logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर जिले के सन्ना–चंपा मार्ग को डामरीकरण के लिए राज्य शासन ने 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली इस मंजूरी से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के डामरीकरण से सन्ना और चंपा के बीच आवागमन सुगम होगा। विशेषकर बरसात के दिनों में जर्जर सड़क के कारण लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,उससे राहत मिलने की उम्मीद है।

9 hrs ago
user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

जशपुर जिले के सन्ना–चंपा मार्ग को डामरीकरण के लिए राज्य शासन ने 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली इस मंजूरी से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के डामरीकरण से सन्ना और चंपा के बीच आवागमन सुगम होगा। विशेषकर बरसात के दिनों में जर्जर सड़क के कारण लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,उससे राहत मिलने की उम्मीद है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अम्बिकापुर
    1
    अम्बिकापुर
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • साय कैबिनेट के फैसले: होली से पहले किसानों को ₹10 हजार करोड़ का भुगतान और बजट 2026-27 के प्रारूप को मंजूरी रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया। 2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।
    1
    साय कैबिनेट के फैसले: होली से पहले किसानों को ₹10 हजार करोड़ का भुगतान और बजट 2026-27 के प्रारूप को मंजूरी
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 
1.    मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया। 
2.    मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 
3.    मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा। 
यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने 38 वर्षीय बिट्टू रौतिया को दबोचा आरोपी ने कबूला जुर्म, पहले ही जेल जा चुके हैं तीन नामजद आरोपी.…...........….
    1
    ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने 38 वर्षीय बिट्टू रौतिया को दबोचा
आरोपी ने कबूला जुर्म, पहले ही जेल जा चुके हैं तीन नामजद आरोपी.…...........….
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • मोर संगे. करले प्यार♥️♥️♥️♥️
    1
    मोर संगे. करले प्यार♥️♥️♥️♥️
    user_Anil kherwar
    Anil kherwar
    Farmer बिशुनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • सीतापुर में शादी के अवसर पर सजा खाटू श्याम का दरबार, भजन-कीर्तन के साथ हुई अनोखी रस्म सीतापुर। शादी समारोहों में आमतौर पर बैंड-बाजा, डीजे और नृत्य का माहौल देखने को मिलता है, लेकिन सीतापुर में आयोजित एक विवाह समारोह ने परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के प्रतिष्ठित सोनी परिवार में इंद्रदेव सोनी के यहां आयोजित विवाह समारोह के दौरान खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें परिजन, रिश्तेदार और आमंत्रित अतिथि भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जहां एक ओर भजन मंडली द्वारा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जा रही थी, वहीं दूसरी ओर अतिथियों के लिए दावत का भी समुचित प्रबंध किया गया था। शादी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और उपस्थित लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्तमान दौर में जहां विवाह समारोहों में प्रायः तेज संगीत और डीजे संस्कृति हावी रहती है, वहीं इस तरह के आयोजन ने पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। सोनी परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने इसे सामाजिक दृष्टि से प्रेरणादायक कदम बताया। सीतापुर में इस प्रकार का आयोजन पहली बार देखने को मिला, जिसने विवाह समारोहों की पारंपरिक छवि में एक अलग रंग जोड़ दिया। न्यूज द गुलेल के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    सीतापुर में शादी के अवसर पर सजा खाटू श्याम का दरबार, भजन-कीर्तन के साथ हुई अनोखी रस्म
सीतापुर।
शादी समारोहों में आमतौर पर बैंड-बाजा, डीजे और नृत्य का माहौल देखने को मिलता है, लेकिन सीतापुर में आयोजित एक विवाह समारोह ने परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
नगर के प्रतिष्ठित सोनी परिवार में इंद्रदेव सोनी के यहां आयोजित विवाह समारोह के दौरान खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें परिजन, रिश्तेदार और आमंत्रित अतिथि भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जहां एक ओर भजन मंडली द्वारा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जा रही थी, वहीं दूसरी ओर अतिथियों के लिए दावत का भी समुचित प्रबंध किया गया था। शादी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और उपस्थित लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्तमान दौर में जहां विवाह समारोहों में प्रायः तेज संगीत और डीजे संस्कृति हावी रहती है, वहीं इस तरह के आयोजन ने पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।
सोनी परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने इसे सामाजिक दृष्टि से प्रेरणादायक कदम बताया।
सीतापुर में इस प्रकार का आयोजन पहली बार देखने को मिला, जिसने विवाह समारोहों की पारंपरिक छवि में एक अलग रंग जोड़ दिया।
न्यूज द गुलेल के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • कांसाबेल के पोंगरो और पत्थलगांव के लुड़ेग से उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटे जायरीन का जशपुर जिले में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मक्का और मदीना से लौटने के बाद जायरीन ने Jashpur Times के साथ अपने अनुभव साझा किए। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। #JashpurTimes #Umrah #JashpurNews #Pongro #Kansabel #Ludeg
    1
    कांसाबेल के पोंगरो और पत्थलगांव के लुड़ेग से उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटे जायरीन का जशपुर जिले में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मक्का और मदीना से लौटने के बाद जायरीन ने Jashpur Times के साथ अपने अनुभव साझा किए।
वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
#JashpurTimes #Umrah #JashpurNews #Pongro #Kansabel #Ludeg
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में अंधविश्वास के चलते हुई पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जानकारी देते हुए बुधवार सुबह दस बजे बताया गया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के एक और आरोपी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला छब्बीस जनवरी दो हजार छब्बीस को चैनपुर थाना में कांड संख्या जीरो छह/दो हजार छब्बीस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार, डायन-बिसाही के संदेह में आरोपियों ने शांति देवी की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में भठौली निवासी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा एक सौ तीन(एक)/तीन(पांच) तथा द प्रिवेंशन ऑफ विच (डाइन) प्रैक्टिस एक्ट, दो हजार एक की धारा तीन/चार के तहत मामला दर्ज है। पुलिस जांच के दौरान बिल्तु रौतिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डायन-बिसाही के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना या हिंसा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में अंधविश्वास के चलते हुई पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जानकारी देते हुए बुधवार सुबह दस बजे बताया गया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के एक और आरोपी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला छब्बीस जनवरी दो हजार छब्बीस को चैनपुर थाना में कांड संख्या जीरो छह/दो हजार छब्बीस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार, डायन-बिसाही के संदेह में आरोपियों ने शांति देवी की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में भठौली निवासी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा एक सौ तीन(एक)/तीन(पांच) तथा द प्रिवेंशन ऑफ विच (डाइन) प्रैक्टिस एक्ट, दो हजार एक की धारा तीन/चार के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस जांच के दौरान बिल्तु रौतिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डायन-बिसाही के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना या हिंसा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • 30 लाख के गबन के मामले फरार जनपद का पूर्व CEO गिरफ्तार, कार्यक्रम अधिकारी और सप्लायरों के बाद अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में बलरामपुर : जनपद पंचायत वाड्रफनगर में हुए बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान फर्जी बिलों के सहारे 30 लाख 2 हजार 449 रुपये का गबन करने वाले फरार तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस बड़े घोटाले में पुलिस की कार्रवाई पहले से ही जारी थी, जिसके तहत पूर्व में मनरेगा के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, सप्लायर हरिहर यादव, कुजलाल साहू और रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद से ही मुख्य आरोपी CEO लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस को कई वर्षों से थी। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत तुगांवा, गुडरू, जमई और पेण्डारी में निर्माण कार्यों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी राशि हड़पने से जुड़ा है। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान धारा 164 के तहत गवाहों के कथन दर्ज किए और आरोपियों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाए। इसी कड़ी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी श्रवण कुमार मरकाम को अंबिकापुर के महुआपारा से हिरासत में लिया, जहाँ पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर किए गए इस भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस मामले के कुछ अन्य फरार कड़ियों की तलाश में जुटी है।
    1
    30 लाख के गबन के मामले फरार जनपद का पूर्व CEO गिरफ्तार, कार्यक्रम अधिकारी और सप्लायरों के बाद अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
बलरामपुर : जनपद पंचायत वाड्रफनगर में हुए बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान फर्जी बिलों के सहारे 30 लाख 2 हजार 449 रुपये का गबन करने वाले फरार तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस बड़े घोटाले में पुलिस की कार्रवाई पहले से ही जारी थी, जिसके तहत पूर्व में मनरेगा के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, सप्लायर हरिहर यादव, कुजलाल साहू और रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद से ही मुख्य आरोपी CEO लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस को कई वर्षों से थी।
यह पूरा मामला ग्राम पंचायत तुगांवा, गुडरू, जमई और पेण्डारी में निर्माण कार्यों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी राशि हड़पने से जुड़ा है। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान धारा 164 के तहत गवाहों के कथन दर्ज किए और आरोपियों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाए। इसी कड़ी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी श्रवण कुमार मरकाम को अंबिकापुर के महुआपारा से हिरासत में लिया, जहाँ पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर किए गए इस भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस मामले के कुछ अन्य फरार कड़ियों की तलाश में जुटी है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • Post by Santosh Bhagat
    2
    Post by Santosh Bhagat
    user_Santosh Bhagat
    Santosh Bhagat
    Kansabel, Jashpur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.