Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी। ग्राम सड़ पहुंचकर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा और बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस की तत्परता से 6 बाल विवाह रुकवाए शिवपुरी। ग्राम सड़ पहुंचकर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा और बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस की तत्परता से 6 बाल विवाह रुकवाए
Patarkar Shailendra dhakad
शिवपुरी। ग्राम सड़ पहुंचकर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा और बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस की तत्परता से 6 बाल विवाह रुकवाए शिवपुरी। ग्राम सड़ पहुंचकर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा और बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस की तत्परता से 6 बाल विवाह रुकवाए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 600 करोड रूपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसमें जिले के 639 श्रमिक परिवारों को 13 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला है। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलें के 639 हितग्राहियों को 13 करोड 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। जिले के 639 परिवारो को संबल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिसमें बदरवास के 59 परिवारों को राशि एक करोड़ 30 लाख रूपए, करेरा के 31 परिवारों को राशि 71 लाख, खनियाधाना 115 परिवारों को राशि 2 करोड़ 52 लाख रूपए, शिवपुरी के 101 परिवारों को राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए, पोहरी के 85 परिवारों को 1 करोड़ 86 लाख रूपए, नरवर के 27 परिवारों को राशि 60 लाख रूपए, पिछोर के 67 परिवारों को राशि 1 करोड़ 33 लाख रूपए इस प्रकार सभी निकायों को कुल 13 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि वितरण की गई है जिसमें सभी जनपद एवं नगर परिषद सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि वर्ष 2018 में संबल योजना प्रारंभ से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7720 करोड की राशि का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। सितम्बर 2025 तक की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से शुक्रवार को किया गया है। प्रदेश में श्रम कल्याण, श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए काम करने वाले कारखानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग योजना लागू की गई है। प्रदेश के 554 कारखानों ने श्रम स्टार रेटिंग में पंजीयन करवाया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को अपने श्रम से सीचने वाले श्रमिक, विकसित म.प्र.के सारथी है, म.प्र.की तरक्की एवं प्रगति के आधार है।1
- शिवपुरी। ग्राम सड़ पहुंचकर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा और बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस की तत्परता से 6 बाल विवाह रुकवाए1
- करैरा में ओबीसी महासभा ने पुलिस सहायता केंद्र SDOP पर शिवपुरी ASP संजीव मुले को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसी के साथ महासभा का कहना है कि अगर 7 दिन में मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन हो सकता है।1
- छिंदवाड़ा में शादी का ड्रामा: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात लौटी बैरंग1
- क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नरवर पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। इस अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- आज नगर परिषद मगरौनी मैं अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर राकेश पाल जी सेस्थानीय संवाददाता ने विशेष मुलाकात की चर्चा के दौरान डॉक्टर साहब ने सेवा भाव की एक विशेष मिसाल पेश की उन्होंने बताया कि वे आम नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परामर्श शुल्क के रूप मैं मात्र रूपये 1 ले रहे है1
- शिवपुरी जिला के करैरा ग्राम खडीचा मे कल शुक्रवार से प्रातः 7 बजे कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी भागवत_कथा प्रेस के माध्यम से सभी क्षेत्र वासियो को कलश यात्रा, भागवत कथा एवम कन्या विवाह मे आने का आमंत्रण दिया देखिए क्या कहा यजमानों ने भागवत_कथा कन्या_विवाह कलश_यात्रा1
- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु पूरे प्रदेश भर मे अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिये समझाइस दी जा रही है। इसी क्रम मेअभियान के तारतम्य में यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान के तारतम्य में ब्लैकस्पॉट पिपरसमा चौराहा एवं पिपरसमा कृषि मंडी पर किसानों, राहगीरों एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया।2