर्जर बमनगवा और चिन्जो बाई कलोनी को युवाओं ने माला, शाल व साफा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने यह भी कहा कि आदिवासी क्षेत्र शाहाबाद के अनेक गांवों में बुजुर्ग मिलते हैं, जो सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित होने के साथ ही साथ अपने परिवार व समाज से मिलने तिरस्कार से जूझ रहे हैं। अपनी मेहनत, ईमानदारी, भरोसे के बल पर गांव की व्यवस्थाओं के हिस्सा रहे बुजुर्ग गंभीर बीमारी के दौरान इलाज, वृद्धावस्था पेंशन, भोजन व रोजमर्रा की ज़रूरतें पूरी करने के अधिकार है, उम्र के इस पड़ाव में हम बुजुर्गों को आखिर परिवार व समाज में सम्मान मिलता रहे यह विचार सिकोईडीकोन परिसर में आयोजित बुजुर्ग-युवा सम्मेलन में रखे गए। बुजुर्गों ने युवाओं को कहा कि आप सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करें। आप डिजिटल एआई की दुनिया के जवान हो घर व आसपास बुजुर्गों के मान सम्मान में कमी मत आने दो हमने आदिवासी क्षेत्र में आपदा, विपदाओं को झेला है, हर दिन संघर्ष के साथ जिए हैं। आज का युवा आक्रोशित व डिजिटल होकर कई प्रकार के अपराध, नशे व विलासता की और जा रहे हो, अनावश्यक खर्च कर कर्ज का बोझ डाल रहे हो, इसलिए सब संभलो और संभालो के सिद्धांत पर जियो।शाखा प्रभारी बद्री जाट ने बताया कि बुजुर्गों के साथ नियमित संवाद रखकर बुजुर्गों द्वारा समाज में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा को डिजिटल ज्यादा से ज्यादा शेयर करो ,मदद करो, समस्याओं को सोशल साइट पर रखो, जिस प्रकार से ढिकवानी गांव में रहने वाले मोहन सहरिया की समस्या को आशीष मेहता ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। किसान सेवा समिति के कोषाध्यक्ष चंदन सिंह मेहता, सदस्य सिया बाई व सहरिया गीता बाई ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया साथ ही मथुरा लाल सहरिया ने सम्मेलन में पधारे सभी का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में संस्था के विशाल शर्मा व शिमला कुमारी मौजूद रहे।4
- मधुसूदनगढ़ अनदेखी का शिकार संजीवनी क्लीनिकः असामाजिक तत्वों का अड्डा बना, 50 लाख का भवन बेकार सरकारी अनदेखी से लाखों की इमारत बेकार, मरीज बेहाल2
- शासकीय हाईस्कूल खारपा में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राम निवास धाकड़ नायब तहसीलदार, विशेष अतिथि अमित कुमार इंडीग्रिड, संतोष कुमार सिंह, सहयोग केयर सोसाइटी, मोहन लाल शर्मा पूर्व प्राचार्य, महेश भावसार, की गरिमा मय उपस्थिति में कक्षा 10 की बच्चों की बिदाई जूनियर छात्र/छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी, मुख्य अतिथि श्री धाकड़ ने बच्चों को परीक्षा की विशेष तैयारी एवम् भविष्य की योजनाओं के लिए प्रोत्साहित किया, अमित कुमार सर ने बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं गुरुओं का सम्मान ही हमें कामयाबी प्रदान कराता है। सन्तोष कुमार ने बताया कि जिस स्कूल में पढ़ कर जा रहे हैं उसे कभी न भूले, श्री शर्मा ने जो बच्चे विद्यालय में टॉपर होंगे, उन्हें 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा, विद्यालय में बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वागत भाषण राधेश्याम पुरविया प्राचार्य ने दिया एवम् बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की स्वागत भाषण हरीश लुहार ने दिया, आभार शिवसिंह कुशवाह ने माना, संचालन जितेंद्र मालवीय ने किया, इस अवसर पर, भंवर लाल वर्मा, अशोक कुमार राठौर, रमेश मालवीय, गायत्री गुप्ता, अनीता मालवीय, कौशल्या मालवीय, देवेंद्र जोशी विष्णु दांगी, संजय जोशी, आदि उपस्थित रहे, बच्चों को अपर्णा एवम् गिफ्ट भेट किए। बच्चों ने विद्यालय में महापुरुषों की तस्वीरें भेंट की एवम् सभी ने स्नेहभोज किया।3
- हरनावदाशाहजी- बारां जिले के हरनावदाशाहजी कस्बे में देर रात बड़ा हादसा टल गया। लकड़ी से भरे एक ट्रोले में विद्युत केबल उलझ जाने से एक बिजली का पोल टूट गया, वहीं तेज खिंचाव के कारण चार अन्य विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक स्पार्किंग होती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त खंभों से 11 केवी लाइन सहित एलटी लाइन की केबलें जुड़ी हुई थीं। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रोले को जब्त कर चालक को डिटेन कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के चलते क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल और लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू किया है ।4