Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्थलगांव के बनगाँव बी - लोकेर के मध्य स्थित भरारी नदी पर 15 से 16 फ़रवरी तक महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा विशेष पूजा जलाभिषेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पत्थलगांव के बनगाँव बी - लोकेर के मध्य स्थित भरारी नदी पर 15 से 16 फ़रवरी तक महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा विशेष पूजा अर्चना जलाभिषेक सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक की प्रस्तुति लोकेश्वर महादेव धाम समिति के नीलाम्बर यादव से जशपुर टाइम्स की विशेष चर्चा देखे Jashpur Times फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम suru app पर @jashpurtimes
Ibnul khan
पत्थलगांव के बनगाँव बी - लोकेर के मध्य स्थित भरारी नदी पर 15 से 16 फ़रवरी तक महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा विशेष पूजा जलाभिषेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पत्थलगांव के बनगाँव बी - लोकेर के मध्य स्थित भरारी नदी पर 15 से 16 फ़रवरी तक महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा विशेष पूजा अर्चना जलाभिषेक सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक की प्रस्तुति लोकेश्वर महादेव धाम समिति के नीलाम्बर यादव से जशपुर टाइम्स की विशेष चर्चा देखे Jashpur Times फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम suru app पर @jashpurtimes
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- पत्थलगांव के बनगाँव बी - लोकेर के मध्य स्थित भरारी नदी पर 15 से 16 फ़रवरी तक महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा विशेष पूजा अर्चना जलाभिषेक सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक की प्रस्तुति लोकेश्वर महादेव धाम समिति के नीलाम्बर यादव से जशपुर टाइम्स की विशेष चर्चा देखे Jashpur Times फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम suru app पर @jashpurtimes1
- Post by Santosh Bhagat2
- मैनपाट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, रोपाखार में दिखने लगी रौनक मैनपाट। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 फरवरी को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित मैनपाट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम स्थल रोपाखार जलाशय परिसर में इन दिनों गहमा-गहमी का माहौल देखा जा रहा है। महोत्सव के लिए मुख्य मंच लगभग तैयार हो चुका है। आकर्षक साज-सज्जा के साथ मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं विभिन्न विभागों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा दुकानें सजाई जा रही हैं, जहां स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और खानपान की स्टॉलें लगाई जाएंगी। रोपाखार क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जा रहे हैं, जिससे महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भरपूर आनंद मिल सके। प्रशासन द्वारा बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता को लेकर भी संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय हैं। जिला प्रशासन के अनुसार इस बार महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मैनपाट की वादियों में एक बार फिर सांस्कृतिक रंग बिखरने को तैयार हैं, और महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन चुका है। सुनील गुप्ता की रिपोर्ट2
- NH43 सीतापुर चलता कापू चौक में स्विफ्ट डिजायर कार-केटीएम मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर सीतापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बुधवार को कुछ ही घंटों के बिच मे सड़क हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सीतापुर /कापू चौक पर भीषण भिड़ंत एनएच-43 स्थित कापू चौक पर स्विफ्ट डिजायर कार और केटीएम मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल दो हिस्सों में बंट गई, जबकि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल डायल 112 की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक कतकलो का निवासी है, जबकि दो युवक जजगा जामडीह के रहने वाले हैं। पुलिस ने संभाला मोर्चा घटनाओं की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- राजस्व निरीक्षक न्याय की कर रहे हैं गोहार1
- जशपुर पुलिस ने पुरना नगर के तुरीटोंगरी जंगल में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली अज्ञात लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी, मनोरा के रूप में हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत को तीन नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम पांच बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर सुमित्रा भगत ने 18 अक्टूबर 2025 को पति की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को तुरीटोंगरी जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। डीएनए जांच में शव की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक गहराया और सख्त पूछताछ में आरोपिया ने अपराध स्वीकार कर लिया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जशपुर पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की सतर्क जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई जा सकी।1
- छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 15 के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा कर एवं शास्ति बकाया होने पर 5 वाहनों को कार्यलय पंडरापाठ चौकी में जप्त किया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं,अन्यथा नियमानुसार कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। ♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- कांसाबेल के पोंगरो और पत्थलगांव के लुड़ेग से उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटे जायरीन का जशपुर जिले में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मक्का और मदीना से लौटने के बाद जायरीन ने Jashpur Times के साथ अपने अनुभव साझा किए। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। #JashpurTimes #Umrah #JashpurNews #Pongro #Kansabel #Ludeg1