logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनारा में यातायात नियमों को लेकर अनोखा चेकिंग अभियान, नियम पालन करने वालों का माला पहनाकर हुआ सम्मान दिनारा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात चेकिंग अभियान के दौरान इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला थाना प्रभारी रविंद्र कुशवाहा और पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए पाए गए चालकों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। पुलिस ने कहा कि ऐसे जागरूक नागरिक ही सुरक्षित सड़क व्यवस्था की असली ताकत हैं। वहीं दूसरी ओर, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई, तथा गंभीर मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी करवाई गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। जो लोग नियमों का पालन कर रहे हैं, उन्हें सम्मान देकर दूसरों को भी प्रेरित किया जा रहा है, जबकि नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी रहेगी यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम जनता सुरक्षित यात्रा कर सके।

11 hrs ago
user_Ranu rajput पत्रकार
Ranu rajput पत्रकार
करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

दिनारा में यातायात नियमों को लेकर अनोखा चेकिंग अभियान, नियम पालन करने वालों का माला पहनाकर हुआ सम्मान दिनारा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात चेकिंग अभियान के दौरान इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला थाना प्रभारी रविंद्र कुशवाहा और पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए पाए गए चालकों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। पुलिस ने कहा कि ऐसे जागरूक नागरिक ही सुरक्षित सड़क व्यवस्था की असली ताकत हैं। वहीं दूसरी ओर, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई, तथा गंभीर मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी करवाई गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। जो लोग नियमों का पालन कर रहे हैं, उन्हें सम्मान देकर दूसरों को भी प्रेरित किया जा रहा है, जबकि नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी रहेगी यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम जनता सुरक्षित यात्रा कर सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सहायक पटवारी संघ का आंदोलन भोपाल में
    1
    सहायक पटवारी संघ का आंदोलन भोपाल में
    user_Vinod Kumar Prajapati
    Vinod Kumar Prajapati
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिवपुरी प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से भोपाल से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 600 करोड रूपये की सहायता राशि सिंगल क्‍िलक से अंतरित की। इसमें जिले के 639 श्रमिक परिवारों को 13 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला है। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलें के 639 हितग्राहियों को 13 करोड 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। जिले के 639 परिवारो को संबल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिसमें बदरवास के 59 परिवारों को राशि एक करोड़ 30 लाख रूपए, करेरा के 31 परिवारों को राशि 71 लाख, खनियाधाना 115 परिवारों को राशि 2 करोड़ 52 लाख रूपए, शिवपुरी के 101 परिवारों को राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए, पोहरी के 85 परिवारों को 1 करोड़ 86 लाख रूपए, नरवर के 27 परिवारों को राशि 60 लाख रूपए, पिछोर के 67 परिवारों को राशि 1 करोड़ 33 लाख रूपए इस प्रकार सभी निकायों को कुल 13 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि वितरण की गई है जिसमें सभी जनपद एवं नगर परिषद सम्मिलित हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि वर्ष 2018 में संबल योजना प्रारंभ से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7720 करोड की राशि का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। सितम्‍बर 2025 तक की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्‍यम से शुक्रवार को किया गया है। प्रदेश में श्रम कल्‍याण, श्रमिकों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं कल्‍याण के लिए काम करने वाले कारखानों के लिए श्रम स्‍टार रेटिंग योजना लागू की गई है। प्रदेश के 554 कारखानों ने श्रम स्‍टार रेटिंग में पंजीयन करवाया है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश को अपने श्रम से सीचने वाले श्रमिक, विकसित म.प्र.के सारथी है, म.प्र.की तरक्‍की एवं प्रगति के आधार है।
    5
    शिवपुरी प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से भोपाल से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 600 करोड रूपये की सहायता राशि सिंगल क्‍िलक से अंतरित की। इसमें जिले के 639 श्रमिक परिवारों को 13 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला है।
उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलें के 639 हितग्राहियों को 13 करोड 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई।
जिले के 639 परिवारो को संबल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिसमें बदरवास के 59 परिवारों को राशि एक करोड़ 30 लाख रूपए, करेरा के 31 परिवारों को राशि 71 लाख, खनियाधाना 115 परिवारों को राशि 2 करोड़ 52 लाख रूपए, शिवपुरी के 101 परिवारों को राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए, पोहरी के 85 परिवारों को 1 करोड़ 86 लाख रूपए, नरवर के 27 परिवारों को राशि 60 लाख रूपए, पिछोर के  67 परिवारों को राशि 1 करोड़ 33 लाख रूपए इस प्रकार सभी निकायों को कुल 13 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि वितरण की गई है जिसमें सभी जनपद एवं नगर परिषद सम्मिलित हैं।
मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि वर्ष 2018 में संबल योजना प्रारंभ से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7720 करोड की राशि का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। सितम्‍बर 2025 तक की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्‍यम से शुक्रवार को किया गया है।
प्रदेश में श्रम कल्‍याण, श्रमिकों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं कल्‍याण के लिए काम करने वाले कारखानों के लिए श्रम स्‍टार रेटिंग योजना लागू की गई है। प्रदेश के 554 कारखानों ने श्रम स्‍टार रेटिंग में पंजीयन करवाया है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश को अपने श्रम से सीचने वाले श्रमिक, विकसित म.प्र.के सारथी है, म.प्र.की तरक्‍की एवं प्रगति के आधार है।
    user_सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    Media house पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नरवर पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। इस अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नरवर पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। इस अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज नगर परिषद मगरौनी मैं अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर राकेश पाल जी सेस्थानीय संवाददाता ने विशेष मुलाकात की चर्चा के दौरान डॉक्टर साहब ने सेवा भाव की एक विशेष मिसाल पेश की उन्होंने बताया कि वे आम नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परामर्श शुल्क के रूप मैं मात्र रूपये 1 ले रहे है
    1
    आज नगर परिषद मगरौनी मैं अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर राकेश पाल जी सेस्थानीय संवाददाता ने विशेष मुलाकात की 
चर्चा के दौरान डॉक्टर साहब ने सेवा भाव की एक विशेष मिसाल पेश की उन्होंने बताया कि वे आम नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परामर्श शुल्क के रूप मैं मात्र रूपये 1 ले रहे है
    user_Vipin kumar mangal
    Vipin kumar mangal
    Photographer नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शिवपुरी। ग्राम सड़ पहुंचकर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा और बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस की तत्परता से 6 बाल विवाह रुकवाए
    1
    शिवपुरी। ग्राम सड़ पहुंचकर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा और बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस की तत्परता से 6 बाल विवाह रुकवाए
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • झांसी। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 04 स्मार्ट मोबाइल फोन और 5,320 रुपये नकद बरामद किए। जांच के दौरान विभिन्न सट्टा वेबसाइटों पर कुल 08 करोड़ 05 लाख 49 हजार 138 क्वाइन्स के लेन-देन का खुलासा हुआ। साथ ही अभियुक्तों के 09 अलग-अलग बैंक खातों में सट्टे से संबंधित 1,80,000 रुपये की धनराशि को फ्रीज़ कराया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सीपरी बाजार में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने वीडियो बाइट जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है।
    1
    झांसी। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 04 स्मार्ट मोबाइल फोन और 5,320 रुपये नकद बरामद किए।
जांच के दौरान विभिन्न सट्टा वेबसाइटों पर कुल 08 करोड़ 05 लाख 49 हजार 138 क्वाइन्स के लेन-देन का खुलासा हुआ। साथ ही अभियुक्तों के 09 अलग-अलग बैंक खातों में सट्टे से संबंधित 1,80,000 रुपये की धनराशि को फ्रीज़ कराया गया है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सीपरी बाजार में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने वीडियो बाइट जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे हेलमेट जागरुकता अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा GK हेरिटेज स्कूल मे यातायात पाठशाला का आयोजन कर स्कूली छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने व हेलमेट पहनने हेतु जागरूक किया गया।
    2
    पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे हेलमेट जागरुकता अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा GK हेरिटेज स्कूल मे यातायात पाठशाला का आयोजन कर स्कूली छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने व हेलमेट पहनने हेतु  जागरूक किया गया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिसके पास से 7 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसमें कुल 350 क्वार्टर और 63 लीटर शराब जप्त की जिसकी कीमत करीब 31,500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया।
    3
    जिसके पास से 7 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसमें कुल 350 क्वार्टर और 63 लीटर शराब जप्त की जिसकी कीमत करीब 31,500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया।
    user_सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    सत्येन्द्र सेंगर पत्रकार पिछोर
    Media house पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नरवर में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर प्रशासन मौन, श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल लोड़ी माता मंदिर परिसर के आसपास इन दिनों खुलेआम मिलावटी मिठाइयों की बिक्री हो रही है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अनजाने में इन मिठाइयों को खरीदकर सेवन कर रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुकानों पर घटिया सामग्री और मिलावट से तैयार मिठाइयाँ बेची जा रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यह समस्या और बढ़ जाती है। सूत्रों के अनुसार, मिठाइयों में कृत्रिम रंग, मिलावटी मावा और खराब गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे फूड पॉइजनिंग और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद खतरनाक हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करे और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।
    1
    नरवर में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर प्रशासन मौन, श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़
नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल लोड़ी माता मंदिर परिसर के आसपास इन दिनों खुलेआम मिलावटी मिठाइयों की बिक्री हो रही है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अनजाने में इन मिठाइयों को खरीदकर सेवन कर रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुकानों पर घटिया सामग्री और मिलावट से तैयार मिठाइयाँ बेची जा रही हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यह समस्या और बढ़ जाती है। सूत्रों के अनुसार, मिठाइयों में कृत्रिम रंग, मिलावटी मावा और खराब गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे फूड पॉइजनिंग और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद खतरनाक हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करे और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.