logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, अधजली लाश कांड का खुलासा: तीन नाबालिगों समेत जशपुर पुलिस ने पुरना नगर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली अज्ञात लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को तीन नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर सुमित्रा भगत ने 18 अक्टूबर 2025 को पति की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तुरीटोंगरी जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। डीएनए जांच में शव की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहराया और सख्त पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जशपुर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सतर्क जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सकी।

4 hrs ago
user_सच आप तक
सच आप तक
Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, अधजली लाश कांड का खुलासा: तीन नाबालिगों समेत जशपुर पुलिस ने पुरना नगर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली अज्ञात लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को तीन नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर सुमित्रा भगत ने 18 अक्टूबर 2025 को पति की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तुरीटोंगरी जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। डीएनए जांच में शव की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहराया और सख्त पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जशपुर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सतर्क जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सकी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जशपुर पुलिस ने पुरना नगर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली अज्ञात लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को तीन नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर सुमित्रा भगत ने 18 अक्टूबर 2025 को पति की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तुरीटोंगरी जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। डीएनए जांच में शव की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहराया और सख्त पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जशपुर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सतर्क जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सकी।
    1
    जशपुर पुलिस ने पुरना नगर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली अज्ञात लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को तीन नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर सुमित्रा भगत ने 18 अक्टूबर 2025 को पति की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तुरीटोंगरी जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। डीएनए जांच में शव की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहराया और सख्त पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया।
मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
जशपुर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सतर्क जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सकी।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • चैनपुर: प्रखंड बाल विकास कार्यालय में आयोजित दिव्यांग आकलन शिविर मैनेजमेंट की कमी के कारण अव्यवस्था का शिकार हो गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। हालात ऐसे रहे कि व्यवस्था संभालने के लिए जिला परिषद सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा, जिससे आयोजन करने वाली कंपनी की तैयारी पर सवाल उठने लगे।
    1
    चैनपुर: प्रखंड बाल विकास कार्यालय में आयोजित दिव्यांग आकलन शिविर मैनेजमेंट की कमी के कारण अव्यवस्था का शिकार हो गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। हालात ऐसे रहे कि व्यवस्था संभालने के लिए जिला परिषद सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा, जिससे आयोजन करने वाली कंपनी की तैयारी पर सवाल उठने लगे।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 min ago
  • गुमला जिले की चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान से और दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है.......
    1
    गुमला जिले की चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान से और दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है.......
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव-पार्वती विवाह उत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में 'मातृशक्ति' से जुड़ी महिलाओं द्वारा पूरे क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने टोली बनाकर प्रखंड के मुख्यालय के मोहल्लों का भ्रमण किया। महिलाओं ने प्रेमनगर, बस स्टैंड, पीपल चौक, एम.एल.ए. रोड, ठाकुर बस्ती, ब्लॉक चौक और हरिजन बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को माथे पर तिलक लगाया और सप्रेम अक्षत भेंट कर शिव-पार्वती विवाह उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व कर रही महिलाओं ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था का महापर्व है। इसे भव्य रूप देने के लिए प्रखंड की हर महिला को इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है ताकि शिव की बारात और विवाह समारोह यादगार बन सके।इस निमंत्रण वितरण कार्यक्रम में मातृशक्ति की महिलाओं का अहम योगदान रहा। सामूहिक भजन और जयकारों के साथ महिलाओं ने पूरे चैनपुर प्रखंड को शिवमय कर दिया है।
    1
    चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव-पार्वती विवाह उत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में 'मातृशक्ति' से जुड़ी महिलाओं द्वारा पूरे क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने टोली बनाकर प्रखंड के मुख्यालय के मोहल्लों का भ्रमण किया। महिलाओं ने प्रेमनगर, बस स्टैंड, पीपल चौक, एम.एल.ए. रोड, ठाकुर बस्ती, ब्लॉक चौक और हरिजन बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को माथे पर तिलक लगाया और सप्रेम अक्षत भेंट कर शिव-पार्वती विवाह उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व कर रही महिलाओं ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था का महापर्व है। इसे भव्य रूप देने के लिए प्रखंड की हर महिला को इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है ताकि शिव की बारात और विवाह समारोह यादगार बन सके।इस निमंत्रण वितरण कार्यक्रम में मातृशक्ति की महिलाओं का अहम योगदान रहा। सामूहिक भजन और जयकारों के साथ महिलाओं ने पूरे चैनपुर प्रखंड को शिवमय कर दिया है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में डायन बिसाही के शक में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने हत्या के आरोपी बिट्टू रौतियां पिता सुनू रौतिया को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में डायन बिसाही के शक में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने हत्या के आरोपी बिट्टू रौतियां पिता सुनू रौतिया को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by We News 24
    1
    Post by We News 24
    user_We News 24
    We News 24
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • पत्थलगांव के बनगाँव बी - लोकेर के मध्य स्थित भरारी नदी पर 15 से 16 फ़रवरी तक महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा विशेष पूजा अर्चना जलाभिषेक सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक की प्रस्तुति लोकेश्वर महादेव धाम समिति के नीलाम्बर यादव से जशपुर टाइम्स की विशेष चर्चा देखे Jashpur Times फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम suru app पर @jashpurtimes
    1
    पत्थलगांव के बनगाँव बी - लोकेर के मध्य स्थित भरारी नदी पर 15 से 16 फ़रवरी तक महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा विशेष पूजा अर्चना जलाभिषेक सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक की प्रस्तुति 
लोकेश्वर महादेव धाम समिति के नीलाम्बर यादव से जशपुर टाइम्स की विशेष चर्चा देखे Jashpur Times फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम suru app पर 
@jashpurtimes
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • मंगलवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम कुरकुंगा में जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश और परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात प्रार्थी राजकुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी आरोपियों ने जेसीबी के साथ घर में घुसकर मारपीट की और प्रधानमंत्री आवास को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में प्रार्थी, उसके परिजन और बीच-बचाव करने आए ग्रामीण भी घायल हुए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंकर राम (65) और लूनेश्वर यादव (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
    1
    मंगलवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम कुरकुंगा में जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश और परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात प्रार्थी राजकुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी आरोपियों ने जेसीबी के साथ घर में घुसकर मारपीट की और प्रधानमंत्री आवास को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में प्रार्थी, उसके परिजन और बीच-बचाव करने आए ग्रामीण भी घायल हुए।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंकर राम (65) और लूनेश्वर यादव (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.