Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच जिले के विकासखंड शिवपुर स्थित ग्राम बेलामकन में आबादी के पास एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नानपारा रेंज की वन विभाग टीम वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित रूप से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान लोगों से नदी, नाले, नहर और तालाब के किनारे अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की।
अंकित अवस्थी
बहराइच जिले के विकासखंड शिवपुर स्थित ग्राम बेलामकन में आबादी के पास एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नानपारा रेंज की वन विभाग टीम वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित रूप से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान लोगों से नदी, नाले, नहर और तालाब के किनारे अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच जिले के विकासखंड शिवपुर स्थित ग्राम बेलामकन में आबादी के पास एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नानपारा रेंज की वन विभाग टीम वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित रूप से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान लोगों से नदी, नाले, नहर और तालाब के किनारे अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की।1
- छात्रों के मुद्दों पर आए बड़े मोड़ के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की और सरकार की ओर से उनकी सभी चिंताओं के समाधान का पूरा भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार जंतर-मंतर पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल लोगों पर मुकदमे दर्ज न करने के पक्ष में सकारात्मक है। इसके साथ ही, संसद में पेपर लीक और परीक्षा सुधारों पर विस्तृत चर्चा कराने तथा NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के विषय पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सरकार ने साफ किया है कि युवाओं के हित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व मजबूत बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए सरकार ने सख्त लहजे में कहा कि देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1
- कल का वीडियो देखने और उस पर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करने वाले सभी युवा साथियों का दिल से आभार व्यक्त किया गया है। वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझावों के लिए सभी युवाओं को धन्यवाद दिया गया है।1
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बहुत बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। रूपईडीहा बॉर्डर पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' के मोस्ट वांटेड आतंकी विक्रमजीत सिंह को विदेशी अमेरिकी नागरिक मंजीत सिंह के साथ अवैध तरीके से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। विक्रमजीत सिंह साल 2023 में पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला थाने पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। उस समय 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अपने साथी लवप्रीत सिंह 'तूफान' को छुड़ाने के लिए थाने पर धावा बोला था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और पुलिस ने दबाव में लवप्रीत को रिहा किया था। उसी घटना के बाद से फरार विक्रमजीत फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में छिपा हुआ था। इस कार्रवाई में नेपाल के रास्ते सीमा पार कराने और गाड़ी की व्यवस्था करने वाले नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है, जिसके तहत स्थानीय मददगार सुरेश पाठक, दिलीप उपाध्याय और ड्राइवर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के इस गठजोड़ के सामने आने के बाद खुफिया विभाग, सीमा सुरक्षा एजेंसियों, इमीग्रेशन और पुलिस की संयुक्त टीमें कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं ताकि इस इंटरनेशनल नेटवर्क की हर परत उखाड़ी जा सके। मामले पर जानकारी देते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्यवाही के साथ पूरे नेटवर्क को खंगालने का काम किया जा रहा है।4
- बहराइच की कोतवाली नानपारा पुलिस ने विगत दिनों हुई एक पत्रकार के भाई (अनुज) की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल बांका भी बरामद कर लिया है।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में एक अमेरिकी नागरिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े इस मामले में सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया है। पकड़े गए आरोपियों का 'वारिस पंजाब' संगठन से कनेक्शन सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की जांच और भी गहरी हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसबी और यूपी पुलिस की टीमें पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।1