logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौत महबूबा है अपनी....यमराज से है दोस्ती..... मौत महबूबा है अपनी ..यमराज से दोस्ताना है......हरदोई में बाइक सवारों के स्टंट देख पड़ जाएंगे हैरत में,खुद के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे बाइक सवार युवक...

4 hrs ago
user_Manoj Sahara
Manoj Sahara
हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मौत महबूबा है अपनी....यमराज से है दोस्ती..... मौत महबूबा है अपनी ..यमराज से दोस्ताना है......हरदोई में बाइक सवारों के स्टंट देख पड़ जाएंगे हैरत में,खुद के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे बाइक सवार युवक...

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • हरदोई .. पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी गांव में होली के तीज समारोह में दिवाकर शास्त्री व अनुराग शास्त्री के द्वारा सिद्ध पीठ श्री श्री 1008 श्री दत्तागिरि जी महराज जी के दरबार में चल रही थी भागवत कथा भक्तों की उमड़ी भीड़ #
    1
    हरदोई  .. पचदेवरा थाना क्षेत्र के  कुरारी गांव में  होली के तीज समारोह में दिवाकर शास्त्री व अनुराग शास्त्री के  द्वारा  सिद्ध पीठ श्री श्री 1008 श्री दत्तागिरि जी महराज जी के दरबार में चल रही थी भागवत कथा भक्तों की  उमड़ी भीड़  #
    user_Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Vande Bharat Live Tv News Hardoi
    Newspaper publisher Hardoi, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हरदोई मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का कथित खेल अब खुलकर सामने आ गया है।शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल के बाहर जो कुछ हुआ,उसने पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अस्पताल के संचालक डॉ. विजय पाल को जमकर पीटा गया।हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम मेडिकल कॉलेज पुलिस सहायता बूथ पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने होता रहा और गुंडागर्दी का यह खेल काफी देर तक चलता रहा।घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं,जिनमें साफ तौर पर मारपीट और गाली-गलौज दिखाई दे रही है।डॉ. विजयपाल का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बहला फुसलाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की दलाली करने वाला शिवा सिंह उर्फ शिवांजय पहले उनके अस्पताल के लिए काम करता था।करीब एक महीने पहले उन्होंने उसे सवा लाख रुपये उधार दिए थे।शुक्रवार रात जब उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे तो वह भड़क उठा।कुछ ही देर में वह स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने साथी शिवा गुप्ता,राजीव समेत 4-5 लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और कथित तौर पर तमंचा लहराकर धमकाने की भी कोशिश की।इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने जब घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा बवाल मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने हुआ,लेकिन इसके बावजूद न तो तत्काल कोई कड़ी कार्रवाई हुई और न ही झगड़े की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवा सिंह पहले भी कई बार मारपीट और दबंगई की घटनाओं में शामिल रहा है,जिसके कई बार वीडियो भी वायरल हुए लेकिन हर बार पुलिस ने उसे अभयदान दिया है।यही वजह है कि उसका हौसला इतना बढ़ चुका है कि अब वह खुलेआम गुंडई पर उतर आया है और उसके सामने बोलने की हिम्मत कम ही लोग जुटा पाते हैं।इलाके में चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का यह पूरा नेटवर्क पुलिस की कथित मिलीभगत से फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक दलालों का यह सिंडिकेट और पुलिस की खामोशी यूं ही चलता रहेगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के हरदोई मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का कथित खेल अब खुलकर सामने आ गया है।शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के लखनऊ रोड स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल के बाहर जो कुछ हुआ,उसने पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अस्पताल के संचालक डॉ. विजय पाल को जमकर पीटा गया।हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम मेडिकल कॉलेज पुलिस सहायता बूथ पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने होता रहा और गुंडागर्दी का यह खेल काफी देर तक चलता रहा।घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं,जिनमें साफ तौर पर मारपीट और गाली-गलौज दिखाई दे रही है।डॉ. विजयपाल का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बहला फुसलाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की दलाली करने वाला शिवा सिंह उर्फ शिवांजय पहले उनके अस्पताल के लिए काम करता था।करीब एक महीने पहले उन्होंने उसे सवा लाख रुपये उधार दिए थे।शुक्रवार रात जब उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे तो वह भड़क उठा।कुछ ही देर में वह स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने साथी शिवा गुप्ता,राजीव समेत 4-5 लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया और कथित तौर पर तमंचा लहराकर धमकाने की भी कोशिश की।इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के तीमारदारों ने जब घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा बवाल मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद यादव के सामने हुआ,लेकिन इसके बावजूद न तो तत्काल कोई कड़ी कार्रवाई हुई और न ही झगड़े की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवा सिंह पहले भी कई बार मारपीट और दबंगई की घटनाओं में शामिल रहा है,जिसके कई बार वीडियो भी वायरल हुए लेकिन हर बार पुलिस ने उसे अभयदान दिया है।यही वजह है कि उसका हौसला इतना बढ़ चुका है कि अब वह खुलेआम गुंडई पर उतर आया है और उसके सामने बोलने की हिम्मत कम ही लोग जुटा पाते हैं।इलाके में चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली का यह पूरा नेटवर्क पुलिस की कथित मिलीभगत से फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक दलालों का यह सिंडिकेट और पुलिस की खामोशी यूं ही चलता रहेगा।
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई) 7 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर तिराहा स्थित एक किराए के मकान में अधेड़ का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कमरे से जुड़े बाथरूम में पड़ा मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण मकान और आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि मृतक की पहचान नन्हें (करीब 45 वर्ष) निवासी ग्राम हैदरपुर के रूप में हुई है। वह नगर की एक आरामशीन पर बंधुआ मजदूर के रूप में काम करता था और अल्लाहपुर तिराहा पर जियाउद्दीन के मकान में किराए के एक कमरे में रहता था। इसी मकान के दूसरे कमरे में पीआरवी का आरक्षी अनूप भी किराए पर रह रहा है। होली की छुट्टियों में जहां मकान के अन्य सभी किरायेदार अपने-अपने घर चले गए थे, वहीं सिपाही अनूप और मृतक नन्हें ही मकान में मौजूद बताए जा रहे हैं। सूत्रों और पड़ोसियों के मुताबिक मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और वह अकेले ही जीवन यापन कर रहा था। सहानुभूति के तौर पर कभी-कभी सिपाही की पत्नी उसे खाना भी दे देती थी, लेकिन होली के मौके पर वह बच्चों के साथ मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि कमरे के बाथरूम में पड़ा शव काफी दिन पुराना है और संभवतः होली से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव सड़ने के कारण जब आसपास की दुकानों और मकानों में तेज बदबू फैलने लगी तो लोगों का वहां बैठना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। हालांकि पुलिस और कुछ पड़ोसियों का कहना है कि मकान में रह रहे सिपाही ने ही बदबू आने पर सूचना दी, लेकिन लोगों में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब शव कई दिन पुराना था तो सामने कमरे में रह रहे व्यक्ति को इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी। वर्जन: पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, उसके बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। मकान मालिक जियाउद्दीन ने बताया कि वो नन्हे से किराया नहीं लेते थे। उसे उनके बेटे चाँदमियाँ ने मकान में रखा था, चाँदमियाँ का इन्तेकाल करीब दो माह पूर्व हो चुका है।
    4
    शाहाबाद (हरदोई) 7 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर तिराहा स्थित एक किराए के मकान में अधेड़ का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कमरे से जुड़े बाथरूम में पड़ा मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण मकान और आसपास के इलाके में तेज बदबू फैल गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया कि मृतक की पहचान नन्हें (करीब 45 वर्ष) निवासी ग्राम हैदरपुर के रूप में हुई है। वह नगर की एक आरामशीन पर बंधुआ मजदूर के रूप में काम करता था और अल्लाहपुर तिराहा पर जियाउद्दीन के मकान में किराए के एक कमरे में रहता था। इसी मकान के दूसरे कमरे में पीआरवी का आरक्षी अनूप भी किराए पर रह रहा है। होली की छुट्टियों में जहां मकान के अन्य सभी किरायेदार अपने-अपने घर चले गए थे, वहीं सिपाही अनूप और मृतक नन्हें ही मकान में मौजूद बताए जा रहे हैं।
सूत्रों और पड़ोसियों के मुताबिक मृतक की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और वह अकेले ही जीवन यापन कर रहा था। सहानुभूति के तौर पर कभी-कभी सिपाही की पत्नी उसे खाना भी दे देती थी, लेकिन होली के मौके पर वह बच्चों के साथ मायके चली गई थी।
बताया जा रहा है कि कमरे के बाथरूम में पड़ा शव काफी दिन पुराना है और संभवतः होली से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव सड़ने के कारण जब आसपास की दुकानों और मकानों में तेज बदबू फैलने लगी तो लोगों का वहां बैठना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।
हालांकि पुलिस और कुछ पड़ोसियों का कहना है कि मकान में रह रहे सिपाही ने ही बदबू आने पर सूचना दी, लेकिन लोगों में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब शव कई दिन पुराना था तो सामने कमरे में रह रहे व्यक्ति को इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी।
वर्जन:
पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, उसके बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। मकान मालिक जियाउद्दीन ने बताया कि वो नन्हे से किराया नहीं लेते थे। उसे उनके बेटे चाँदमियाँ ने मकान में रखा था, चाँदमियाँ का इन्तेकाल करीब दो माह पूर्व हो चुका है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बघौली में शंकराचार्य के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह सोमवार को बघौली के श्री तुलसी आश्रम (भीठा बाबा मंदिर) में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन होने जा रहा है। क्षेत्र में उनके स्वागत की तैयारियां तेज हैं और लोगों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। कहीं चर्चा, कहीं समर्थन… लेकिन सबकी नजर अब उस भीड़ पर है जो तय करेगी कि बघौली की जनता के मन में क्या है। सनातन परंपरा में शंकराचार्य को शिव स्वरूप माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालु उनके दिव्य दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे है।
    1
    बघौली में शंकराचार्य के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह
सोमवार को बघौली के श्री तुलसी आश्रम (भीठा बाबा मंदिर) में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आगमन होने जा रहा है। क्षेत्र में उनके स्वागत की तैयारियां तेज हैं और लोगों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है।
कहीं चर्चा, कहीं समर्थन… लेकिन सबकी नजर अब उस भीड़ पर है जो तय करेगी कि बघौली की जनता के मन में क्या है। सनातन परंपरा में शंकराचार्य को शिव स्वरूप माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालु उनके दिव्य दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरदोई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से एक पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार करने की सूचना प्राप्त हुई थी। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी के आचरण की जांच के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा आमजन के साथ अभद्र व्यवहार किया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हरदोई। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंकित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से एक पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार करने की सूचना प्राप्त हुई थी।
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी के आचरण की जांच के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा आमजन के साथ अभद्र व्यवहार किया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_सुधीर शुक्ला
    सुधीर शुक्ला
    RTI एक्टिव न्यूज रिपोर्टिंग Hardoi, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 15 मार्च को बाराबंकी में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की होने जा रही बड़ी रैली उत्तर प्रदेश में लगातार कमान संभाले हुए हैं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर भीम आर्मी वह आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
    1
    15 मार्च को बाराबंकी में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की होने जा रही बड़ी रैली उत्तर प्रदेश में लगातार कमान संभाले हुए हैं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर भीम आर्मी वह आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
    user_City News 24 Live
    City News 24 Live
    Advertising agency हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के अनंग बेहटा गांव के मजरा पंडित पुरवा स्थित एक पेपर कप बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 19 वर्षीय मजदूर रेहान की गर्दन अचानक मशीन में फंस गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।बढ़ेयन पुरवा निवासी रेहान पुत्र आलम खान फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह मशीन के पास अकेले ही काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी गर्दन मशीन में फंस गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक किसी को हादसे की जानकारी होती, तब तक रेहान दम तोड़ चुका था। फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ के मुताबिक वह कुछ देर के लिए बाहर गए हुए थे। वापस लौटकर उन्होंने फैक्ट्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उन्होंने पास में लगा शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए ,रेहान की गर्दन मशीन में फंसी हुई थी।फैक्ट्री मालिक के अनुसार आशंका है कि काम करते समय रेहान मोबाइल फोन भी चला रहा था, जिससे उसका ध्यान मशीन से हट गया और वह हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में मशीन बंद कर मजदूर को बाहर निकाला गया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के अनंग बेहटा गांव के मजरा पंडित पुरवा स्थित एक पेपर कप बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे 19 वर्षीय मजदूर रेहान की गर्दन अचानक मशीन में फंस गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।बढ़ेयन पुरवा निवासी रेहान पुत्र आलम खान फैक्ट्री के अंदर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह मशीन के पास अकेले ही काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी गर्दन मशीन में फंस गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक किसी को हादसे की जानकारी होती, तब तक रेहान दम तोड़ चुका था। फैक्ट्री मालिक मोहम्मद आसिफ के मुताबिक वह कुछ देर के लिए बाहर गए हुए थे। वापस लौटकर उन्होंने फैक्ट्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उन्होंने पास में लगा शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए ,रेहान की गर्दन मशीन में फंसी हुई थी।फैक्ट्री मालिक के अनुसार आशंका है कि काम करते समय रेहान मोबाइल फोन भी चला रहा था, जिससे उसका ध्यान मशीन से हट गया और वह हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में मशीन बंद कर मजदूर को बाहर निकाला गया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.