logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डायन बताकर पत्थरों से कूच डाला था मौत के घाट, बुजुर्ग महिला हत्या कांड का एक और आरोपी दबोचा चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में अंधविश्वास के चलते हुई पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जानकारी देते हुए बुधवार सुबह दस बजे बताया गया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के एक और आरोपी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला छब्बीस जनवरी दो हजार छब्बीस को चैनपुर थाना में कांड संख्या जीरो छह/दो हजार छब्बीस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार, डायन-बिसाही के संदेह में आरोपियों ने शांति देवी की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में भठौली निवासी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा एक सौ तीन(एक)/तीन(पांच) तथा द प्रिवेंशन ऑफ विच (डाइन) प्रैक्टिस एक्ट, दो हजार एक की धारा तीन/चार के तहत मामला दर्ज है। पुलिस जांच के दौरान बिल्तु रौतिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डायन-बिसाही के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना या हिंसा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

10 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
10 hrs ago

डायन बताकर पत्थरों से कूच डाला था मौत के घाट, बुजुर्ग महिला हत्या कांड का एक और आरोपी दबोचा चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में अंधविश्वास के चलते हुई पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जानकारी देते हुए बुधवार सुबह दस बजे बताया गया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के एक और आरोपी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला छब्बीस जनवरी दो हजार छब्बीस को चैनपुर थाना में कांड संख्या जीरो छह/दो हजार छब्बीस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार, डायन-बिसाही के संदेह में आरोपियों ने शांति देवी की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। थाना प्रभारी

अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में भठौली निवासी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा एक सौ तीन(एक)/तीन(पांच) तथा द प्रिवेंशन ऑफ विच (डाइन) प्रैक्टिस एक्ट, दो हजार एक की धारा तीन/चार के तहत मामला दर्ज है। पुलिस जांच के दौरान बिल्तु रौतिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डायन-बिसाही के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना या हिंसा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव-पार्वती विवाह उत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में 'मातृशक्ति' से जुड़ी महिलाओं द्वारा पूरे क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने टोली बनाकर प्रखंड के मुख्यालय के मोहल्लों का भ्रमण किया। महिलाओं ने प्रेमनगर, बस स्टैंड, पीपल चौक, एम.एल.ए. रोड, ठाकुर बस्ती, ब्लॉक चौक और हरिजन बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को माथे पर तिलक लगाया और सप्रेम अक्षत भेंट कर शिव-पार्वती विवाह उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व कर रही महिलाओं ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था का महापर्व है। इसे भव्य रूप देने के लिए प्रखंड की हर महिला को इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है ताकि शिव की बारात और विवाह समारोह यादगार बन सके।इस निमंत्रण वितरण कार्यक्रम में मातृशक्ति की महिलाओं का अहम योगदान रहा। सामूहिक भजन और जयकारों के साथ महिलाओं ने पूरे चैनपुर प्रखंड को शिवमय कर दिया है।
    1
    चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव-पार्वती विवाह उत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में महिलाओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में 'मातृशक्ति' से जुड़ी महिलाओं द्वारा पूरे क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने टोली बनाकर प्रखंड के मुख्यालय के मोहल्लों का भ्रमण किया। महिलाओं ने प्रेमनगर, बस स्टैंड, पीपल चौक, एम.एल.ए. रोड, ठाकुर बस्ती, ब्लॉक चौक और हरिजन बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को माथे पर तिलक लगाया और सप्रेम अक्षत भेंट कर शिव-पार्वती विवाह उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व कर रही महिलाओं ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था का महापर्व है। इसे भव्य रूप देने के लिए प्रखंड की हर महिला को इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है ताकि शिव की बारात और विवाह समारोह यादगार बन सके।इस निमंत्रण वितरण कार्यक्रम में मातृशक्ति की महिलाओं का अहम योगदान रहा। सामूहिक भजन और जयकारों के साथ महिलाओं ने पूरे चैनपुर प्रखंड को शिवमय कर दिया है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुमला: आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में KCC, ऋण माफी, फसल राहत योजना, उद्योग, सहकारिता, JSLPS टास्क फोर्स, बैंक लिंकेज सहित कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, मत्स्य, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा फसल राहत योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित मद में व्यय (Expenditure) बढ़ाने तथा सभी पंचायतों में योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभुकों को जागरूक कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कृषि से संबंधित सभी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए किसानों को योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रभावी रणनीति अपनाने का निर्देश दिया गया।धान अधिप्राप्ति के अंतर्गत अब तक 575 पंजीकरण पूर्ण होने की जानकारी दी गई, जिस पर उपायुक्त द्वारा लैंप्स (LAMPS) पंजीकरण की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सिसई में निर्मित कृषि पाठशाला के सामने भूमि विवाद के मामले में संबंधित अंचल अधिकारी को सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही रबी, मक्का, मसूर एवं अन्य दलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार पर विशेष फोकस करने तथा केसीसी के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत ट्रैक्टर वितरण की समीक्षा की गई तथा तालाब जीवर्धन कार्य मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ई-नाम पोर्टल पर पंजीकरण को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मत्स्य पालन के क्षेत्र में मछली उत्पादन एवं संबद्ध विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भारत सरकार की Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) योजना के तहत निजी क्षेत्र में मत्स्य पालन एवं संबंधित स्टार्ट-अप कार्यों हेतु ऋण उपलब्ध कराने को लेकर लाभुकों को जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा सिसई क्लस्टर में तालाब निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
    1
    गुमला: आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में KCC, ऋण माफी, फसल राहत योजना, उद्योग, सहकारिता, JSLPS टास्क फोर्स, बैंक लिंकेज सहित कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, मत्स्य, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा फसल राहत योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित मद में व्यय (Expenditure) बढ़ाने तथा सभी पंचायतों में योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभुकों को जागरूक कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कृषि से संबंधित सभी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए किसानों को योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रभावी रणनीति अपनाने का निर्देश दिया गया।धान अधिप्राप्ति के अंतर्गत अब तक 575 पंजीकरण पूर्ण होने की जानकारी दी गई, जिस पर उपायुक्त द्वारा लैंप्स (LAMPS) पंजीकरण की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सिसई में निर्मित कृषि पाठशाला के सामने भूमि विवाद के मामले में संबंधित अंचल अधिकारी को सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही रबी, मक्का, मसूर एवं अन्य दलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार पर विशेष फोकस करने तथा केसीसी के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के निर्देश दिए गए।
भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत ट्रैक्टर वितरण की समीक्षा की गई तथा तालाब जीवर्धन कार्य मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ई-नाम पोर्टल पर पंजीकरण को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मत्स्य पालन के क्षेत्र में मछली उत्पादन एवं संबद्ध विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भारत सरकार की Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) योजना के तहत निजी क्षेत्र में मत्स्य पालन एवं संबंधित स्टार्ट-अप कार्यों हेतु ऋण उपलब्ध कराने को लेकर लाभुकों को जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा सिसई क्लस्टर में तालाब निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के अंत में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में डायन बिसाही के शक में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने हत्या के आरोपी बिट्टू रौतियां पिता सुनू रौतिया को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में डायन बिसाही के शक में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने हत्या के आरोपी बिट्टू रौतियां पिता सुनू रौतिया को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने 38 वर्षीय बिट्टू रौतिया को दबोचा आरोपी ने कबूला जुर्म, पहले ही जेल जा चुके हैं तीन नामजद आरोपी.…...........….
    1
    ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने 38 वर्षीय बिट्टू रौतिया को दबोचा
आरोपी ने कबूला जुर्म, पहले ही जेल जा चुके हैं तीन नामजद आरोपी.…...........….
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • मोर संगे. करले प्यार♥️♥️♥️♥️
    1
    मोर संगे. करले प्यार♥️♥️♥️♥️
    user_Anil kherwar
    Anil kherwar
    Farmer बिशुनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • गुमला *टांगीनाथ धाम से सिमडेगा लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी* गुमला जिला के ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम से मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रही सवारी बस रायडीह थाना क्षेत्र के माझाटोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीती रात्रि करीब 8:00 बजे की है। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम शिवम केसरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सिमडेगा के ठेठईटांगर से यात्री बस रिजर्व कर एक ही परिवार के रिश्तेदार टांगीनाथ धाम मुंडन कार्यक्रम में गए थे। सभी सिमडेगा के लिए लौट रहे थे, इसी दौरान माझाटोली पुराना शंख मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तत्काल लोगों ने एक दूसरे के मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला भेजा गया जबकि अन्य का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है
    3
    गुमला
*टांगीनाथ धाम से सिमडेगा लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी* 
गुमला जिला के ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम से मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रही सवारी बस रायडीह थाना क्षेत्र के माझाटोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीती रात्रि करीब 8:00 बजे की है। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम शिवम केसरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सिमडेगा के ठेठईटांगर से यात्री बस रिजर्व कर एक ही परिवार के रिश्तेदार टांगीनाथ धाम मुंडन कार्यक्रम में गए थे। सभी सिमडेगा के लिए लौट रहे थे, इसी दौरान माझाटोली पुराना शंख मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तत्काल लोगों ने एक दूसरे के मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला भेजा गया जबकि अन्य का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • जशपुर जिले के सन्ना–चंपा मार्ग को डामरीकरण के लिए राज्य शासन ने 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली इस मंजूरी से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के डामरीकरण से सन्ना और चंपा के बीच आवागमन सुगम होगा। विशेषकर बरसात के दिनों में जर्जर सड़क के कारण लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,उससे राहत मिलने की उम्मीद है।
    1
    जशपुर जिले के सन्ना–चंपा मार्ग को डामरीकरण के लिए राज्य शासन ने 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली इस मंजूरी से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के डामरीकरण से सन्ना और चंपा के बीच आवागमन सुगम होगा। विशेषकर बरसात के दिनों में जर्जर सड़क के कारण लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,उससे राहत मिलने की उम्मीद है।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • डुमरी: आगामी महाशिवरात्रि मेला को लेकर डुमरी प्रखंड मुख्यालय में बाबा टंगीनाथ धाम विकास समिति एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक में शिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मजगांव मुखिया ज्योति बहर, एसआई अंकित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन की ओर से मेले के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की बात कही गई। वहीं विकास समिति के सदस्यों ने धाम परिसर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अस्थायी दुकानों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की मांग रखी। बैठक में वीरेंद्र जायसवाल, बृजेंद्र पांडे, अरविंद सिंह, गोविंद सिंह, उमेश कुमार, जयश्री साहू, प्रदीप प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर शिवरात्रि मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि मेले की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    डुमरी: आगामी महाशिवरात्रि मेला को लेकर डुमरी प्रखंड मुख्यालय में बाबा टंगीनाथ धाम विकास समिति एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक में शिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी, मजगांव मुखिया ज्योति बहर, एसआई अंकित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन की ओर से मेले के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की बात कही गई। वहीं विकास समिति के सदस्यों ने धाम परिसर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अस्थायी दुकानों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की मांग रखी।
बैठक में वीरेंद्र जायसवाल, बृजेंद्र पांडे, अरविंद सिंह, गोविंद सिंह, उमेश कुमार, जयश्री साहू, प्रदीप प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर शिवरात्रि मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया।
अंत में यह निर्णय लिया गया कि मेले की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.