logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 अगस्त पर गूंजा तिरंगा उत्सव हजारों युवाओं ने डीजे की धुन पर मनाया जश्न सुल्तानपुर/जयसिंहपुर। पंद्रह अगस्त के पावन अवसर पर जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। लोकप्रिय समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी केपी बाबा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर भव्य उत्सव मनाया। डीजे की देशभक्ति धुनों के बीच युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान केपी बाबा ने कहा, “तिरंगा केवल हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसता है। युवाओं का यह जोश और देशभक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। हमें मिलकर एक मजबूत, शिक्षित और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।” कार्यक्रम में युवाओं की भारी भीड़ ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखते ही बन रहा था।

18 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

15 अगस्त पर गूंजा तिरंगा उत्सव हजारों युवाओं ने डीजे की धुन पर मनाया जश्न सुल्तानपुर/जयसिंहपुर। पंद्रह अगस्त के पावन अवसर पर जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा देखते ही बना। लोकप्रिय समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी केपी बाबा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर भव्य उत्सव मनाया। डीजे की देशभक्ति धुनों के बीच युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान केपी बाबा ने कहा, “तिरंगा केवल हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसता है। युवाओं का यह जोश और देशभक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। हमें मिलकर एक मजबूत, शिक्षित और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।” कार्यक्रम में युवाओं की भारी भीड़ ने देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखते ही बन रहा था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में कुवैत से लौटे पति ने दिया तीन तलाक; दहेज में 10 लाख रुपये और थार गाड़ी मांगने का आरोप सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध और अवैध तीन तलाक का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का निकाह 13 साल पहले मुजीबुर्रहमान (पुत्र अयूब) से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। परिजनों ने अपनी क्षमतानुसार 10 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, पल्सर बाइक और अन्य घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मुजीबुर्रहमान, ससुर अयूब, देवर आकिब, उबैदुर्रहमान, ननद कनीज फातिमा, कुलसुम, मन्तसा, इब्राहिम, हसीबुल निशा और सबा दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे। आरोपियों ने पीड़िता के मायके वालों को कम हैसियत का ताना देते हुए अतिरिक्त दहेज में 'थार गाड़ी' की मांग की। इस मांग को लेकर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने अपने ससुर अयूब पर बुरी नजर रखने और छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत की, तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता के अनुसार, उसका पति कुवैत में काम करता है। कुवैत से लौटने पर जब पीड़िता ने उसे अपनी आपबीती बताई, तो पति ने भी दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि पति नशीली दवाओं का सेवन कर उसकी इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। 28 जून की रात लगभग 9 बजे ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर पीड़िता के साथ फिर मारपीट की। इसी दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के पहने हुए कपड़े, सभी गहने-जेवर छीन लिया। इसके बाद उसे जबरन बोलेरो गाड़ी में बैठाकर मायके छोड़ दिया गया। स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर कुड़वार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक रंजीत सिंह को सौंपी गई है।
    1
    सुल्तानपुर में कुवैत से लौटे पति ने दिया तीन तलाक; दहेज में 10 लाख रुपये और थार गाड़ी मांगने का आरोप
सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध और अवैध तीन तलाक का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का निकाह 13 साल पहले मुजीबुर्रहमान (पुत्र अयूब) से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। परिजनों ने अपनी क्षमतानुसार 10 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, पल्सर बाइक और अन्य घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मुजीबुर्रहमान, ससुर अयूब, देवर आकिब, उबैदुर्रहमान, ननद कनीज फातिमा, कुलसुम, मन्तसा, इब्राहिम, हसीबुल निशा और सबा दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे। आरोपियों ने पीड़िता के मायके वालों को कम हैसियत का ताना देते हुए अतिरिक्त दहेज में 'थार गाड़ी' की मांग की। इस मांग को लेकर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
पीड़िता ने अपने ससुर अयूब पर बुरी नजर रखने और छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत की, तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
पीड़िता के अनुसार, उसका पति कुवैत में काम करता है। कुवैत से लौटने पर जब पीड़िता ने उसे अपनी आपबीती बताई, तो पति ने भी दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि पति नशीली दवाओं का सेवन कर उसकी इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था।
28 जून की रात लगभग 9 बजे ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर पीड़िता के साथ फिर मारपीट की। इसी दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के पहने हुए कपड़े, सभी गहने-जेवर छीन लिया। इसके बाद उसे जबरन बोलेरो गाड़ी में बैठाकर मायके छोड़ दिया गया।
स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर कुड़वार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक रंजीत सिंह को सौंपी गई है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पखरौली लूटकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व लूटी गई रकम बरामद दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पखरौली में दोपहर करीब 3:00 बजे एक व्यक्ति के साथ तमंचा दिखाकर लूट की घटना कारित की गई है। पीड़ित के अनुसार उससे ₹40,000 ऑनलाइन तथा ₹17,000 नकद लूटे गए। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 243/26 में लूट की सुसंगत धाराओं एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभु मिश्रा के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा लूट की कुछ धनराशि बरामद की गई। वहीं दूसरे अभियुक्त आदर्श पांडे के कब्जे से भी लूटे गए कुछ रुपये बरामद किए गए। प्रकरण में तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर की बाइट।
    1
    पखरौली लूटकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व लूटी गई रकम बरामद
दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पखरौली में दोपहर करीब 3:00 बजे एक व्यक्ति के साथ तमंचा दिखाकर लूट की घटना कारित की गई है। पीड़ित के अनुसार उससे ₹40,000 ऑनलाइन तथा ₹17,000 नकद लूटे गए।
सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 243/26 में लूट की सुसंगत धाराओं एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभु मिश्रा के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा लूट की कुछ धनराशि बरामद की गई। वहीं दूसरे अभियुक्त आदर्श पांडे के कब्जे से भी लूटे गए कुछ रुपये बरामद किए गए।
प्रकरण में तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर की बाइट।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • #अम्बेडकरनगर! मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को दोपहर करीब 1:13 बजे रमेश चंद्र मिश्रा ने थानाध्यक्ष मालीपुर को सूचना दी कि आशुतोष मिश्रा की मां का सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया है! बाद में करीब 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा ने मां की मौत पर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की कि उनकी हत्या की गई है और उनके द्वारा पहने गए आभूषण शरीर पर मौजूद नहीं हैं! सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया! उक्त मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी! फिलहाल पूरे प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह का क्या कहना हैं सुनिए बाईट!!!
    1
    #अम्बेडकरनगर!
मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है!
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को दोपहर करीब 1:13 बजे रमेश चंद्र मिश्रा ने थानाध्यक्ष मालीपुर को सूचना दी कि आशुतोष मिश्रा की मां का सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया है! बाद में करीब 2:30 बजे आशुतोष मिश्रा ने मां की मौत पर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की कि उनकी हत्या की गई है और उनके द्वारा पहने गए आभूषण शरीर पर मौजूद नहीं हैं!
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया! उक्त मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी! फिलहाल पूरे प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह का क्या कहना हैं सुनिए बाईट!!!
    user_Utkarsh Kumar Priyadarshi
    Utkarsh Kumar Priyadarshi
    Media house अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मालीपुर में बुजुर्ग महिला की मौत पर उठे सवाल, हत्या की आशंका के बाद पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice
    1
    मालीपुर में बुजुर्ग महिला की मौत पर उठे सवाल, हत्या की आशंका के बाद पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर रही धूम , कही न प्रभात फेरी , कही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बीकापुर, अयोध्या रिपोर्टर दुर्गा देश भक्ति का जज्बा लिए तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता के 80वीं वर्ष गांठ पर तिरंगे को फहराया गया। तथा राष्ट्रीय गीत और बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति पर आधारित एकांकी पेश की।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर रही धूम , कही न प्रभात फेरी , कही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

बीकापुर, अयोध्या रिपोर्टर दुर्गा 
देश भक्ति का जज्बा लिए तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता के 80वीं वर्ष गांठ पर तिरंगे को फहराया गया। तथा राष्ट्रीय गीत और बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति पर आधारित एकांकी पेश की।
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खजुरन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक ✍️ नागेंद्र माली बदलापुर। नाग पंचमी एवं सावन के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर खजुरन स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
    2
    खजुरन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक
✍️ नागेंद्र माली 
बदलापुर। नाग पंचमी एवं सावन के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर खजुरन स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
    user_Nagendra Mali
    Nagendra Mali
    Court reporter बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • सुल्तानपुर में गोमती नदी में डूबे युवक की रेस्क्यू जारी सुल्तानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र के मठिया बहादुरपुर निवासी सूरज कुमार वर्मा ( 20) पुत्र स्व राम कृपाल रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास नीरसहिया घाट पर नहाते समय डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पानी में लापता युवक की तलाश में स्थानीय पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक गोताखोरों और रेस्क्यू टीम को नहीं भेजा है।
    1
    सुल्तानपुर में गोमती नदी में डूबे युवक की रेस्क्यू जारी
सुल्तानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र के मठिया बहादुरपुर निवासी सूरज कुमार वर्मा ( 20) पुत्र स्व राम कृपाल रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास नीरसहिया घाट पर नहाते समय डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पानी में लापता युवक की तलाश में स्थानीय पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक गोताखोरों और रेस्क्यू टीम को नहीं भेजा है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।
    1
    गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुंह मे कर्रा के गुटखा पेल के स्कूल के अंदर घुसकर किचन में बना दाल भात चेक कर रहे हैं मुंह मे कर्रा के गुटखा पेल के स्कूल के अंदर घुसकर किचन में बना दाल भात चेक कर रहे हैं फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नरौली में बिना अनुमति पांच-छह लोगों के स्कूल परिसर और रसोई में घुसने तथा शिक्षिका से अभद्रता का मामला सामने आया, शिक्षिका ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, मामले के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर बिना सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति बाहरी लोगों, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों और यूट्यूबर्स के विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने तथा महिला शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की
    1
    मुंह मे कर्रा के गुटखा पेल के स्कूल के अंदर घुसकर किचन में बना दाल भात चेक कर रहे हैं
मुंह मे कर्रा के गुटखा पेल के स्कूल के अंदर घुसकर किचन में बना दाल भात चेक कर रहे हैं
फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नरौली में बिना अनुमति पांच-छह लोगों के स्कूल परिसर और रसोई में घुसने तथा शिक्षिका से अभद्रता का मामला सामने आया, शिक्षिका ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, मामले के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर बिना सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति बाहरी लोगों, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों और यूट्यूबर्स के विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने तथा महिला शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.