गुमला *टांगीनाथ धाम से सिमडेगा लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी* गुमला जिला के ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम से मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रही सवारी बस रायडीह थाना क्षेत्र के माझाटोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीती रात्रि करीब 8:00 बजे की है। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम शिवम केसरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सिमडेगा के ठेठईटांगर से यात्री बस रिजर्व कर एक ही परिवार के रिश्तेदार टांगीनाथ धाम मुंडन कार्यक्रम में गए थे। सभी सिमडेगा के लिए लौट रहे थे, इसी दौरान माझाटोली पुराना शंख मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तत्काल लोगों ने एक दूसरे के मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला भेजा गया जबकि अन्य का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है
गुमला *टांगीनाथ धाम से सिमडेगा लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी* गुमला जिला के ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम से मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रही सवारी बस रायडीह थाना क्षेत्र के माझाटोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीती रात्रि करीब 8:00 बजे की है। इस हादसे में 5
वर्षीय मासूम शिवम केसरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सिमडेगा के ठेठईटांगर से यात्री बस रिजर्व कर एक ही परिवार के रिश्तेदार टांगीनाथ धाम मुंडन कार्यक्रम में गए थे। सभी सिमडेगा के लिए लौट रहे थे, इसी दौरान माझाटोली पुराना शंख मोड़ के
समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तत्काल लोगों ने एक दूसरे के मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला भेजा गया जबकि अन्य का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है
- डुमरी: आगामी महाशिवरात्रि मेला को लेकर डुमरी प्रखंड मुख्यालय में बाबा टंगीनाथ धाम विकास समिति एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक में शिवरात्रि मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा कुमारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मजगांव मुखिया ज्योति बहर, एसआई अंकित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन की ओर से मेले के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की बात कही गई। वहीं विकास समिति के सदस्यों ने धाम परिसर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अस्थायी दुकानों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की मांग रखी। बैठक में वीरेंद्र जायसवाल, बृजेंद्र पांडे, अरविंद सिंह, गोविंद सिंह, उमेश कुमार, जयश्री साहू, प्रदीप प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर शिवरात्रि मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि मेले की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- लोहरदगा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के विचार सुनिए? #shorts #election #viral #chunav #shortvideo #new1
- आदिवासी सामान्य समिति के जिला अध्यक्ष अरविंद उरांव ने उपयुक्त महोदय को सौंपा ज्ञापन #shorts #viralreelsシ #jharkhand #viralshorts #groundreporting1
- छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 15 के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा कर एवं शास्ति बकाया होने पर 5 वाहनों को कार्यलय पंडरापाठ चौकी में जप्त किया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों को एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं,अन्यथा नियमानुसार कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। ♦️क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- लातेहार :लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली कुख्यात अपराधी आदेश गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था । लातेहार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब कुख्यात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर बरियातू थाना क्षेत्र में विचरण कर रहा था । लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी घटना का अंजाम देने के फिराक में था । सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित की गई पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी विनोद रवानी , थाना प्रभारी रंजन पासवान , बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह और पुलिस बल ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधी आदेश गंझू , उज्वल कुमार और सुभाष कुमार को धर दबोचा है । पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से 1 देशी पिस्टल , 10 जिंदा कारतूस , 1 देशी कट्टा , 25 जिंदा कारतूस , 2 मोबाइल , टीएसपीसी नक्सली संगठन का दस्तावेज और 2 मोटरसाइकल बरामद किया है । वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात 50 हज़ार रुपये का इनामी अपराधी आदेश गंझू अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में था । पुलिस टीम गठित कर पुलिस ने बरियातू थाना क्षेत्र मनातू पिकेट के पास से गिफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधी आदेश गंझू पर लातेहार जिला और चतरा जिला में कुल 11 मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गई थी । पुलिस समक्ष के महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसकी जांच की जा रही है । बाइट : - कुमार गौरव एसपी लातेहार2
- नीलिमा बारला के पक्ष में उतरी महिलाएं — वार्ड 19 का बदला माहौल!1
- सड़क सुरक्षा को लेकर डीटीओ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 50 से अधिक बाइक से वसूला गया जुर्माना सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल के नेतृत्व में चंदा ली स्थित समाहरणालय के प्रवेश मार्ग पर सघन रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड वाले बाइक चालकों को रोका गया। इसके बाद वाहन के कागजात की जांच हुई। वैध कागज नहीं मिलने सहित ट्रिपल लोड और बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही ओवरलोड पिकअप और ऑटो से भी जुर्माना वसूला गया। डीटीओ ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। सभी यातायात नियमों का पालन करें और हर हाल में हेलमेट पहनकर घर से निकले। बाइट, ज्ञानशंकर जायसवाल, डीटीओ गुमला2
- चैनपुर थाना क्षेत्र के भठौली गांव में अंधविश्वास के चलते हुई पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जानकारी देते हुए बुधवार सुबह दस बजे बताया गया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के एक और आरोपी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला छब्बीस जनवरी दो हजार छब्बीस को चैनपुर थाना में कांड संख्या जीरो छह/दो हजार छब्बीस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के अनुसार, डायन-बिसाही के संदेह में आरोपियों ने शांति देवी की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में भठौली निवासी बिल्तु रौतिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा एक सौ तीन(एक)/तीन(पांच) तथा द प्रिवेंशन ऑफ विच (डाइन) प्रैक्टिस एक्ट, दो हजार एक की धारा तीन/चार के तहत मामला दर्ज है। पुलिस जांच के दौरान बिल्तु रौतिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डायन-बिसाही के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना या हिंसा करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- जशपुर जिले के सन्ना–चंपा मार्ग को डामरीकरण के लिए राज्य शासन ने 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली इस मंजूरी से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के डामरीकरण से सन्ना और चंपा के बीच आवागमन सुगम होगा। विशेषकर बरसात के दिनों में जर्जर सड़क के कारण लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,उससे राहत मिलने की उम्मीद है।1