logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए एम ओ यू से युवा भरेंगे लंबी उड़ान --- मुख्यमंत्री *देश की युवाशक्ति डिग्री से आगे बढ़कर कौशल संवर्धन की ओर अग्रसर* *भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, समाज को जोड़ने का जरिया* _*- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान*_ हमारे हुनरमंद युवाओं को मिल रहा वैश्विक मंच*- राज्य सरकार ने इंग्लिश एंव फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरशन सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ किए एमओयू_* जयपुर, 1 मई। मुख्यमंत्री भजनल हमनें अब तक 351 परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करवाई है तथा एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्हांने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के साथ-साथ कौशल से जोड़कर कुशल बना रही है और युवा अब नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए एमओयू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंदजी का उल्लेख करते हुए युवाओं से विदेशी भाषा सीखने और देश-दुनिया में छा जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कौशल विकास के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने इंग्लिश एंव फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरशन के साथ एमओयू किए हैं। इसके माध्यम से हमारे युवाओं को फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियन सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज के युग में विदेशी भाषा सीखना आवश्यकता बन चुका है। विदेशी भाषा का ज्ञान युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विदेशों में रोजगार के अनेक अवसर प्रदान करता है। इसी तरह यह विदेशी पर्यटकों, उद्यमियों और प्रदेश के स्थानीय उद्योगों के बीच एक सेतु का कार्य भी करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमुख पयर्टन स्थलों की वजह से राजस्थान के लिए विदेशी भाषा का विशेष महत्व है। दुनिया भर से यहां सैलानी आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश के कई अंचलों में पर्यटन उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। विदेशी भाषाएं जानने वाले गाइड, होटल मैनेजर, ट्रैवल एजेंट और व्यापारियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में नये महाविद्यालयों के निर्माण और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। इसके लिए 71 नए राजकीय महाविद्यालय खोलने के साथ ही, 185 नए राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण किया गया है। जबकि गत सरकार ने पूरे 5 साल में केवल 57 महाविद्यालयों के भवन बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को रोजगार से जोड़ा और अब डिग्री से युवाओं के जीवन को नई दिशा मिल रही है। राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्य कौशल नीति और युवा नीति बनाई गई है। युवाओं को सवा लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं। साथ ही, 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है एवं सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में भी अब तक 3 लाख रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। *राजस्थान के युवाओं में उद्यमिता के साथ-साथ संस्कृति को आत्मसात करने की प्रतिभा* _*- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री*_ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के युवाओं में मेहनत, नवाचार, उद्यमिता के साथ-साथ भाषाओं और संस्कृतियों को आत्मसात करने की नैसर्गिक प्रतिभा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज देश का युवा डिग्री और सर्टिफिकेट से आगे बढ़कर अपने कौशल एवं सामर्थ्य संवर्धन के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से युवाओं को विदेशी भाषा से संबंधित रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। *राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा को बहुभाषी और अंतरराष्ट्रीय बनाने पर बल* उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और समझने का माध्यम है। विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें शिक्षा को बहुभाषी और अंतरराष्ट्रीय बनाने पर जोर दिया गया है। फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियन और स्पेनिश जैसी भाषाएं सीखने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान की लोककथाएं जैसे पृथ्वीराज चौहान की गाथा विदेशी भाषा में अनुवादित होगी और दुनिया तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जापान और कोरिया जैसे देशों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। हमारे युवा इन देशों की भाषाएं सीखते हैं, तो वे न केवल सॉफ्टवेयर बल्कि हार्ड ट्रेड और मार्केटिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी अवसर पा सकते हैं। केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा नीति में मातृभाषाओं को प्राथमिक शिक्षा का आधार बनाया गया है। स्थानीय भाषा हमारे गौरवशाली अतीत संजोए रखने के साथ-साथ हमे विश्वास देती है, हमारी जड़ों से हमारा भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि विदेशी भाषा संचार कौशल के लिए हुए एमओयू भारतीय छात्रों के लिए दुनिया भर में संभावनाओं के द्वार खोलने का काम करेंगे। जिससे हमारे युवाओं के कौशल एवं हुनर को वैश्विक मंच मिलेगा। चौधरी ने कहा कि पीएम सेतु में राजस्थान में बेहतरीन काम हुआ है। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह एमओयू केवल कागजी समझौता नहीं बल्कि हमारे युवाओं को अवसरों से जोड़ने का सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्यमंत्री के.के विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार तथा इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के मध्य विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए एवं स्किल इंडिया इन्टरनेशनल सेंटर जयपुर की स्थापना के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही, नेशनल एन्टरप्रेन्योर एम्पावरमेंट ड्राइव के अन्तर्गत भी विभिन्न एमओयू संपादित हुए। इससे पहले इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी के जर्नल का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद भी किया। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. विनीत जोशी, शिक्षाविद् सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। वहीं, वीसी एवं माय भारत पोर्टल के माध्यम से प्रदेशभर के युवा जुड़े। ----

7 hrs ago
user_Rao pushpendra singh
Rao pushpendra singh
जयपुर, जयपुर, राजस्थान•

More news from Rajasthan and nearby areas
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की CNG कार में अचानक आग लग गई, जिसमें 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कैसे हुआ हादसा? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार लंबी दूरी तक कार चलने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गेट नहीं खुले, फंस गए लोग हादसे के दौरान कार के दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह जल गए—यहां तक कि हड्डियां तक पिघलने की बात सामने आ रही है। मौके पर मची अफरा-तफरी हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच जारी पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। शॉर्ट सर्किट और CNG सिस्टम को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। शोक की लहर इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। सावधानी ही सुरक्षा है: लंबी यात्रा के दौरान वाहन की नियमित जांच और ओवरहीटिंग से बचाव बेहद जरूरी है।
    1
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की CNG कार में अचानक आग लग गई, जिसमें 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार लंबी दूरी तक कार चलने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
गेट नहीं खुले, फंस गए लोग
हादसे के दौरान कार के दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह जल गए—यहां तक कि हड्डियां तक पिघलने की बात सामने आ रही है।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
जांच जारी
पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। शॉर्ट सर्किट और CNG सिस्टम को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
सावधानी ही सुरक्षा है: लंबी यात्रा के दौरान वाहन की नियमित जांच और ओवरहीटिंग से बचाव बेहद जरूरी है।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • भूमि पर काटी जा रही ‘नारायण एन्क्लेव’ कॉलोनी, नियमों को दरकिनार कर हो रही प्लाटिंग
    1
    भूमि पर काटी जा रही ‘नारायण एन्क्लेव’ कॉलोनी, नियमों को दरकिनार कर हो रही प्लाटिंग
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Digraj Singh Shahpura#जन्मदिन पर कक्षा 10/12वीं के विद्यार्थियों सम्मान#1 मई/2 बजे/मोती महल शाहपुरा
    1
    Digraj Singh Shahpura#जन्मदिन पर कक्षा 10/12वीं के विद्यार्थियों सम्मान#1 मई/2 बजे/मोती महल शाहपुरा
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    11 hrs ago
  • दौसा जिले के पुलिस थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के पिता गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया, जहां कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और टंकी के नीचे धरना देकर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों की मांग है कि नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नांगल राजावतान के डिप्टी एसपी दीपक मीणा और लवाण एसडीएम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस-प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया, लेकिन ग्रामीण तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गौरतलब है कि पीड़िता के पिता ने 27 अप्रैल को थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें युवती के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
    1
    दौसा जिले के पुलिस थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के पिता गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया, जहां कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और टंकी के नीचे धरना देकर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों की मांग है कि नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नांगल राजावतान के डिप्टी एसपी दीपक मीणा और लवाण एसडीएम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से बातचीत की।
पुलिस-प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया, लेकिन ग्रामीण तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
गौरतलब है कि पीड़िता के पिता ने 27 अप्रैल को थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें युवती के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
    user_Knowledge Nooks
    Knowledge Nooks
    Local News Reporter लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लालसोट हादसा: आमने-सामने टक्कर में दो की मौत लालसोट के दत्तवास मोड़ पर शुक्रवार को दो कारों की भीषण भिड़ंत में 70 वर्षीय मंजू मित्तल और 35 वर्षीय हरकेश मीणा की मौत हो गई। हादसे में छात्रा ऋद्धि मित्तल व एक अन्य गंभीर घायल हुए, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    3
    लालसोट हादसा: आमने-सामने टक्कर में दो की मौत
लालसोट के दत्तवास मोड़ पर शुक्रवार को दो कारों की भीषण भिड़ंत में 70 वर्षीय मंजू मित्तल और 35 वर्षीय हरकेश मीणा की मौत हो गई। हादसे में छात्रा ऋद्धि मित्तल व एक अन्य गंभीर घायल हुए, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by DEV GURJAR
    1
    Post by DEV GURJAR
    user_DEV GURJAR
    DEV GURJAR
    Taxi Driver श्री माधोपुर, सीकर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • #Horoscope #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #AstrologyReading #Zodiac #HoroscopeToday #AstroLife #StarSigns #CosmicEnergy 🌟 USA Audience Target Hashtags #USA #AmericanAudience #USATrend #TrendingUSA #USALifestyle #ExploreUSA #ViralUSA ♈ Zodiac Specific (Example) (आप अपनी राशि के हिसाब से यूज़ करें) Aries: #Aries #AriesSeason Taurus: #Taurus #TaurusVibes Gemini: #Gemini #GeminiSeason Cancer: #CancerZodiac Leo: #LeoSeason Virgo: #VirgoVibes Libra: #LibraLife Scorpio: #ScorpioEnergy Sagittarius: #SagittariusVibes Capricorn: #CapricornLife Aquarius: #AquariusSeason Pisces: #PiscesEnergyरोज़ानानमस्कार दोस्तों 🙏 स्वागत है आपका हमारे यूट्यूब चैनल एस्ट्रो राशिफल में। यहाँ आपको रोज़ाना मिलेगी सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और आपके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण ज्योतिष जानकारी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे मिलेगी खुशखबरी, तो हमारे चैनल एस्ट्रो राशिफल को अभी सब्सक्राइब करें और बेल आइकन जरूर दबाएँ 🔔 ताकि आपको रोज़ सबसे पहले आज का राशिफल मिल सके। धन्यवाद 🙏 जय हिंद।#astrologer #astrology #facts #horoscope #horoscopetagalog #horoscopefortoday #horoscopeabayoyvettesandrine #horoscope2024 #horoscopereading #horoscopetoday #horoscope2025 #horoscopengayongaraw #horoscopepredictions #horoscopetelugu #horoscopesinhala #horoscopemalayalam #horoscopekannada #todayhoroscope, #astrologer #astrology #facts #horoscope, #horoscopetagalog, #horoscopefortoday,#horoscopeabayoyvettesandrine, #horoscope2024, #horoscopereading, #horoscopetoday, #horoscope2025, #horoscopengayongaraw, #horoscopepredictions, #horoscopetelugu, #horoscopesinhala, #horoscopemalayalam, #horoscopekannada, @VanessaRaye, @SiriusJoyTV, @searchlighttarot, @ZodiacAttraction, @harisazmiastrologer, @Vaidik_JyoI, @111HindiTarot, @DailyHoroscopeus, @dailyhoroscopefree, @todayhoroscope
    1
    #Horoscope #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #AstrologyReading #Zodiac #HoroscopeToday #AstroLife #StarSigns #CosmicEnergy
🌟 USA Audience Target Hashtags
#USA #AmericanAudience #USATrend #TrendingUSA #USALifestyle #ExploreUSA #ViralUSA
♈ Zodiac Specific (Example)
(आप अपनी राशि के हिसाब से यूज़ करें)
Aries: #Aries #AriesSeason
Taurus: #Taurus #TaurusVibes
Gemini: #Gemini #GeminiSeason
Cancer: #CancerZodiac
Leo: #LeoSeason
Virgo: #VirgoVibes
Libra: #LibraLife
Scorpio: #ScorpioEnergy
Sagittarius: #SagittariusVibes
Capricorn: #CapricornLife
Aquarius: #AquariusSeason
Pisces: #PiscesEnergyरोज़ानानमस्कार दोस्तों 🙏
स्वागत है आपका हमारे यूट्यूब चैनल एस्ट्रो राशिफल में।
यहाँ आपको रोज़ाना मिलेगी सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और आपके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण ज्योतिष जानकारी।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे मिलेगी खुशखबरी, तो हमारे चैनल एस्ट्रो राशिफल को अभी सब्सक्राइब करें और बेल आइकन जरूर दबाएँ 🔔
ताकि आपको रोज़ सबसे पहले आज का राशिफल मिल सके।
धन्यवाद 🙏 जय हिंद।#astrologer #astrology #facts #horoscope #horoscopetagalog #horoscopefortoday #horoscopeabayoyvettesandrine #horoscope2024 #horoscopereading #horoscopetoday #horoscope2025 #horoscopengayongaraw #horoscopepredictions #horoscopetelugu #horoscopesinhala #horoscopemalayalam #horoscopekannada
#todayhoroscope, #astrologer #astrology #facts #horoscope, #horoscopetagalog, #horoscopefortoday,#horoscopeabayoyvettesandrine, #horoscope2024, #horoscopereading, #horoscopetoday, #horoscope2025, #horoscopengayongaraw, #horoscopepredictions, #horoscopetelugu, #horoscopesinhala, #horoscopemalayalam, #horoscopekannada, @VanessaRaye, @SiriusJoyTV, @searchlighttarot, @ZodiacAttraction, @harisazmiastrologer, @Vaidik_JyoI, @111HindiTarot, @DailyHoroscopeus, @dailyhoroscopefree, @todayhoroscope
    user_Roopsingh Chouhan
    Roopsingh Chouhan
    Artist कालवाड़, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा था कि वीआईपी कल्चर खत्म हुआ और हम खुद भी ट्रैफिक पर रखेंगे लेकिन हकीकत कुछ और ही है हकीकत यह है कि वीआईपी कल्चर बरकरार है मुख्यमंत्री के काफिले से पहले रास्ते रोक दिए जाते हैं
    1
    राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा था कि वीआईपी कल्चर खत्म हुआ और हम खुद भी ट्रैफिक पर रखेंगे लेकिन हकीकत कुछ और ही है हकीकत यह है कि वीआईपी कल्चर बरकरार है मुख्यमंत्री के काफिले से पहले रास्ते रोक दिए जाते हैं
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान ने “अनुराग-31” अभियान के तहत बुद्ध पूर्णिमा व मजदूर दिवस पर गणगौर मेला मैदान में श्रमनिष्ठ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमिकों का तिलक व उत्तरीय से सम्मान कर उनके साथ अल्पाहार किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने श्रम को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए “अनुराग परिण्डा अभियान” के तहत परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश
लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान ने “अनुराग-31” अभियान के तहत बुद्ध पूर्णिमा व मजदूर दिवस पर गणगौर मेला मैदान में श्रमनिष्ठ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमिकों का तिलक व उत्तरीय से सम्मान कर उनके साथ अल्पाहार किया गया।
संस्थान पदाधिकारियों ने श्रम को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए “अनुराग परिण्डा अभियान” के तहत परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.