Shuru
Apke Nagar Ki App…
जशपुर के उमराह यात्री लौटे वतन | पोंगरो में भव्य स्वागत | Jashpur Times कांसाबेल के पोंगरो और पत्थलगांव के लुड़ेग से उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटे जायरीन का जशपुर जिले में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मक्का और मदीना से लौटने के बाद जायरीन ने Jashpur Times के साथ अपने अनुभव साझा किए। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। #JashpurTimes #Umrah #JashpurNews #Pongro #Kansabel #Ludeg
Ibnul khan
जशपुर के उमराह यात्री लौटे वतन | पोंगरो में भव्य स्वागत | Jashpur Times कांसाबेल के पोंगरो और पत्थलगांव के लुड़ेग से उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटे जायरीन का जशपुर जिले में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मक्का और मदीना से लौटने के बाद जायरीन ने Jashpur Times के साथ अपने अनुभव साझा किए। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। #JashpurTimes #Umrah #JashpurNews #Pongro #Kansabel #Ludeg
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- साय कैबिनेट के फैसले: होली से पहले किसानों को ₹10 हजार करोड़ का भुगतान और बजट 2026-27 के प्रारूप को मंजूरी रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया। 2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।1
- सीतापुर में शादी के अवसर पर सजा खाटू श्याम का दरबार, भजन-कीर्तन के साथ हुई अनोखी रस्म सीतापुर। शादी समारोहों में आमतौर पर बैंड-बाजा, डीजे और नृत्य का माहौल देखने को मिलता है, लेकिन सीतापुर में आयोजित एक विवाह समारोह ने परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के प्रतिष्ठित सोनी परिवार में इंद्रदेव सोनी के यहां आयोजित विवाह समारोह के दौरान खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें परिजन, रिश्तेदार और आमंत्रित अतिथि भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जहां एक ओर भजन मंडली द्वारा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जा रही थी, वहीं दूसरी ओर अतिथियों के लिए दावत का भी समुचित प्रबंध किया गया था। शादी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और उपस्थित लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्तमान दौर में जहां विवाह समारोहों में प्रायः तेज संगीत और डीजे संस्कृति हावी रहती है, वहीं इस तरह के आयोजन ने पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। सोनी परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने इसे सामाजिक दृष्टि से प्रेरणादायक कदम बताया। सीतापुर में इस प्रकार का आयोजन पहली बार देखने को मिला, जिसने विवाह समारोहों की पारंपरिक छवि में एक अलग रंग जोड़ दिया। न्यूज द गुलेल के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- डुमरी: आगामी महाशिवरात्रि मेला को लेकर डुमरी प्रखंड मुख्यालय में बाबा टंगीनाथ धाम विकास समिति एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक में शिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मजगांव मुखिया ज्योति बहर, एसआई अंकित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन की ओर से मेले के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की बात कही गई। वहीं विकास समिति के सदस्यों ने धाम परिसर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अस्थायी दुकानों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की मांग रखी। बैठक में वीरेंद्र जायसवाल, बृजेंद्र पांडे, अरविंद सिंह, गोविंद सिंह, उमेश कुमार, जयश्री साहू, प्रदीप प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर शिवरात्रि मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि मेले की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- गुमला: आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में KCC, ऋण माफी, फसल राहत योजना, उद्योग, सहकारिता, JSLPS टास्क फोर्स, बैंक लिंकेज सहित कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, मत्स्य, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा फसल राहत योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित मद में व्यय (Expenditure) बढ़ाने तथा सभी पंचायतों में योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभुकों को जागरूक कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कृषि से संबंधित सभी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए किसानों को योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रभावी रणनीति अपनाने का निर्देश दिया गया।धान अधिप्राप्ति के अंतर्गत अब तक 575 पंजीकरण पूर्ण होने की जानकारी दी गई, जिस पर उपायुक्त द्वारा लैंप्स (LAMPS) पंजीकरण की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सिसई में निर्मित कृषि पाठशाला के सामने भूमि विवाद के मामले में संबंधित अंचल अधिकारी को सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही रबी, मक्का, मसूर एवं अन्य दलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार पर विशेष फोकस करने तथा केसीसी के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत ट्रैक्टर वितरण की समीक्षा की गई तथा तालाब जीवर्धन कार्य मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ई-नाम पोर्टल पर पंजीकरण को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मत्स्य पालन के क्षेत्र में मछली उत्पादन एवं संबद्ध विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भारत सरकार की Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) योजना के तहत निजी क्षेत्र में मत्स्य पालन एवं संबंधित स्टार्ट-अप कार्यों हेतु ऋण उपलब्ध कराने को लेकर लाभुकों को जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा सिसई क्लस्टर में तालाब निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में डायन बिसाही के शक में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने हत्या के आरोपी बिट्टू रौतियां पिता सुनू रौतिया को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।1
- ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने 38 वर्षीय बिट्टू रौतिया को दबोचा आरोपी ने कबूला जुर्म, पहले ही जेल जा चुके हैं तीन नामजद आरोपी.…...........….1
- 30 लाख के गबन के मामले फरार जनपद का पूर्व CEO गिरफ्तार, कार्यक्रम अधिकारी और सप्लायरों के बाद अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में बलरामपुर : जनपद पंचायत वाड्रफनगर में हुए बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान फर्जी बिलों के सहारे 30 लाख 2 हजार 449 रुपये का गबन करने वाले फरार तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस बड़े घोटाले में पुलिस की कार्रवाई पहले से ही जारी थी, जिसके तहत पूर्व में मनरेगा के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, सप्लायर हरिहर यादव, कुजलाल साहू और रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद से ही मुख्य आरोपी CEO लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस को कई वर्षों से थी। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत तुगांवा, गुडरू, जमई और पेण्डारी में निर्माण कार्यों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी राशि हड़पने से जुड़ा है। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान धारा 164 के तहत गवाहों के कथन दर्ज किए और आरोपियों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाए। इसी कड़ी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी श्रवण कुमार मरकाम को अंबिकापुर के महुआपारा से हिरासत में लिया, जहाँ पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर किए गए इस भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस मामले के कुछ अन्य फरार कड़ियों की तलाश में जुटी है।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में अंधविश्वास के चलते हुई पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जानकारी देते हुए बुधवार सुबह दस बजे बताया गया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के एक और आरोपी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला छब्बीस जनवरी दो हजार छब्बीस को चैनपुर थाना में कांड संख्या जीरो छह/दो हजार छब्बीस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार, डायन-बिसाही के संदेह में आरोपियों ने शांति देवी की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में भठौली निवासी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा एक सौ तीन(एक)/तीन(पांच) तथा द प्रिवेंशन ऑफ विच (डाइन) प्रैक्टिस एक्ट, दो हजार एक की धारा तीन/चार के तहत मामला दर्ज है। पुलिस जांच के दौरान बिल्तु रौतिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डायन-बिसाही के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना या हिंसा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- मोर संगे. करले प्यार♥️♥️♥️♥️1