Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा में शादी का ड्रामा: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात लौटी बैरंग छिंदवाड़ा में शादी का ड्रामा: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात लौटी बैरंग
DRM INDIA NEWS TV
छिंदवाड़ा में शादी का ड्रामा: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात लौटी बैरंग छिंदवाड़ा में शादी का ड्रामा: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात लौटी बैरंग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छिंदवाड़ा में शादी का ड्रामा: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात लौटी बैरंग1
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भोपाल से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 600 करोड रूपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसमें जिले के 639 श्रमिक परिवारों को 13 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का लाभ मिला है। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला स्तर सहित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। जहां संबल योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलें के 639 हितग्राहियों को 13 करोड 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। जिले के 639 परिवारो को संबल योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिसमें बदरवास के 59 परिवारों को राशि एक करोड़ 30 लाख रूपए, करेरा के 31 परिवारों को राशि 71 लाख, खनियाधाना 115 परिवारों को राशि 2 करोड़ 52 लाख रूपए, शिवपुरी के 101 परिवारों को राशि 2 करोड़ 29 लाख रूपए, पोहरी के 85 परिवारों को 1 करोड़ 86 लाख रूपए, नरवर के 27 परिवारों को राशि 60 लाख रूपए, पिछोर के 67 परिवारों को राशि 1 करोड़ 33 लाख रूपए इस प्रकार सभी निकायों को कुल 13 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि वितरण की गई है जिसमें सभी जनपद एवं नगर परिषद सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि वर्ष 2018 में संबल योजना प्रारंभ से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7720 करोड की राशि का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। सितम्बर 2025 तक की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से शुक्रवार को किया गया है। प्रदेश में श्रम कल्याण, श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए काम करने वाले कारखानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग योजना लागू की गई है। प्रदेश के 554 कारखानों ने श्रम स्टार रेटिंग में पंजीयन करवाया है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को अपने श्रम से सीचने वाले श्रमिक, विकसित म.प्र.के सारथी है, म.प्र.की तरक्की एवं प्रगति के आधार है।1
- शिवपुरी। ग्राम सड़ पहुंचकर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा और बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस की तत्परता से 6 बाल विवाह रुकवाए1
- करैरा में ओबीसी महासभा ने पुलिस सहायता केंद्र SDOP पर शिवपुरी ASP संजीव मुले को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसी के साथ महासभा का कहना है कि अगर 7 दिन में मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन हो सकता है।1
- *"जाको राके साईंया मार सके ना कोई"* इस वीडियो में मौत एक कदम पीछे रह गई और महिला को छू कर निकल गई मामला यूपी के प्रयागराज का है जहां कल आई तेज आंधी की गति कुछ क्षेत्रों में 100 किलोमीटर से अधिक दर्ज की गई। ये गति इतनी अधिक थी बड़े बड़े पेड़ तक जड़ से उखड़ गए।1
- जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली बजरंगगढ़ में आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। चक्रवातीय हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्राम पंडाली के भंवरलाल नागर, सिमलिया के मनीष नागर और अकोदिया के पुरुषोत्तम नागर के पॉलीहाउस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। तेज हवाओं से कच्चे मकानों के टीन-टप्पर उड़ गए और घरों में रखा सामान भी खराब हो गया। कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए और बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत और मुआवजे की मांग की है।1
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पीटीआरआई भोपाल के आदेश से सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर दिनांक 26.04.26 से 06.05.26 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में आयोजित हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 30.04.26 को सूबे. नीतू अवस्थी, सूबे. प्रियंका घोष मय एवं थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ एवं मय वल के कन्या छात्रावास में लगभग 50 छात्राओ एवं नालंदा कोचिंग संस्थान में 70 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट लगाना आदि यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी एवं हिट एण्ड रन योजना में राज्य शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सहायता राशि व भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहल राह-वीर योजना में सडक दुर्घटना में पीडित को गोल्डन आवर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र, दी जाने वाली कानूनी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।4
- Shivpuri में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश, मौसम ने ली अचानक करवट1