साय कैबिनेट के फैसले: होली से पहले किसानों को ₹10 हजार करोड़ का भुगतान और बजट 2026-27 के प्रारूप को मंजूरी रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया। 2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।

- मैनपाट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, रोपाखार में दिखने लगी रौनक मैनपाट। सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 फरवरी को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित मैनपाट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम स्थल रोपाखार जलाशय परिसर में इन दिनों गहमा-गहमी का माहौल देखा जा रहा है। महोत्सव के लिए मुख्य मंच लगभग तैयार हो चुका है। आकर्षक साज-सज्जा के साथ मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं विभिन्न विभागों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा दुकानें सजाई जा रही हैं, जहां स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और खानपान की स्टॉलें लगाई जाएंगी। रोपाखार क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जा रहे हैं, जिससे महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भरपूर आनंद मिल सके। प्रशासन द्वारा बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता को लेकर भी संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय हैं। जिला प्रशासन के अनुसार इस बार महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मैनपाट की वादियों में एक बार फिर सांस्कृतिक रंग बिखरने को तैयार हैं, और महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन चुका है। सुनील गुप्ता की रिपोर्ट2
- NH43 सीतापुर चलता कापू चौक में स्विफ्ट डिजायर कार-केटीएम मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की हालत गंभीर सीतापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बुधवार को कुछ ही घंटों के बिच मे सड़क हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सीतापुर /कापू चौक पर भीषण भिड़ंत एनएच-43 स्थित कापू चौक पर स्विफ्ट डिजायर कार और केटीएम मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल दो हिस्सों में बंट गई, जबकि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल डायल 112 की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक कतकलो का निवासी है, जबकि दो युवक जजगा जामडीह के रहने वाले हैं। पुलिस ने संभाला मोर्चा घटनाओं की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- राजस्व निरीक्षक न्याय की कर रहे हैं गोहार1
- कांसाबेल के पोंगरो और पत्थलगांव के लुड़ेग से उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर लौटे जायरीन का जशपुर जिले में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मक्का और मदीना से लौटने के बाद जायरीन ने Jashpur Times के साथ अपने अनुभव साझा किए। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। #JashpurTimes #Umrah #JashpurNews #Pongro #Kansabel #Ludeg1
- Post by Santosh Bhagat2
- जशपुर जिले के सन्ना–चंपा मार्ग को डामरीकरण के लिए राज्य शासन ने 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली इस मंजूरी से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के डामरीकरण से सन्ना और चंपा के बीच आवागमन सुगम होगा। विशेषकर बरसात के दिनों में जर्जर सड़क के कारण लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,उससे राहत मिलने की उम्मीद है।1
- Post by Dhananajy jangde1
- अम्बिकापुर1