जारी में महिला जनप्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, कल्याणी कुमारी और कुंज देवी दे रहीं प्रशिक्षण पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए ‘सशक्त पंचायत नेत्री अभियान’ विषय पर तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना और पंचायतों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में आयोजित किया जा रहा है। एक बैच प्रखंड पुस्तकालय भवन, चैनपुर में जबकि दूसरा बैच कौशल विकास केंद्र, चैनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जारी, चैनपुर और डुमरी प्रखंड की महिला जनप्रतिनिधि भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण में सभी पंचायतों की मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण का संचालन कल्याणी कुमारी और कुंज देवी द्वारा किया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षक प्रतिभागियों को पंचायत संचालन, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभा की भूमिका, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दे रही हैं। साथ ही महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बताया कि सशक्त पंचायत का निर्माण तभी संभव है जब महिला जनप्रतिनिधि जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें निर्णय लेने की क्षमता, प्रशासनिक समझ और योजनाओं की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रशिक्षण से महिला जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और वे पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व प्रदान कर सकेंगी। इससे पंचायत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशिक्षण के बाद महिला जनप्रतिनिधि अधिक जागरूक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और पंचायतों को विकास की नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।
जारी में महिला जनप्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, कल्याणी कुमारी और कुंज देवी दे रहीं प्रशिक्षण पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत महिला निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए ‘सशक्त पंचायत नेत्री अभियान’ विषय पर तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना और पंचायतों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में आयोजित किया जा रहा है। एक बैच प्रखंड
पुस्तकालय भवन, चैनपुर में जबकि दूसरा बैच कौशल विकास केंद्र, चैनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जारी, चैनपुर और डुमरी प्रखंड की महिला जनप्रतिनिधि भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण में सभी पंचायतों की मुखिया, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण का संचालन कल्याणी कुमारी और कुंज देवी द्वारा किया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षक प्रतिभागियों को पंचायत संचालन, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभा की भूमिका, वित्तीय प्रबंधन,
पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दे रही हैं। साथ ही महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बताया कि सशक्त पंचायत का निर्माण तभी संभव है जब महिला जनप्रतिनिधि जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें निर्णय लेने की क्षमता, प्रशासनिक समझ और योजनाओं की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस
प्रशिक्षण से महिला जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और वे पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व प्रदान कर सकेंगी। इससे पंचायत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशिक्षण के बाद महिला जनप्रतिनिधि अधिक जागरूक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और पंचायतों को विकास की नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।
- चैनपुर: प्रखंड बाल विकास कार्यालय में आयोजित दिव्यांग आकलन शिविर मैनेजमेंट की कमी के कारण अव्यवस्था का शिकार हो गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। हालात ऐसे रहे कि व्यवस्था संभालने के लिए जिला परिषद सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा, जिससे आयोजन करने वाली कंपनी की तैयारी पर सवाल उठने लगे।1
- गुमला जिले की चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान से और दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है.......1
- जशपुर पुलिस ने पुरना नगर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली अज्ञात लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को तीन नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर सुमित्रा भगत ने 18 अक्टूबर 2025 को पति की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तुरीटोंगरी जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। डीएनए जांच में शव की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहराया और सख्त पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जशपुर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सतर्क जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सकी।1
- गुमला *टांगीनाथ धाम से सिमडेगा लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी* गुमला जिला के ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम से मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रही सवारी बस रायडीह थाना क्षेत्र के माझाटोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीती रात्रि करीब 8:00 बजे की है। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम शिवम केसरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सिमडेगा के ठेठईटांगर से यात्री बस रिजर्व कर एक ही परिवार के रिश्तेदार टांगीनाथ धाम मुंडन कार्यक्रम में गए थे। सभी सिमडेगा के लिए लौट रहे थे, इसी दौरान माझाटोली पुराना शंख मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तत्काल लोगों ने एक दूसरे के मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला भेजा गया जबकि अन्य का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है3
- *Breaking News* *♦️बगीचा से बड़ी ख़बर आ रही है, रौनी घाट में हाईवा ट्रक ने यात्री बस को मारी ठोकर* *♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़* *𝐌𝐨. 𝟕𝟗𝟕𝟒𝟓𝟎𝟕𝟑𝟖𝟔*1
- पुल को बनाने चाइना से गाड़ी पहुंची? #lohardaga #Jharkhand #news1
- रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पेशा मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से ग्राम पंचायत चैनपुर कार्यालय के सभागार कक्ष में विधिवत रूप से शुरू हो गया। जानकारी देते हुए दोपहर दो बजे बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रायडीह, चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के सभी पेशा मोबिलाइजर शामिल हुए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को पंचायत प्रणाली, ग्राम स्वराज की अवधारणा तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, योजनाओं की सही जानकारी पेशा मोबिलाइजरों तक पहुंचाना तथा ग्रामीण विकास कार्यों को गति देना है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर निकोलस मुंडा ने पेशा मोबिलाइजरों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पेशा मोबिलाइजर पंचायत और ग्रामीण जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता और जागरूकता से ही सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंदों तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पंचायत सशक्तिकरण, ग्राम सभा की भूमिका, पारदर्शिता, सामाजिक सहभागिता तथा विकास योजनाओं की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। मास्टर ट्रेनर ने जोर देते हुए कहा कि ग्राम सभा को मजबूत किए बिना ग्रामीण विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने मोबिलाइजरों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने, योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीण समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा प्रशिक्षण में अभिलेख संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, योजनाओं की नियमित समीक्षा, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन पर भी विशेष बल दिया गया। मोबिलाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति पर सतत निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मास्टर ट्रेनर ने यह भी बताया कि रीवैम्प्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों की क्षमता का विकास करना है, जिससे स्थानीय शासन व्यवस्था अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बन सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पेशा मोबिलाइजरों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे ग्रामीण विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु संबंधित एजेंसी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रशिक्षण में शामिल पेशा मोबिलाइजरों से समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने, पूरे सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बारह फरवरी से चौदह फरवरी दो हजार छब्बीस तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से पंचायतों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इस प्रशिक्षण को पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।3
- मंगलवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम कुरकुंगा में जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश और परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात प्रार्थी राजकुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी आरोपियों ने जेसीबी के साथ घर में घुसकर मारपीट की और प्रधानमंत्री आवास को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में प्रार्थी, उसके परिजन और बीच-बचाव करने आए ग्रामीण भी घायल हुए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंकर राम (65) और लूनेश्वर यादव (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।1
- छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 15 के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा कर एवं शास्ति बकाया होने पर 5 वाहनों को कार्यलय पंडरापाठ चौकी में जप्त किया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं,अन्यथा नियमानुसार कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। ♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1