logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई। थाना कछौना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में कथित लूट की घटना पूरी तरह मनगढ़ंत निकली, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 01 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे अरुण पुत्र शिव प्यारे, निवासी ग्राम कलौली, थाना कछौना ने डायल-112 पर सूचना दी कि मथुरा गांव के पास रानू निवासी बघौली तथा पांच अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली है। सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अरुण आसपास के लोगों से रुपये लेकर बीसी (कमेटी) चलाता है। इसी क्रम में रानू के लगभग 42 हजार रुपये अरुण पर बकाया थे। पुलिस जांच में सामने आया कि रुपये के विवाद के चलते अरुण और उसके मित्र देशराज पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम बरौली, थाना बघौली ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की झूठी कहानी गढ़कर डायल-112 पर फर्जी सूचना दी थी। जांच में अरुण की मोटरसाइकिल भी उसके पास ही बरामद हुई और किसी प्रकार की लूट की घटना नहीं पाई गई। पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस तंत्र को गुमराह करने के आरोप में अरुण और देशराज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली द्वारा बताया गया कि जांच में लूट की सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई है और झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

9 hrs ago
user_Babu Bajpai
Babu Bajpai
Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई। थाना कछौना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में कथित लूट की घटना पूरी तरह मनगढ़ंत निकली, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 01 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे अरुण पुत्र शिव प्यारे, निवासी ग्राम कलौली, थाना कछौना ने डायल-112 पर सूचना दी कि मथुरा गांव के पास रानू निवासी बघौली तथा पांच अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली है। सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अरुण आसपास के लोगों से रुपये लेकर बीसी (कमेटी) चलाता है। इसी क्रम में रानू के लगभग 42 हजार रुपये अरुण पर बकाया थे। पुलिस जांच में सामने आया कि रुपये के विवाद के चलते अरुण और उसके मित्र देशराज पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम बरौली, थाना बघौली ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की झूठी कहानी गढ़कर डायल-112 पर फर्जी सूचना दी थी। जांच में अरुण की मोटरसाइकिल भी उसके पास ही बरामद हुई और किसी प्रकार की लूट की घटना नहीं पाई गई। पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस तंत्र को गुमराह करने के आरोप में अरुण और देशराज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली द्वारा बताया गया कि जांच में लूट की सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई है और झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई। थाना कछौना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में कथित लूट की घटना पूरी तरह मनगढ़ंत निकली, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 01 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे अरुण पुत्र शिव प्यारे, निवासी ग्राम कलौली, थाना कछौना ने डायल-112 पर सूचना दी कि मथुरा गांव के पास रानू निवासी बघौली तथा पांच अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली है। सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अरुण आसपास के लोगों से रुपये लेकर बीसी (कमेटी) चलाता है। इसी क्रम में रानू के लगभग 42 हजार रुपये अरुण पर बकाया थे। पुलिस जांच में सामने आया कि रुपये के विवाद के चलते अरुण और उसके मित्र देशराज पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम बरौली, थाना बघौली ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की झूठी कहानी गढ़कर डायल-112 पर फर्जी सूचना दी थी। जांच में अरुण की मोटरसाइकिल भी उसके पास ही बरामद हुई और किसी प्रकार की लूट की घटना नहीं पाई गई। पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस तंत्र को गुमराह करने के आरोप में अरुण और देशराज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली द्वारा बताया गया कि जांच में लूट की सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई है और झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    1
    हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार
हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार
हरदोई। थाना कछौना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में कथित लूट की घटना पूरी तरह मनगढ़ंत निकली, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 01 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे अरुण पुत्र शिव प्यारे, निवासी ग्राम कलौली, थाना कछौना ने डायल-112 पर सूचना दी कि मथुरा गांव के पास रानू निवासी बघौली तथा पांच अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली है।
सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अरुण आसपास के लोगों से रुपये लेकर बीसी (कमेटी) चलाता है। इसी क्रम में रानू के लगभग 42 हजार रुपये अरुण पर बकाया थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि रुपये के विवाद के चलते अरुण और उसके मित्र देशराज पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम बरौली, थाना बघौली ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की झूठी कहानी गढ़कर डायल-112 पर फर्जी सूचना दी थी। जांच में अरुण की मोटरसाइकिल भी उसके पास ही बरामद हुई और किसी प्रकार की लूट की घटना नहीं पाई गई।
पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस तंत्र को गुमराह करने के आरोप में अरुण और देशराज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली द्वारा बताया गया कि जांच में लूट की सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई है और झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कल से शुरू होगा कांवड़ सेवा शिविर व विशाल भंडारा, वॉटरप्रूफ पंडाल में मिलेगी हर सुविधा कल से शुरू होगा कांवड़ सेवा शिविर व विशाल भंडारा, वॉटरप्रूफ पंडाल में मिलेगी हर सुविधा पिहानी, हरदोई। सावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा के उद्देश्य से पिहानी-हरदोई मार्ग स्थित बाबा तीन नंबर/चार नंबर मुख्य गेट के निकट सोमवार से कांवड़ सेवा शिविर एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। शिविर में कांवड़ यात्रियों के विश्राम, भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। इस बार पूरे शिविर को वॉटरप्रूफ पंडाल से तैयार किया गया है, जिससे बरसात के दौरान भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रविवार को आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पंडाल, भोजनशाला, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। आयोजन में समाजसेवी जोगराज सिंह के साथ भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षक आशीष श्रीवास्तव (पीला महुआ), आशु ब्याला, गुरप्रीत उर्फ गोपी, उमाशंकर राठौर (सिमौर) तथा राजकिशोर सिंह सहित अनेक लोग तैयारियों में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। आयोजक जोगराज सिंह ने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारा एवं विश्राम की व्यवस्था निरंतर संचालित रहेगी। महिलाओं के ठहरने के लिए अलग एवं सुरक्षित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने आयोजन स्थल पर पिकेट ड्यूटी तैनात करा दी है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सावन के पावन अवसर पर आयोजित यह सेवा शिविर क्षेत्र के कांवड़ यात्रियों के लिए आस्था, सेवा और समर्पण का केंद्र बनेगा। श्रद्धालुओं को विश्वास है कि शिवभक्तों की सेवा का यह पुण्य कार्य पूरे सावन माह तक निरंतर चलता रहेगा।
    1
    कल से शुरू होगा कांवड़ सेवा शिविर व विशाल भंडारा, वॉटरप्रूफ पंडाल में मिलेगी हर सुविधा
कल से शुरू होगा कांवड़ सेवा शिविर व विशाल भंडारा, वॉटरप्रूफ पंडाल में मिलेगी हर सुविधा
पिहानी, हरदोई। सावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा के उद्देश्य से पिहानी-हरदोई मार्ग स्थित बाबा तीन नंबर/चार नंबर मुख्य गेट के निकट सोमवार से कांवड़ सेवा शिविर एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। शिविर में कांवड़ यात्रियों के विश्राम, भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। इस बार पूरे शिविर को वॉटरप्रूफ पंडाल से तैयार किया गया है, जिससे बरसात के दौरान भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रविवार को आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पंडाल, भोजनशाला, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। आयोजन में समाजसेवी जोगराज सिंह के साथ भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षक आशीष श्रीवास्तव (पीला महुआ), आशु ब्याला, गुरप्रीत उर्फ गोपी, उमाशंकर राठौर (सिमौर) तथा राजकिशोर सिंह सहित अनेक लोग तैयारियों में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
आयोजक जोगराज सिंह ने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारा एवं विश्राम की व्यवस्था निरंतर संचालित रहेगी। महिलाओं के ठहरने के लिए अलग एवं सुरक्षित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
शिविर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने आयोजन स्थल पर पिकेट ड्यूटी तैनात करा दी है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
सावन के पावन अवसर पर आयोजित यह सेवा शिविर क्षेत्र के कांवड़ यात्रियों के लिए आस्था, सेवा और समर्पण का केंद्र बनेगा। श्रद्धालुओं को विश्वास है कि शिवभक्तों की सेवा का यह पुण्य कार्य पूरे सावन माह तक निरंतर चलता रहेगा।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    9 hrs ago
  • liver kharab hone se pahle deta Hai kuchh sanket video ko like karo share karo follow karo
    1
    liver kharab hone se pahle deta Hai kuchh sanket video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    25 min ago
  • *थाना रोजा, क्षेत्रांतर्गत जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना रोजा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर की बाइट।*
    1
    *थाना रोजा,  क्षेत्रांतर्गत जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना रोजा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर की बाइट।*
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • रोजा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऐसे खुला अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का राज | पूरी कहानी रोजा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऐसे खुला अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का राज | पूरी कहानी
    1
    रोजा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऐसे खुला अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का राज | पूरी कहानी
रोजा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऐसे खुला अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का राज | पूरी कहानी
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल पाली (हरदोई)। सावन माह के पावन अवसर पर महाकाल डाक कांवड़िया दल द्वारा आयोजित चतुर्थ विशाल तूफानी डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। यात्रा का शुभारंभ भगवंतपुर, पाली से हुआ, जहां से शिवभक्त पांचाल घाट (फर्रुखाबाद) से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। आयोजन समिति के अनुसार, 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को शिवभक्त संकट हरण सकाहा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ शामिल हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस धार्मिक यात्रा की स्थापना स्वर्गीय अमित बाजपेयी की प्रेरणा से की गई थी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के सफल संचालन में सहयोग करने और भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनने की अपील की है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    2
    महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल
महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल
पाली (हरदोई)। सावन माह के पावन अवसर पर महाकाल डाक कांवड़िया दल द्वारा आयोजित चतुर्थ विशाल तूफानी डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। यात्रा का शुभारंभ भगवंतपुर, पाली से हुआ, जहां से शिवभक्त पांचाल घाट (फर्रुखाबाद) से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।
आयोजन समिति के अनुसार, 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को शिवभक्त संकट हरण सकाहा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ शामिल हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
इस धार्मिक यात्रा की स्थापना स्वर्गीय अमित बाजपेयी की प्रेरणा से की गई थी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के सफल संचालन में सहयोग करने और भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनने की अपील की है।
रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *बकरी चोरी का खुलासा: बघौली पुलिस ने चोर को दबोचा, कार और चोरी की बकरी बरामद* हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बकरी तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना बघौली में दर्ज मु0अ0सं0 300/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। हरदोई पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *बकरी चोरी का खुलासा: बघौली पुलिस ने चोर को दबोचा, कार और चोरी की बकरी बरामद*

हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बकरी तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना बघौली में दर्ज मु0अ0सं0 300/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

हरदोई पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mo Kaif Siddiqui Patrakaar
    Mo Kaif Siddiqui Patrakaar
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.