Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिव्यांग शिविर में अव्यवस्था, परेशान हुए लाभुक चैनपुर: प्रखंड बाल विकास कार्यालय में आयोजित दिव्यांग आकलन शिविर मैनेजमेंट की कमी के कारण अव्यवस्था का शिकार हो गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। हालात ऐसे रहे कि व्यवस्था संभालने के लिए जिला परिषद सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा, जिससे आयोजन करने वाली कंपनी की तैयारी पर सवाल उठने लगे।
Sunderam Keshri
दिव्यांग शिविर में अव्यवस्था, परेशान हुए लाभुक चैनपुर: प्रखंड बाल विकास कार्यालय में आयोजित दिव्यांग आकलन शिविर मैनेजमेंट की कमी के कारण अव्यवस्था का शिकार हो गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। हालात ऐसे रहे कि व्यवस्था संभालने के लिए जिला परिषद सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा, जिससे आयोजन करने वाली कंपनी की तैयारी पर सवाल उठने लगे।
More news from झारखंड and nearby areas
- चैनपुर: प्रखंड बाल विकास कार्यालय में आयोजित दिव्यांग आकलन शिविर मैनेजमेंट की कमी के कारण अव्यवस्था का शिकार हो गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। हालात ऐसे रहे कि व्यवस्था संभालने के लिए जिला परिषद सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा, जिससे आयोजन करने वाली कंपनी की तैयारी पर सवाल उठने लगे।1
- गुमला जिले की चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान से और दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है.......1
- चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव-पार्वती विवाह उत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में 'मातृशक्ति' से जुड़ी महिलाओं द्वारा पूरे क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने टोली बनाकर प्रखंड के मुख्यालय के मोहल्लों का भ्रमण किया। महिलाओं ने प्रेमनगर, बस स्टैंड, पीपल चौक, एम.एल.ए. रोड, ठाकुर बस्ती, ब्लॉक चौक और हरिजन बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को माथे पर तिलक लगाया और सप्रेम अक्षत भेंट कर शिव-पार्वती विवाह उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व कर रही महिलाओं ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था का महापर्व है। इसे भव्य रूप देने के लिए प्रखंड की हर महिला को इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है ताकि शिव की बारात और विवाह समारोह यादगार बन सके।इस निमंत्रण वितरण कार्यक्रम में मातृशक्ति की महिलाओं का अहम योगदान रहा। सामूहिक भजन और जयकारों के साथ महिलाओं ने पूरे चैनपुर प्रखंड को शिवमय कर दिया है।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में डायन बिसाही के शक में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने हत्या के आरोपी बिट्टू रौतियां पिता सुनू रौतिया को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।1
- गुमला प्रखंड के बृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी ने पंचायत के विभिन्न गांव कोयनारा, महुआटोली, अंबाटोली, चरकाटांगर, जामटोली आदि का डोर टू डोर दौरा किया । पंचायत के जनता की समस्या नजदीक से जानी। कोयनारा महुआटोली निवासी बालकिशुन साहु के 48 वर्षीय पत्नी गांगी देवी पिछले 6-7 महीना से हृदय के गंभीर बीमार से पीड़ित है उनके हृदय में पानी भर जाता है । बालकिशुन साहु गरीब किसान है किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है परंतु बीमारी के कारण उसके सारी गाढ़ी कमाई समाप्त हो गई ।अब पत्नी का इलाज करा पाने में असमर्थ हो गया है किसान ने मुखिया और जिला प्रशासन से मदद का अनुरोध किया ।। मुखिया ने पीड़ित के घर पहुंच बीमारी से संबंधित सारे कागजात की जांच की और जिला से बीमार पीड़ित को मुख्यमंत्री स्वास्थ योजना से मदद दिलाने का भरोसा दिया । मुखिया और लोगों से भी मिल उनके भी हाल चाल जाना ।2
- घाघरा: घाघरा स्थित चांदनी चौक पर गुरुवार को झारखंड कामगार यूनियन के बैनर तले केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सानिया उरांव के नेतृत्व में एकजुट हुए दर्जनों मजदूरों और यूनियन सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नए श्रम कानूनों को मजदूर विरोधी बताया। मौके पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए सानिया उरांव ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत सरकार द्वारा लाए गए चार नए श्रम कानून पूरी तरह से मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने मांग की कि इन नए कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए और मजदूरों के कल्याण के लिए पुराने कानूनों को ही पुनः लागू किया जाए। उरांव ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज का यह विरोध प्रदर्शन केवल एक झलक है। यदि सरकार ने अपनी नीतियां नहीं बदलीं और उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यूनियन के हजारों सदस्य सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होंगे। इस पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड मजदूर कामगार यूनियन के सभी सक्रिय सदस्य और स्थानीय मजदूर भारी संख्या में उपस्थित थे।4
- जशपुर पुलिस ने पुरना नगर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली अज्ञात लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को तीन नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर सुमित्रा भगत ने 18 अक्टूबर 2025 को पति की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तुरीटोंगरी जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। डीएनए जांच में शव की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहराया और सख्त पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जशपुर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सतर्क जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सकी।1
- डुमरी: आगामी महाशिवरात्रि मेला को लेकर डुमरी प्रखंड मुख्यालय में बाबा टंगीनाथ धाम विकास समिति एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक में शिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मजगांव मुखिया ज्योति बहर, एसआई अंकित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन की ओर से मेले के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की बात कही गई। वहीं विकास समिति के सदस्यों ने धाम परिसर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अस्थायी दुकानों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की मांग रखी। बैठक में वीरेंद्र जायसवाल, बृजेंद्र पांडे, अरविंद सिंह, गोविंद सिंह, उमेश कुमार, जयश्री साहू, प्रदीप प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर शिवरात्रि मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि मेले की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1