logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_कृष्ण कुमार
कृष्ण कुमार
Shankargarh, Balrampur•
13 hrs ago

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अमरा ओपन खदान में चोरी के 21 आरोपी पकड़े गए 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल समेत लगभग 6 लाख रुपये का सामान जप्त लखनपुर (सरगुजा): अमेरा ओपन कोयला खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में संगठित रूप से हो रही कोयला चोरी पर लखनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल समेत लगभग 6 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कोयला चोरी व तस्करी किए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों से विवाद की शिकायतें मिल रही थीं। डीआईजी व एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने संगठित रूप से चोरी करना स्वीकार किया। मामले में थाना लखनपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही खदान व आसपास नदियों के मुहानों पर अवैध उत्खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी से पाटकर समतल कराया गया। कार्रवाई में एसडीओपी ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी संपत पोटाई सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    अमरा ओपन खदान में चोरी के 21 आरोपी पकड़े गए 
1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल समेत लगभग 6 लाख रुपये का सामान जप्त
लखनपुर (सरगुजा): अमेरा ओपन कोयला खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में संगठित रूप से हो रही कोयला चोरी पर लखनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल समेत लगभग 6 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कोयला चोरी व तस्करी किए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों से विवाद की शिकायतें मिल रही थीं। डीआईजी व एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने संगठित रूप से चोरी करना स्वीकार किया।
मामले में थाना लखनपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही खदान व आसपास नदियों के मुहानों पर अवैध उत्खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी से पाटकर समतल कराया गया।
कार्रवाई में एसडीओपी ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी संपत पोटाई सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए ‘सशक्त पंचायत नेत्री अभियान’ विषय पर तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना और पंचायतों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में आयोजित किया जा रहा है। एक बैच प्रखंड पुस्तकालय भवन, चैनपुर में जबकि दूसरा बैच कौशल विकास केंद्र, चैनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जारी, चैनपुर और डुमरी प्रखंड की महिला जनप्रतिनिधि भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण में सभी पंचायतों की मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण का संचालन कल्याणी कुमारी और कुंज देवी द्वारा किया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षक प्रतिभागियों को पंचायत संचालन, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभा की भूमिका, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दे रही हैं। साथ ही महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बताया कि सशक्त पंचायत का निर्माण तभी संभव है जब महिला जनप्रतिनिधि जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें निर्णय लेने की क्षमता, प्रशासनिक समझ और योजनाओं की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रशिक्षण से महिला जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और वे पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व प्रदान कर सकेंगी। इससे पंचायत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशिक्षण के बाद महिला जनप्रतिनिधि अधिक जागरूक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और पंचायतों को विकास की नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।
    4
    पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए ‘सशक्त पंचायत नेत्री अभियान’ विषय पर तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना और पंचायतों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में आयोजित किया जा रहा है। एक बैच प्रखंड पुस्तकालय भवन, चैनपुर में जबकि दूसरा बैच कौशल विकास केंद्र, चैनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जारी, चैनपुर और डुमरी प्रखंड की महिला जनप्रतिनिधि भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण में सभी पंचायतों की मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण का संचालन कल्याणी कुमारी और कुंज देवी द्वारा किया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षक प्रतिभागियों को पंचायत संचालन, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभा की भूमिका, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दे रही हैं। साथ ही महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रशिक्षकों ने बताया कि सशक्त पंचायत का निर्माण तभी संभव है जब महिला जनप्रतिनिधि जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें निर्णय लेने की क्षमता, प्रशासनिक समझ और योजनाओं की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रशिक्षण से महिला जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और वे पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व प्रदान कर सकेंगी। इससे पंचायत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
स्थानीय स्तर पर इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशिक्षण के बाद महिला जनप्रतिनिधि अधिक जागरूक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और पंचायतों को विकास की नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • रंका शिवनाला उत्यक़ित विद्यालय में दो रसोइया का पारदर्शिता तरीके से हुई चयन
    1
    रंका शिवनाला उत्यक़ित विद्यालय में दो रसोइया का पारदर्शिता तरीके से हुई चयन
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    25 min ago
  • डोल गांव में शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब चिनियां प्रखंड के डोल गांव में शुक्रवार को शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। प्रथम दिन आयोजित कलश यात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर से हुई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर लगभग पांच किलोमीटर दूर गुरडिया नदी तक पदयात्रा की। वहां विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुनः गांव लौटे और पूरे बस्ती का भ्रमण करते हुए वापस बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। आयोजन समिति ने बताया कि यह ज्ञान महायज्ञ 13 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक वृंदावन से पधारे आचार्य श्री गौरीश पांडे जी महाराज द्वारा संगीतमय शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महायज्ञ का संचालन बाल संत श्री विमल कुंवर जी के देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन के अंतिम दिन विधिवत हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वही डोल गांव में शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    डोल गांव में शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
चिनियां प्रखंड के डोल गांव में शुक्रवार को शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। प्रथम दिन आयोजित कलश यात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर से हुई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर लगभग पांच किलोमीटर दूर गुरडिया नदी तक पदयात्रा की। वहां विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुनः गांव लौटे और पूरे बस्ती का भ्रमण करते हुए वापस बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। आयोजन समिति ने बताया कि यह ज्ञान महायज्ञ 13 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक वृंदावन से पधारे आचार्य श्री गौरीश पांडे जी महाराज द्वारा संगीतमय शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महायज्ञ का संचालन बाल संत श्री विमल कुंवर जी के देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन के अंतिम दिन विधिवत हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वही डोल गांव में शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव,,,, युवक की पहचान 32 वर्षिय रामकुमार देवांगन के रूप में कि गई है,,,, मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रागली का निवासी है,,,, पुलिस मामले की जांच में जुटी,,,,
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव,,,,
युवक की पहचान 32 वर्षिय रामकुमार देवांगन के रूप में कि गई है,,,,
मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रागली का निवासी है,,,,
पुलिस मामले की जांच में जुटी,,,,
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • हमारा एक ही है नारा , गरीबो को जो हक लुटे वह है हत्यारा | जब तक नही संग्रहे खुर्द के जनता जागेगे | लुटेरे कुर्सी छोड़ कर नही भागेगे दस साल से हिन्दु मुसलिम को समझा रहे है | अपने लुट रहे है ,कमवाने वालो को कमवा रहे है | गरीबो हर वक्त, ठेगा दिखा रहे है | 100 बिल्ली खा कर , हज करने की संदेश फैला रहे है | नेता अच्छा है , आज भी अपने आप को इमंदार बता रहे है |
    1
    हमारा एक ही है नारा ,
गरीबो को जो हक लुटे वह है हत्यारा |
जब तक नही संग्रहे खुर्द के जनता जागेगे | 
लुटेरे कुर्सी छोड़ कर नही भागेगे 
दस साल से हिन्दु मुसलिम को समझा रहे है |
अपने लुट रहे है ,कमवाने वालो को कमवा रहे है |
गरीबो हर वक्त, ठेगा दिखा रहे है |
100 बिल्ली खा कर , हज करने की संदेश फैला रहे है |
नेता अच्छा है , आज भी अपने आप को इमंदार बता रहे है |
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पेशा मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से ग्राम पंचायत चैनपुर कार्यालय के सभागार कक्ष में विधिवत रूप से शुरू हो गया। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायडीह, चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के सभी पेशा मोबिलाइजर शामिल हुए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को पंचायत प्रणाली, ग्राम स्वराज की अवधारणा तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, योजनाओं की सही जानकारी पेशा मोबिलाइजरों तक पहुंचाना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति देना है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा ने पेशा मोबिलाइजरों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पेशा मोबिलाइजर पंचायत और ग्रामीण जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता और जागरूकता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पंचायत सशक्तिकरण, ग्राम सभा की भूमिका, पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता तथा विकास योजनाओं की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने जोर देते हुए कहा कि ग्राम सभा को मजबूत किए बिना ग्रामीण विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने मोबिलाइजरों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने, योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीण समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा प्रशिक्षण में अभिलेख संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, योजनाओं की नियमित समीक्षा, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन पर भी विशेष बल दिया गया। मोबिलाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति पर सतत निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मास्टर ट्रेनर ने यह भी बताया कि रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों की क्षमता का विकास करना है, जिससे स्थानीय शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बन सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पेशा मोबिलाइजरों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे ग्रामीण विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु संबंधित एजेंसी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रशिक्षण में शामिल पेशा मोबिलाइजरों से समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने, पूरे सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पंचायतों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इस प्रशिक्षण को पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    3
    रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पेशा मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से ग्राम पंचायत चैनपुर कार्यालय के सभागार कक्ष में विधिवत रूप से शुरू हो गया।
जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायडीह, चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के सभी पेशा मोबिलाइजर शामिल हुए हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को पंचायत प्रणाली, ग्राम स्वराज की अवधारणा तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, योजनाओं की सही जानकारी पेशा मोबिलाइजरों तक पहुंचाना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति देना है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा ने पेशा मोबिलाइजरों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पेशा मोबिलाइजर पंचायत और ग्रामीण जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता और जागरूकता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सकता है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान पंचायत सशक्तिकरण, ग्राम सभा की भूमिका, पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता तथा विकास योजनाओं की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने जोर देते हुए कहा कि ग्राम सभा को मजबूत किए बिना ग्रामीण विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने मोबिलाइजरों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने, योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीण समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा प्रशिक्षण में अभिलेख संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, योजनाओं की नियमित समीक्षा, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन पर भी विशेष बल दिया गया। मोबिलाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति पर सतत निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
मास्टर ट्रेनर ने यह भी बताया कि रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों की क्षमता का विकास करना है, जिससे स्थानीय शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बन सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पेशा मोबिलाइजरों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे ग्रामीण विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु संबंधित एजेंसी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रशिक्षण में शामिल पेशा मोबिलाइजरों से समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने, पूरे सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय है कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पंचायतों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इस प्रशिक्षण को पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • रंका गौदरमाना वन विभाग परिसर मं, एक अध ट्डं
    1
    रंका गौदरमाना वन विभाग परिसर मं, एक अध ट्डं
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    23 hrs ago
  • विधवा की जमीन पर रातों-रात जेसीबी से खुदवा दिया डोभा, मनरेगा नियमों पर उठे सवाल
    1
    विधवा की जमीन पर रातों-रात जेसीबी से खुदवा दिया डोभा, मनरेगा नियमों पर उठे सवाल
    user_दैनिक भास्कर डंडई
    दैनिक भास्कर डंडई
    Local News Reporter दंदई, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.