आज से शुरू हुआ नया संवत्सर, भक्ति में डूबा जनमानस नवरात्रि की धूम से गूंजे मंदिर आज से शुरू हुआ नया संवत्सर, भक्ति में डूबा जनमानस नवरात्रि की धूम से गूंजे मंदिर मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ हिंदू नववर्ष का भी शुभारंभ हुआ है। पूरे क्षेत्र में आज का दिन आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह कलश यात्राओं का भव्य आयोजन देखने को मिला। इसी क्रम में शीतला माता टीट बाजार और खोली ग्राम स्थित गोलू देवता मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वहीं टीट बाजार के गरुड़ शीतला माता मंदिर से आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो मंदिर से प्रारंभ होकर बैजनाथ मंदिर तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। आज सायं से नव दुर्गा महोत्सव मनाया जाएगा , दूसरी ओर, खोली ग्राम से भी एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो बागेश्वर के बागनाथ मंदिर तक पहुंची। इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे रास्ते “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। यह समय आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। मान्यता है कि इन दिनों में की गई पूजा-अर्चना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। आज जिस तरह से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला, वह न केवल धार्मिक महत्व को दर्शाता है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की भी झलक पेश करता है। नए हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

- जब अपने ही मां-बाप दुश्मन लगने लगें… समझ लो जिंदगी की सबसे बड़ी गलती होने वाली है1
- जनपद बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर संभावनाएं बन रही है गरुड़ क्षेत्र के उडखुली के डंडा खाल से पैराग्लाइडरो ने भरी उड़ान, क्षेत्रवासियों ने खूब लुफ्त उठाए।1
- कत्युर के इस प्राचीन भगवती माता मंदिर में मांगी गयी मनौती कभी निष्फल नहीं जाती1
- Post by राजू दानू1
- अल्मोड़ा। थाना सल्ट क्षेत्र के चिमटा खाल बेंड के पास एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 71टी 3441 लगभग 50 से 60 मीटर नीचे गिर गया। घटना में चालक दानिश पुत्र मंजूर (36) निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर और परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर घायल हो गए। थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चांदपुर से चुना भरकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई और तीखे मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गया।1
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) निगम की फिल्मी अंदाज में लाइव कार्यवाई -नियम तोड़ने वालों पर निगम का बड़ा एक्शन, छापेमारी के दौरान KFC और Burger King में मांस की बिक्री पकड़ी गई, मौके से चिकन भी बरामद1
- गुरुवार को दो बाईकों के बीच आमने सामने की टक्कर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गया, जबकि गंभीर घायल 20 वर्षीय युवक को हल्द्वानी रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक बड़ा बाजार मल्लीताल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की 42 वर्ष और स्टॉफ हाउस निवासी प्रियांशु 20 वर्ष की मल्लीताल मोहनको चौराहे के पास भिड़ंत हो गईं जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नितिन कार्की के चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जबकि प्रियांशु को गंभीर चोट होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इमरजेंसी में तैनात डॉ मोनिका कांडपाल ने बताया कि मल्लीताल में बाईकों के भिड़ने से दो लोग घायल हुए हैं जिसमें नितिन कार्की को अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वहीं प्रियांशु को अधिक चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर घायल भाजपा नेता नितिन कार्की के जख्मी होने का पता चलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में आते जाते रहे।1
- आज से शुरू हुआ नया संवत्सर, भक्ति में डूबा जनमानस नवरात्रि की धूम से गूंजे मंदिर मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ हिंदू नववर्ष का भी शुभारंभ हुआ है। पूरे क्षेत्र में आज का दिन आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह कलश यात्राओं का भव्य आयोजन देखने को मिला। इसी क्रम में शीतला माता टीट बाजार और खोली ग्राम स्थित गोलू देवता मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वहीं टीट बाजार के गरुड़ शीतला माता मंदिर से आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो मंदिर से प्रारंभ होकर बैजनाथ मंदिर तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। आज सायं से नव दुर्गा महोत्सव मनाया जाएगा , दूसरी ओर, खोली ग्राम से भी एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो बागेश्वर के बागनाथ मंदिर तक पहुंची। इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे रास्ते “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। यह समय आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। मान्यता है कि इन दिनों में की गई पूजा-अर्चना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। आज जिस तरह से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला, वह न केवल धार्मिक महत्व को दर्शाता है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की भी झलक पेश करता है। नए हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।1