logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

30 लाख के गबन के मामले फरार जनपद का पूर्व CEO गिरफ्तार, कार्यक्रम अधिकारी और सप्लायरों के बाद अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में बलरामपुर : जनपद पंचायत वाड्रफनगर में हुए बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान फर्जी बिलों के सहारे 30 लाख 2 हजार 449 रुपये का गबन करने वाले फरार तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस बड़े घोटाले में पुलिस की कार्रवाई पहले से ही जारी थी, जिसके तहत पूर्व में मनरेगा के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, सप्लायर हरिहर यादव, कुजलाल साहू और रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद से ही मुख्य आरोपी CEO लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस को कई वर्षों से थी। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत तुगांवा, गुडरू, जमई और पेण्डारी में निर्माण कार्यों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी राशि हड़पने से जुड़ा है। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान धारा 164 के तहत गवाहों के कथन दर्ज किए और आरोपियों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाए। इसी कड़ी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी श्रवण कुमार मरकाम को अंबिकापुर के महुआपारा से हिरासत में लिया, जहाँ पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर किए गए इस भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस मामले के कुछ अन्य फरार कड़ियों की तलाश में जुटी है।

3 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

30 लाख के गबन के मामले फरार जनपद का पूर्व CEO गिरफ्तार, कार्यक्रम अधिकारी और सप्लायरों के बाद अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में बलरामपुर : जनपद पंचायत वाड्रफनगर में हुए बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान फर्जी बिलों के सहारे 30 लाख 2 हजार 449 रुपये का गबन करने वाले फरार तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस बड़े घोटाले में पुलिस की कार्रवाई पहले से ही जारी थी, जिसके तहत पूर्व में मनरेगा के तत्कालीन कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, सप्लायर हरिहर यादव, कुजलाल साहू और रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद से ही मुख्य आरोपी CEO लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस को कई वर्षों से थी। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत तुगांवा, गुडरू, जमई और पेण्डारी में निर्माण कार्यों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी राशि हड़पने से जुड़ा है। पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान धारा 164 के तहत गवाहों के कथन दर्ज किए और आरोपियों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाए। इसी कड़ी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी श्रवण कुमार मरकाम को अंबिकापुर के महुआपारा से हिरासत में लिया, जहाँ पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर किए गए इस भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस मामले के कुछ अन्य फरार कड़ियों की तलाश में जुटी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • लाइसेंसी बंदूक लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जशपुर के कसाबेल से बरामद हुई बंदूक अंबिकापुर जिला सरगुजा पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई बंदूक बरामद कर ली है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामला 08 फरवरी 2026 का है, जब पंजाब एंड सिंध बैंक अंबिकापुर में पदस्थ सुरक्षा गार्ड अमोद कुमार एक्का, निवासी ग्राम टेडापहाड़ (जिला जशपुर), अपने पुराने किराये के मकान नवापारा से नए किराये के कमरे प्रतापपुर नाका की ओर पैदल जा रहे थे। उनके परिवार के सदस्य ऑटो में सामान लेकर आगे निकल चुके थे। इसी दौरान नवापारा-कुम्हारपारा ढलान के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठने को कहा और मौका पाकर प्रार्थी की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 72/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को कसाबेल, जिला जशपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जयपाल लकड़ा (45 वर्ष) निवासी महादेवडांड, थाना बगीचा, जिला जशपुर, हाल मुकाम गोधनपुर, थाना गांधीनगर बताया। आरोपी ने लूट की घटना स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से लूटी गई बंदूक भी बरामद कराई।
    1
    लाइसेंसी बंदूक लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जशपुर के कसाबेल से बरामद हुई बंदूक
अंबिकापुर 
जिला सरगुजा पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई बंदूक बरामद कर ली है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
मामला 08 फरवरी 2026 का है, जब पंजाब एंड सिंध बैंक अंबिकापुर में पदस्थ सुरक्षा गार्ड अमोद कुमार एक्का, निवासी ग्राम टेडापहाड़ (जिला जशपुर), अपने पुराने किराये के मकान नवापारा से नए किराये के कमरे प्रतापपुर नाका की ओर पैदल जा रहे थे। उनके परिवार के सदस्य ऑटो में सामान लेकर आगे निकल चुके थे। इसी दौरान नवापारा-कुम्हारपारा ढलान के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठने को कहा और मौका पाकर प्रार्थी की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 72/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की सतर्कता और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी को कसाबेल, जिला जशपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जयपाल लकड़ा (45 वर्ष) निवासी महादेवडांड, थाना बगीचा, जिला जशपुर, हाल मुकाम गोधनपुर, थाना गांधीनगर बताया। आरोपी ने लूट की घटना स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से लूटी गई बंदूक भी बरामद कराई।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • Post by Dhananajy jangde
    1
    Post by Dhananajy jangde
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    1
    Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    user_DEOKI PURI GOSVAMI
    DEOKI PURI GOSVAMI
    Advertising Photographer कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • जारी :- ग्रामीण भारत की छिपी हुई प्रतिभा, पारंपरिक उपचार पद्धतियों और स्थानीय नवाचारों को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से सृष्टि संस्था द्वारा आयोजित 'शोधयात्रा' मंगलवार को जारी प्रखंड के श्रीनगर और तोगो गाँव पहुँची।इस विशेष दल का नेतृत्व पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार गुप्ता आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व प्रोफेसर कर रहे हैं, जिन्हें नवाचार और जमीनी स्तर के उद्यमियों का मार्गदर्शक माना जाता है।ग्राम सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को उनकी अपनी संपदा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा गाँवों में मौजूद जड़ी-बूटियाँ और प्राकृतिक संसाधन केवल सदियों पुरानी परंपरा नहीं हैं, बल्कि ये आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के सबसे सशक्त माध्यम हैं। यदि हम इनका सही उपयोग करना सीखें, तो गाँव आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। डॉ. गुप्ता ने स्थानीय नवाचारों और पारंपरिक औषधीय ज्ञान को लिखित रूप में दर्ज करने की आवश्यकता बताई, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ और व्यापक समाज इसका लाभ उठा सके। हरिहरपुर में सफल चर्चा के बाद, शोधयात्रा दल ने श्रीनगर और तोगो के ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों को साझा किया। श्रीनगर और तोगो में ग्राम सभाएं संपन्न करने के बाद, यह शोधकर्ता दल अब चैनपुर के लिए प्रस्थान करेगा।इस यात्रा का मूल उद्देश्य उन 'अनसंग हीरोज' की खोज करना है, जिन्होंने अभावों के बीच रहकर खेती, स्वास्थ्य या दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए अपने स्तर पर अनोखे समाधान विकसित किए हैं। डॉ. गुप्ता की यह पहल इन नवाचारों को बाजार और वैश्विक पहचान दिलाने का एक सेतु है।
    3
    जारी :- ग्रामीण भारत की छिपी हुई प्रतिभा, पारंपरिक उपचार पद्धतियों और स्थानीय नवाचारों को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से सृष्टि संस्था द्वारा आयोजित 'शोधयात्रा' मंगलवार को जारी प्रखंड के श्रीनगर और तोगो गाँव पहुँची।इस विशेष दल का नेतृत्व पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार गुप्ता आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व प्रोफेसर कर रहे हैं, जिन्हें नवाचार और जमीनी स्तर के उद्यमियों का मार्गदर्शक माना जाता है।ग्राम सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को उनकी अपनी संपदा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा गाँवों में मौजूद जड़ी-बूटियाँ और प्राकृतिक संसाधन केवल सदियों पुरानी परंपरा नहीं हैं, बल्कि ये आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के सबसे सशक्त माध्यम हैं। यदि हम इनका सही उपयोग करना सीखें, तो गाँव आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। डॉ. गुप्ता ने स्थानीय नवाचारों और पारंपरिक औषधीय ज्ञान को लिखित रूप में दर्ज  करने की आवश्यकता बताई, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ और व्यापक समाज इसका लाभ उठा सके। हरिहरपुर में सफल चर्चा के बाद, शोधयात्रा दल ने श्रीनगर और तोगो के ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों को साझा किया। श्रीनगर और तोगो में ग्राम सभाएं संपन्न करने के बाद, यह शोधकर्ता दल अब चैनपुर के लिए प्रस्थान करेगा।इस यात्रा का मूल उद्देश्य उन 'अनसंग हीरोज'  की खोज करना है, जिन्होंने अभावों के बीच रहकर खेती, स्वास्थ्य या दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए अपने स्तर पर अनोखे समाधान विकसित किए हैं। डॉ. गुप्ता की यह पहल इन नवाचारों को बाजार और वैश्विक पहचान दिलाने का एक सेतु है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज नगर भवन, गुमला में अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता (MCC), निर्वाचन व्यय लेखा-जोखा तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था।बैठक के दौरान उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, चुनावी खर्च की सीमा, व्यय लेखा संधारण की प्रक्रिया, अनुमति संबंधी नियमों तथा मतदान दिवस से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, अंचल अधिकारी गुमला सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई।जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने, निर्वाचन व्यय का पारदर्शी लेखा रखने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मर्यादित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की।
    1
    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज नगर भवन, गुमला में अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता (MCC), निर्वाचन व्यय लेखा-जोखा तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था।बैठक के दौरान उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, चुनावी खर्च की सीमा, व्यय लेखा संधारण की प्रक्रिया, अनुमति संबंधी नियमों तथा मतदान दिवस से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, अंचल अधिकारी गुमला सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई।जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने, निर्वाचन व्यय का पारदर्शी लेखा रखने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मर्यादित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • *सूरजपुर दिनांक 10 फरवरी 2026 को * मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की वर्चुअल उपस्थिति एवं पूर्व गृह मंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में आज सूरजपुर जिले में हिंदू, मुस्लिम एवं ईसाई समाज के 250 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जनपद अध्यक्ष, स्वाती संत सिंह, कलेक्टर एस जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल, सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पहले माता-पिता को बच्चों की शादी को लेकर भारी आर्थिक चिंता रहती थी, कई बार उन्हें जमीन बेचनी या ऋण लेना पड़ता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से शासन द्वारा 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता और विवाह का संपूर्ण आयोजन किया जा रहा है, जिससे गरीब और कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए सूरजपुर के हितग्राहियों ने योजना के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से उपस्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन राज्य के कमजोर परिवारों की बेटियों की जिम्मेदारी उठा रहा है ताकि उनके माता पिता को उनकी शादी को लेकर कोई चिंता न रहे। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद नव दंपत्तियों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, इसलिए उन्हें शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल जीवन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भी सभी परिवारों से सहयोग की अपील की। जिले में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक अत्यंत सराहनीय और संवेदनशील योजना है, जो गरीब परिवारों को उचित आयु में सम्मानजनक विवाह का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से शासन की कल्याणकारी एवं रोजगारोन्मुख योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने, तरक्की करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। शासन एवं जिला प्रशासन के इस सामूहिक प्रयास से माता-पिता अपने बच्चों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन राज्यभर में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में 6412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
    1
    *सूरजपुर दिनांक 10 फरवरी 2026 को * मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की वर्चुअल उपस्थिति एवं पूर्व गृह मंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में आज सूरजपुर जिले में हिंदू, मुस्लिम एवं ईसाई समाज के 250 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जनपद अध्यक्ष, स्वाती संत सिंह, कलेक्टर  एस जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह पाटले एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल, सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पहले माता-पिता को बच्चों की शादी को लेकर भारी आर्थिक चिंता रहती थी, कई बार उन्हें जमीन बेचनी या ऋण लेना पड़ता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से शासन द्वारा 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता और विवाह का संपूर्ण आयोजन किया जा रहा है, जिससे गरीब और कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए सूरजपुर के हितग्राहियों ने योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से उपस्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन राज्य के कमजोर परिवारों की बेटियों की जिम्मेदारी उठा रहा है ताकि उनके माता पिता को उनकी शादी को लेकर कोई चिंता न रहे। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद नव दंपत्तियों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, इसलिए उन्हें शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल जीवन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए भी सभी परिवारों से सहयोग की अपील की।
जिले में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक अत्यंत सराहनीय और संवेदनशील योजना है, जो गरीब परिवारों को उचित आयु में सम्मानजनक विवाह का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से शासन की कल्याणकारी एवं रोजगारोन्मुख योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने, तरक्की करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। शासन एवं जिला प्रशासन के इस सामूहिक प्रयास से माता-पिता अपने बच्चों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कर पा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन राज्यभर में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में 6412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।  इस ऐतिहासिक आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • 13 फरवरी से सजेगा तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य मंच, भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर महोत्सव में बिखेरेंगी जलवा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा ’छत्तीसगढ़ का शिमला’ सरगुजा जिले का मैनपाट एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और तिब्बती संस्कृति के कारण ’छत्तीसगढ़ का शिमला’ और ’छोटा तिब्बत’ भी कहा जाता है। मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप आगामी 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मैनपाट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना तथा स्थानीय लोक कला व संस्कृति का संवर्धन करना है। मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ और सितारों से सजेगी शाम मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में लोक गीत और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रथम दिन 13 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी अपनी गायकी से दर्शकों का उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा का प्रसिद्ध छऊ नृत्य लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। द्वितीय दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर और ’इंडियन आइडल’ फेम वैशाली रायकवार अपनी सुरीली आवाज से शाम को यादगार बनाएंगी। वहीं समापन दिवस 15 फरवरी को महोत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर होंगी। इसके साथ ही रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साहसिक खेल और स्थानीय जायका मैनपाट महोत्सव केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यटकों के लिए मनोरंजन का पैकेज होगा। महोत्सव स्थल पर एडवेंचर एक्टिविटी में पर्यटकों के लिए बोटिंग, साहसिक खेल और पारंपरिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। फूड ज़ोन में सरगुजा के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न लजीज पकवानों का आनंद लिया जा सकेगा। प्रदर्शनी एवं मेला में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां शासन की योजनाओं और स्थानीय उत्पादों जैसे टाऊ और तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा। अंबिकापुर मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित मैनपाट एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जोकि समुद्र तल से 3,781 फीट की ऊंचाई पर है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में बौद्ध मंदिर, टाइगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, मछली पॉइंट, और अनोखा जलजली शामिल हैं। यह स्थान तिब्बती संस्कृति, टाऊ की खेती और अद्भुत प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है। मैनपाट के प्रमुख दर्शनीय स्थल तिब्बती शरणार्थी शिविर और बौद्ध मंदिर- मैनपाट में 1970 में बसाया गया एक बड़ा तिब्बती समुदाय है, जहां का थाकपो शेडुप्लिंग मठ (कम्प नंबर 3) मुख्य आकर्षण है। टाइगर पॉइंट -200 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटरफॉल (झरना) घने जंगलों से घिरा है। जलजली- यह एक भूगर्भीय आश्चर्य है जहाँ जमीन दलदली है और कूदने पर स्पंज की तरह हिलती है, इसे “म्यूजिकल लैंड“ भी कहते हैं। मछली पॉइंट एक बहुत ही सुंदर झरना और मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध स्थान है। मेहता पॉइंट-घाटियों के शानदार और मनोरम दृश्य देखने के लिए एक बेहतरीन व्यू पॉइंट। उल्टा पानी- यहाँ का पानी ढलान के विपरीत दिशा में बहता है, जो एक अनसुलझा रहस्य है। सरभंजा जलप्रपात-ग्राम पंचायत से तकरीबन दो किलोमीटर ट्रैकिंग मार्ग से इस प्राकृतिक जलप्रपात तक पहुंचा जा सकता है। जुलाई से मार्च के बीच यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। जोकि पर्यटकों को आकर्षित करता है स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन जिला प्रशासन द्वारा मंच पर नामी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी गई है, ताकि सरगुजा की माटी की प्रतिभा को उचित मंच मिल और स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी हो सके। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में मैनपाट महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग और पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 15 फरवरी को समापन समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न होगा............
    1
    13 फरवरी से सजेगा तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य मंच, भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर महोत्सव में बिखेरेंगी जलवा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा ’छत्तीसगढ़ का शिमला’
सरगुजा जिले का मैनपाट एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी जलवायु और तिब्बती संस्कृति के कारण ’छत्तीसगढ़ का शिमला’ और ’छोटा तिब्बत’ भी कहा जाता है। मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप आगामी 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मैनपाट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना तथा स्थानीय लोक कला व संस्कृति का संवर्धन करना है।
मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ और सितारों से सजेगी शाम
मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में लोक गीत और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रथम दिन 13 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी अपनी गायकी से दर्शकों का उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा का प्रसिद्ध छऊ नृत्य लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। द्वितीय दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर और ’इंडियन आइडल’ फेम वैशाली रायकवार अपनी सुरीली आवाज से शाम को यादगार बनाएंगी। वहीं समापन दिवस 15 फरवरी को महोत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर होंगी। इसके साथ ही रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
साहसिक खेल और स्थानीय जायका
मैनपाट महोत्सव केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यटकों के लिए मनोरंजन का पैकेज होगा। महोत्सव स्थल पर एडवेंचर एक्टिविटी में पर्यटकों के लिए बोटिंग, साहसिक खेल और पारंपरिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। फूड ज़ोन में सरगुजा के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न लजीज पकवानों का आनंद लिया जा सकेगा। प्रदर्शनी एवं मेला में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां शासन की योजनाओं और स्थानीय उत्पादों जैसे टाऊ और तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा।
अंबिकापुर मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित मैनपाट एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जोकि समुद्र तल से 3,781 फीट की ऊंचाई पर है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में बौद्ध मंदिर, टाइगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, मछली पॉइंट, और अनोखा जलजली शामिल हैं। यह स्थान तिब्बती संस्कृति, टाऊ की खेती और अद्भुत प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है।
मैनपाट के प्रमुख दर्शनीय स्थल
तिब्बती शरणार्थी शिविर और बौद्ध मंदिर- मैनपाट में 1970 में बसाया गया एक बड़ा तिब्बती समुदाय है, जहां का थाकपो शेडुप्लिंग मठ (कम्प नंबर 3) मुख्य आकर्षण है। टाइगर पॉइंट -200 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटरफॉल (झरना) घने जंगलों से घिरा है। जलजली- यह एक भूगर्भीय आश्चर्य है जहाँ जमीन दलदली है और कूदने पर स्पंज की तरह हिलती है, इसे “म्यूजिकल लैंड“ भी कहते हैं। मछली पॉइंट एक बहुत ही सुंदर झरना और मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध स्थान है। मेहता पॉइंट-घाटियों के शानदार और मनोरम दृश्य देखने के लिए एक बेहतरीन व्यू पॉइंट। उल्टा पानी- यहाँ का पानी ढलान के विपरीत दिशा में बहता है, जो एक अनसुलझा रहस्य है। सरभंजा जलप्रपात-ग्राम पंचायत से तकरीबन दो किलोमीटर ट्रैकिंग मार्ग से इस प्राकृतिक जलप्रपात तक पहुंचा जा सकता है। जुलाई से मार्च के बीच यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। जोकि पर्यटकों को आकर्षित करता है
स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन
जिला प्रशासन द्वारा मंच पर नामी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी गई है, ताकि सरगुजा की माटी की प्रतिभा को उचित मंच मिल और स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी हो सके।
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में मैनपाट महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग और पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 15 फरवरी को समापन समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न होगा............
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार चैनपुर के स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत–जी राम जी’ विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मंडल के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और जी राम जी से जुड़े विचारों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष बुधराम नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को इसके लाभों से अवगत कराएं। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां और विचार आम जनता तक पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने राम जी के आदर्शों—सत्य, सेवा और समर्पण—को जीवन में अपनाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गोष्ठियां संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक विकसित भारत के संदेश को पहुंचाया जाएगा। गोष्ठी का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेशरण भगत, अरविंद मौर्य, दीपक रजक, शिवा राम नायक, खम्मन खेरवार, गोवर्धन गोप, जयश्री खेरवार, राजेश मांझी, बिहारी खेरवार, शंकर नायक, कृष्णा चीक बड़ाइक, सुरेश साहू, रुक्मणि देवी, संगीता देवी, अनिता देवी, असरिता देवी, इला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
    3
    भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार चैनपुर के स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘विकसित भारत–जी राम जी’ विषय पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मंडल के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और जी राम जी से जुड़े विचारों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष बुधराम नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को इसके लाभों से अवगत कराएं।
इसी क्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता से ही पार्टी की नीतियां और विचार आम जनता तक पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने राम जी के आदर्शों—सत्य, सेवा और समर्पण—को जीवन में अपनाने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गोष्ठियां संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक विकसित भारत के संदेश को पहुंचाया जाएगा।
गोष्ठी का समापन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से राजेशरण भगत, अरविंद मौर्य, दीपक रजक, शिवा राम नायक, खम्मन खेरवार, गोवर्धन गोप, जयश्री खेरवार, राजेश मांझी, बिहारी खेरवार, शंकर नायक, कृष्णा चीक बड़ाइक, सुरेश साहू, रुक्मणि देवी, संगीता देवी, अनिता देवी, असरिता देवी, इला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गठित सभी निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक एवं सामान्य प्रेक्षक के साथ-साथ उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, DCLR गुमला, DCLR बसिया, DCLR चैनपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर एवं बसिया, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रेक्षकों की सतत निगरानी में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। कार्मिक कोषांग को चुनाव ड्यूटी हेतु कर्मियों की पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथि से पूर्व रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। व्यय प्रेक्षक कोषांग को उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि की सूचना देते हुए निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सामग्री कोषांग को मतदान से संबंधित आवश्यक सामग्रियों का आकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने, पोलिंग पार्टी की रवानगी, मतपेटिका प्राप्ति स्थल तथा मतगणना कक्ष का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुरूप छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए वीएमएस पोर्टल पर वाहन प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक में उम्मीदवारों सहित क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई तेज करने, उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार की अनुमति हेतु सिंगल विंडो सुविधा प्रारंभ करने, उड़नदस्ता टीम को सक्रिय रखते हुए निगरानी एवं कार्रवाई बढ़ाने, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कर आवश्यक सुधार करने तथा मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के लिए निर्बाध बिजली एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेवारी एवं समन्वय के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। यह कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीम भावना से किया जाना है।इस दौरान डिस्पैच, काउंटिंग एवं प्रशिक्षण कोषांग के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि कुल 44 मतदान केंद्रों पर 26 भवनों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसे सुचारू रूप से कराने हेतु सभी संबंधित टीमों को हाई अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट एवं अवैध गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखने, किसी भी प्रकार के अवैध संदेश अथवा पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई करने, कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने तथा डिस्पैच एवं मतदान दिवस के लिए ट्रैफिक प्लान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।उपायुक्त ने पोलिंग टीम के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने, वॉलेंटियर्स की समुचित ट्रेनिंग एवं पहचान पत्र निर्माण, तथा विशेष रूप से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस करने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
    1
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गठित सभी निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक एवं सामान्य प्रेक्षक के साथ-साथ उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, DCLR गुमला, DCLR बसिया, DCLR चैनपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर एवं बसिया, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रेक्षकों की सतत निगरानी में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। कार्मिक कोषांग को चुनाव ड्यूटी हेतु कर्मियों की पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथि से पूर्व रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। व्यय प्रेक्षक कोषांग को उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि की सूचना देते हुए निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सामग्री कोषांग को मतदान से संबंधित आवश्यक सामग्रियों का आकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने, पोलिंग पार्टी की रवानगी, मतपेटिका प्राप्ति स्थल तथा मतगणना कक्ष का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुरूप छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए वीएमएस पोर्टल पर वाहन प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक में उम्मीदवारों सहित क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई तेज करने, उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार की अनुमति हेतु सिंगल विंडो सुविधा प्रारंभ करने, उड़नदस्ता टीम को सक्रिय रखते हुए निगरानी एवं कार्रवाई बढ़ाने, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कर आवश्यक सुधार करने तथा मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के लिए निर्बाध बिजली एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेवारी एवं समन्वय के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। यह कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीम भावना से किया जाना है।इस दौरान डिस्पैच, काउंटिंग एवं प्रशिक्षण कोषांग के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि कुल 44 मतदान केंद्रों पर 26 भवनों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसे सुचारू रूप से कराने हेतु सभी संबंधित टीमों को हाई अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट एवं अवैध गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखने, किसी भी प्रकार के अवैध संदेश अथवा पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई करने, कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने तथा डिस्पैच एवं मतदान दिवस के लिए ट्रैफिक प्लान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।उपायुक्त ने पोलिंग टीम के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने, वॉलेंटियर्स की समुचित ट्रेनिंग एवं पहचान पत्र निर्माण, तथा विशेष रूप से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस करने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.