Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी- पिछोर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर गड़रौली मोड़ पर दबिश देकर पुलिस ने सोनू पटेल नामक आरोपी को किया गिरफ्तार जिसके पास से 7 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसमें कुल 350 क्वार्टर और 63 लीटर शराब जप्त की जिसकी कीमत करीब 31,500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया।
सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
शिवपुरी- पिछोर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर गड़रौली मोड़ पर दबिश देकर पुलिस ने सोनू पटेल नामक आरोपी को किया गिरफ्तार जिसके पास से 7 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसमें कुल 350 क्वार्टर और 63 लीटर शराब जप्त की जिसकी कीमत करीब 31,500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पीटीआरआई भोपाल के आदेश से सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर दिनांक 26.04.26 से 06.05.26 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में आयोजित हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 30.04.26 को सूबे. नीतू अवस्थी, सूबे. प्रियंका घोष मय एवं थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ एवं मय वल के कन्या छात्रावास में लगभग 50 छात्राओ एवं नालंदा कोचिंग संस्थान में 70 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट लगाना आदि यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी एवं हिट एण्ड रन योजना में राज्य शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सहायता राशि व भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहल राह-वीर योजना में सडक दुर्घटना में पीडित को गोल्डन आवर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र, दी जाने वाली कानूनी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।4
- शिवपुरी जिला के करैरा ग्राम खडीचा मे कल शुक्रवार से प्रातः 7 बजे कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी भागवत_कथा प्रेस के माध्यम से सभी क्षेत्र वासियो को कलश यात्रा, भागवत कथा एवम कन्या विवाह मे आने का आमंत्रण दिया देखिए क्या कहा यजमानों ने भागवत_कथा कन्या_विवाह कलश_यात्रा1
- ग्रामीणों को गर्मी से मिली राहत1
- करैरा। मामूली बारिश में ही नगर की मुख्य सड़क पर करीब 2 फुट तक पानी भर गया। काली माता मंदिर से लेकर ब्लॉक क्षेत्र तक जलभराव की स्थिति बनी रही। पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर साल यही स्थिति बनती है और समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।2
- Post by Aronkingji1
- जिले के करेरा में ओबीसी महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरा मामला हाल ही में हुए एक सड़क हादसे और उसके बाद के घटनाक्रम से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है। वीओ-1: दरअसल, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की गाड़ी से हुए हादसे में 5 लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी के बाद से लोधी समाज में नाराजगी देखी जा रही थी और आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी। वीओ-2: इसी कड़ी में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी करेरा पहुंचे, जहां पहले सर्किट हाउस में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते सीमित संख्या में लोग एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा। वीओ-3: महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि करेरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ओबीसी समाज के लोगों के साथ मारपीट करते हैं। साथ ही, स्कूटी से 2 लाख रुपये की चोरी और एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। वीओ-4: गौरतलब है कि इस पूरे प्रदर्शन के दौरान महासभा के सदस्यों ने विधायक प्रीतम लोधी और उनके बेटे के मामले को लेकर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। आउट्रो: फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, करेरा में हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण बने हुए हैं। ****रिपोर्टर हेमंत भार्गव****4
- Post by Ranu rajput पत्रकार1
- पिछोर में जनवरी में हुई लूट की वारदात का पिछोर पुलिस ने खुलासा किया है 18 जनवरी को जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति को रोककर लूटपाट की थी। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सोना बरामद कर लिया है।मल्हावनी के सुनील लोधी ने बताया था कि वो 18 जनवरी की शाम पत्नी आरती के साथ सतलोन से घर लौट रहे थे। करीब 5 बजे जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास सफेद अपाचे बाइक पर तीन लोग आए। मुंह बांधे बदमाशों ने कट्टे से फायर कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद सुनील का मोबाइल, पत्नी के गले की सोने की पुतरियां, कानों के सोने के फूल और चांदी की कमर पेटी लूटकर फरार हो गए।वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह राठौड़ और एएसपी संजीव मुले के निर्देशन में बनी टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की। 29 अप्रैल को मुखबिर से खबर मिली कि लूट में शामिल बदमाश गल्ला मंडी पिछोर में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा।पकड़े गए युवकों ने अपना नाम प्रवेन्द्र परिहार उम्र 19 साल और बुजेन्द्र परिहार उम्र 25 साल बताया। दोनों ग्राम कुम्हर्रा, थाना खनियाधाना के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने फील्ड फायरिंग रेंज में हुई लूट की बात कबूल कर ली। प्रवेन्द्र से एक जोड़ी सोने के फूल और बुजेन्द्र से सोने की पुतरिया बरामद हुई। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।1