शिवपुरी- पिछोर में 3 महीने पुरानी लूट की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 2 बदमाश दबोचे पिछोर में जनवरी में हुई लूट की वारदात का पिछोर पुलिस ने खुलासा किया है 18 जनवरी को जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति को रोककर लूटपाट की थी। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सोना बरामद कर लिया है।मल्हावनी के सुनील लोधी ने बताया था कि वो 18 जनवरी की शाम पत्नी आरती के साथ सतलोन से घर लौट रहे थे। करीब 5 बजे जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास सफेद अपाचे बाइक पर तीन लोग आए। मुंह बांधे बदमाशों ने कट्टे से फायर कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद सुनील का मोबाइल, पत्नी के गले की सोने की पुतरियां, कानों के सोने के फूल और चांदी की कमर पेटी लूटकर फरार हो गए।वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह राठौड़ और एएसपी संजीव मुले के निर्देशन में बनी टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की। 29 अप्रैल को मुखबिर से खबर मिली कि लूट में शामिल बदमाश गल्ला मंडी पिछोर में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा।पकड़े गए युवकों ने अपना नाम प्रवेन्द्र परिहार उम्र 19 साल और बुजेन्द्र परिहार उम्र 25 साल बताया। दोनों ग्राम कुम्हर्रा, थाना खनियाधाना के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने फील्ड फायरिंग रेंज में हुई लूट की बात कबूल कर ली। प्रवेन्द्र से एक जोड़ी सोने के फूल और बुजेन्द्र से सोने की पुतरिया बरामद हुई। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।

- पिछोर में जनवरी में हुई लूट की वारदात का पिछोर पुलिस ने खुलासा किया है 18 जनवरी को जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपति को रोककर लूटपाट की थी। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सोना बरामद कर लिया है।मल्हावनी के सुनील लोधी ने बताया था कि वो 18 जनवरी की शाम पत्नी आरती के साथ सतलोन से घर लौट रहे थे। करीब 5 बजे जंगीपुर फील्ड फायरिंग के पास सफेद अपाचे बाइक पर तीन लोग आए। मुंह बांधे बदमाशों ने कट्टे से फायर कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद सुनील का मोबाइल, पत्नी के गले की सोने की पुतरियां, कानों के सोने के फूल और चांदी की कमर पेटी लूटकर फरार हो गए।वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह राठौड़ और एएसपी संजीव मुले के निर्देशन में बनी टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की। 29 अप्रैल को मुखबिर से खबर मिली कि लूट में शामिल बदमाश गल्ला मंडी पिछोर में छिपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा।पकड़े गए युवकों ने अपना नाम प्रवेन्द्र परिहार उम्र 19 साल और बुजेन्द्र परिहार उम्र 25 साल बताया। दोनों ग्राम कुम्हर्रा, थाना खनियाधाना के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने फील्ड फायरिंग रेंज में हुई लूट की बात कबूल कर ली। प्रवेन्द्र से एक जोड़ी सोने के फूल और बुजेन्द्र से सोने की पुतरिया बरामद हुई। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।1
- शिवपुरी जिला के करैरा ग्राम खडीचा मे कल शुक्रवार से प्रातः 7 बजे कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी भागवत_कथा प्रेस के माध्यम से सभी क्षेत्र वासियो को कलश यात्रा, भागवत कथा एवम कन्या विवाह मे आने का आमंत्रण दिया देखिए क्या कहा यजमानों ने भागवत_कथा कन्या_विवाह कलश_यात्रा1
- ग्रामीणों को गर्मी से मिली राहत1
- करैरा। मामूली बारिश में ही नगर की मुख्य सड़क पर करीब 2 फुट तक पानी भर गया। काली माता मंदिर से लेकर ब्लॉक क्षेत्र तक जलभराव की स्थिति बनी रही। पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से हर साल यही स्थिति बनती है और समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।2
- Post by Aronkingji1
- जिले के करेरा में ओबीसी महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरा मामला हाल ही में हुए एक सड़क हादसे और उसके बाद के घटनाक्रम से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है। वीओ-1: दरअसल, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की गाड़ी से हुए हादसे में 5 लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी के बाद से लोधी समाज में नाराजगी देखी जा रही थी और आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी। वीओ-2: इसी कड़ी में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी करेरा पहुंचे, जहां पहले सर्किट हाउस में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते सीमित संख्या में लोग एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा। वीओ-3: महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि करेरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ओबीसी समाज के लोगों के साथ मारपीट करते हैं। साथ ही, स्कूटी से 2 लाख रुपये की चोरी और एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। वीओ-4: गौरतलब है कि इस पूरे प्रदर्शन के दौरान महासभा के सदस्यों ने विधायक प्रीतम लोधी और उनके बेटे के मामले को लेकर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। आउट्रो: फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, करेरा में हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण बने हुए हैं। ****रिपोर्टर हेमंत भार्गव****4
- Post by Ranu rajput पत्रकार1
- शिवपुरी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 600 करोड रूपये की सहायता राशि सिंगल क्िलक से अंतरित की। इसमें जिले के 639 श्रमिक परिवारों को 13 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला है। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलें के 639 हितग्राहियों को 13 करोड 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। जिले के 639 परिवारो को संबल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिसमें बदरवास के 59 परिवारों को राशि एक करोड़ 30 लाख रूपए, करेरा के 31 परिवारों को राशि 71 लाख, खनियाधाना 115 परिवारों को राशि 2 करोड़ 52 लाख रूपए, शिवपुरी के 101 परिवारों को राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए, पोहरी के 85 परिवारों को 1 करोड़ 86 लाख रूपए, नरवर के 27 परिवारों को राशि 60 लाख रूपए, पिछोर के 67 परिवारों को राशि 1 करोड़ 33 लाख रूपए इस प्रकार सभी निकायों को कुल 13 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि वितरण की गई है जिसमें सभी जनपद एवं नगर परिषद सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि वर्ष 2018 में संबल योजना प्रारंभ से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7720 करोड की राशि का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। सितम्बर 2025 तक की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से शुक्रवार को किया गया है। प्रदेश में श्रम कल्याण, श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए काम करने वाले कारखानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग योजना लागू की गई है। प्रदेश के 554 कारखानों ने श्रम स्टार रेटिंग में पंजीयन करवाया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को अपने श्रम से सीचने वाले श्रमिक, विकसित म.प्र.के सारथी है, म.प्र.की तरक्की एवं प्रगति के आधार है।5