Shuru
Apke Nagar Ki App…
खजुरन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक ✍️ नागेंद्र माली बदलापुर। नाग पंचमी एवं सावन के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर खजुरन स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
Nagendra Mali
खजुरन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक ✍️ नागेंद्र माली बदलापुर। नाग पंचमी एवं सावन के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर खजुरन स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खजुरन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक ✍️ नागेंद्र माली बदलापुर। नाग पंचमी एवं सावन के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर खजुरन स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।2
- मुंह मे कर्रा के गुटखा पेल के स्कूल के अंदर घुसकर किचन में बना दाल भात चेक कर रहे हैं मुंह मे कर्रा के गुटखा पेल के स्कूल के अंदर घुसकर किचन में बना दाल भात चेक कर रहे हैं फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नरौली में बिना अनुमति पांच-छह लोगों के स्कूल परिसर और रसोई में घुसने तथा शिक्षिका से अभद्रता का मामला सामने आया, शिक्षिका ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, मामले के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन कर बिना सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति बाहरी लोगों, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों और यूट्यूबर्स के विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने तथा महिला शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की1
- मामपुर मे जलभराव से आधा दर्जन गांवो का रास्ता प्रभावित, ग्रामीणो मे आक्रोश मामपुर में जलभराव से आधा दर्जन गांवों का रास्ता प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश मुफ्तीगंज (जौनपुर)। मामपुर गांव में जलभराव की समस्या से पूरा क्षेत्र परेशान है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण यहां से होकर आने-जाने वाले करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई लोगों ने इस रास्ते से आवागमन छोड़ दिया है और दूसरे गांवों के रास्ते घूमकर जाने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण बलईपुर, कटका, बैरगिया, पतीला, विजयीपुर और वीरमपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों, राहगीरों और बाइक सवारों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों का कहना है कि जरूरी काम के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। सरकारी अभिलेखों में मामपुर, बलईपुर, बैरगिया, कटका, बिजयीपुर और वीरमपुर सहित ये गांव मुफ्तीगंज क्षेत्र में दर्ज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मौके पर पहुंचकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब जनता जलभराव की समस्या से परेशान होकर रास्ता बदलने को मजबूर है, तो आज सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी आखिर कहां हैं? ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर समस्या को लेकर आवाज उठाने की बात कही है।1
- 'मुझसे पॉलिटिक्स मत खेलना.. शिक्षा मंत्री को हटाकर आए हैं' पुलिस से भिड़े कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका1
- बिरौती गांव में दर्दनाक हादसा बाल्टी के पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत परिवार में मचा कोहराम पट्टी विकास खंड क्षेत्र के बिरौती गांव में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ बाल्टी में भरे पानी में डूबने से एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरौती गांव के निवासी मोहित सरोज का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रतीक रविवार दोपहर करीब 1 बजे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते घर के समीप ही पानी से भरी रखी एक बाल्टी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। बच्चा छोटा होने के कारण पानी से बाहर नहीं निकल सका और उसमें डूब गया।काफी देर तक जब मासूम कहीं दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों की नजर बाल्टी पर पड़ी, जिसमें मासूम बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में मासूम को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पत्ती) ले गए।अस्पताल में तैनात डॉक्टर नीरज सिंह ने मासूम का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- *रक्तदान शिविर में 26 लोगों का परीक्षण, 17 ने किया रक्तदान* रक्तदान शिविर में 26 लोगों का परीक्षण, 17 ने किया रक्तदान प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन, सुल्तानपुर-अयोध्या के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को आशीष हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान के इस पुनीत अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम में 26 लोगों का रक्तदान हेतु चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिनमें से स्वास्थ्य जांच के उपरांत 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आशीष यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रजिस्टर के अनुसार श्री राजेश त्रिपाठी, परमात्मानंद, मनीराम निषाद, रामचन्द्र कोरी, आशीष दुबे, रामसागर सिंह, सुभाषकली, जगतपुर पांडेय, पूजा यादव, गोविंद कनौजिया, अमित कुमार अग्रहरी एवं प्रशान्त यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान एवं अन्य सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी 17 रक्तदाताओं, परीक्षण कराने वाले 26 लोगों, चिकित्सकीय टीम, कार्यकर्ताओं तथा कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश प्रदान करता है।4
- नाग पंचमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन नाग पंचमी के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। नाग पंचमी हिंदू धर्म की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के संरक्षण का भी संदेश देता है। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सभी नागरिकों से अपील है कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और संरक्षण की भावना को भी मजबूत करें। समाज में भाईचारा, सद्भाव और मानवता की भावना को बढ़ावा देना ही पर्व की सच्ची सार्थकता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी देशवासियों को नाग पंचमी पर्व की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- हम सबके प्रेरणास्रोत एवं राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।* *मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” जी हमारे क्षेत्र रामपुर खास का गौरव हैं।* *हम सबके प्रेरणास्रोत एवं राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।* *मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” जी हमारे क्षेत्र रामपुर खास का गौरव हैं।* *_जयति जय प्रमोद तिवारी, जयति जय आराधना मिश्रा 'मोना', जयति जय रामपुर खास_* *#गोल्डन_जुबली_रामपुर_खास* *#रामपुरखास_50_वर्ष* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*1