logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान ने “अनुराग-31” अभियान के तहत बुद्ध पूर्णिमा व मजदूर दिवस पर गणगौर मेला मैदान में श्रमनिष्ठ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमिकों का तिलक व उत्तरीय से सम्मान कर उनके साथ अल्पाहार किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने श्रम को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए “अनुराग परिण्डा अभियान” के तहत परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

13 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
13 hrs ago

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान ने “अनुराग-31” अभियान के तहत बुद्ध पूर्णिमा व मजदूर दिवस पर गणगौर मेला मैदान में श्रमनिष्ठ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमिकों का तिलक व उत्तरीय से सम्मान कर उनके साथ अल्पाहार किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने श्रम को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए “अनुराग परिण्डा अभियान” के तहत परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दौसा जिले के पुलिस थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के पिता गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया, जहां कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और टंकी के नीचे धरना देकर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों की मांग है कि नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नांगल राजावतान के डिप्टी एसपी दीपक मीणा और लवाण एसडीएम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस-प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया, लेकिन ग्रामीण तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गौरतलब है कि पीड़िता के पिता ने 27 अप्रैल को थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें युवती के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
    1
    दौसा जिले के पुलिस थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के पिता गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया, जहां कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और टंकी के नीचे धरना देकर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों की मांग है कि नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नांगल राजावतान के डिप्टी एसपी दीपक मीणा और लवाण एसडीएम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से बातचीत की।
पुलिस-प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया, लेकिन ग्रामीण तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
गौरतलब है कि पीड़िता के पिता ने 27 अप्रैल को थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें युवती के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
    user_Knowledge Nooks
    Knowledge Nooks
    Local News Reporter लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    46 min ago
  • लालसोट हादसा: आमने-सामने टक्कर में दो की मौत लालसोट के दत्तवास मोड़ पर शुक्रवार को दो कारों की भीषण भिड़ंत में 70 वर्षीय मंजू मित्तल और 35 वर्षीय हरकेश मीणा की मौत हो गई। हादसे में छात्रा ऋद्धि मित्तल व एक अन्य गंभीर घायल हुए, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    3
    लालसोट हादसा: आमने-सामने टक्कर में दो की मौत
लालसोट के दत्तवास मोड़ पर शुक्रवार को दो कारों की भीषण भिड़ंत में 70 वर्षीय मंजू मित्तल और 35 वर्षीय हरकेश मीणा की मौत हो गई। हादसे में छात्रा ऋद्धि मित्तल व एक अन्य गंभीर घायल हुए, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    1
    Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • शमशान वाले आम रास्ते पर अतिक्रमण हो रखा है हमने कहीं बार शिकायत की है लिखित में लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है छोटे-छोटे बच्चे हैं जो स्कूल जाने के लिए भी बहुत परेशान होते हैं रास्ते की वजह से
    1
    शमशान वाले आम रास्ते पर  अतिक्रमण हो रखा है हमने कहीं बार शिकायत की है लिखित में लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है छोटे-छोटे बच्चे हैं जो स्कूल जाने के लिए भी बहुत परेशान होते हैं रास्ते की वजह से
    user_Digital marketing expert
    Digital marketing expert
    चाकसू, जयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। जीआरपी थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कीचड़ भरे तालाब में छिप गया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा नहीं छोड़ा और तालाब में उतरकर उसे पकड़ लिया। पुलिस मुख्यालय की ओर से स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी मुकेश पुत्र हजारी लाल, जाति नायक, निवासी प्रेमसर, जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2001 में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार हो गया था। उस समय उसकी उम्र 22 वर्ष थी। अब करीब 25 साल बाद 48 वर्ष की उम्र में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 38/2001 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह करीब एक किलो चरस की तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने जैसे ही उसे घेरने का प्रयास किया, वह भागकर पास ही स्थित एक कीचड़ भरे तालाब में जा छिपा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद टीम तालाब में उतरी और आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में जीआरपी थाना गंगापुर सिटी की टीम की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद कई दिनों से आरोपी की रेकी कर रहे थे। हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा और कांस्टेबल नंदलाल मीना भी टीम में शामिल रहे। विशेष रूप से दिलीप सिंह मीणा ने करीब एक किलोमीटर तक आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    गंगापुर सिटी।
जीआरपी थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कीचड़ भरे तालाब में छिप गया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा नहीं छोड़ा और तालाब में उतरकर उसे पकड़ लिया।
पुलिस मुख्यालय की ओर से स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी मुकेश पुत्र हजारी लाल, जाति नायक, निवासी प्रेमसर, जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2001 में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार हो गया था। उस समय उसकी उम्र 22 वर्ष थी। अब करीब 25 साल बाद 48 वर्ष की उम्र में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 38/2001 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह करीब एक किलो चरस की तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने जैसे ही उसे घेरने का प्रयास किया, वह भागकर पास ही स्थित एक कीचड़ भरे तालाब में जा छिपा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद टीम तालाब में उतरी और आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में जीआरपी थाना गंगापुर सिटी की टीम की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद कई दिनों से आरोपी की रेकी कर रहे थे। हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा और कांस्टेबल नंदलाल मीना भी टीम में शामिल रहे। विशेष रूप से दिलीप सिंह मीणा ने करीब एक किलोमीटर तक आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 25 साल से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार, कीचड़ भरे तालाब से फिल्मी अंदाज में पकड़ा जीआरपी थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश पुत्र हजारी लाल, जाति नायक, निवासी प्रेमसर जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। वह वर्ष 2001 में महज 22 वर्ष की उम्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार हो गया था और करीब 25 वर्षों तक पुलिस को चकमा देता रहा। अब 48 वर्ष की उम्र में आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 38/2001 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह करीब 1 किलो चरस की तस्करी के आरोप में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और पास ही स्थित कीचड़ से भरे एक तालाब में जाकर छिप गया। लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा और फिल्मी अंदाज में तालाब में उतरकर आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना गंगापुर सिटी की टीम की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद कई दिनों से आरोपी की रेकी कर रहे थे। वहीं हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद और आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने भाग रहे आरोपी का 1 किलोमीटर पीछा कर उसे कीचड़ भरे तालाब से पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई। कास्टेबल नन्दलाल मीना भी टीम में शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से फरार होकर कानून से बचता आ रहा था।
    1
    25 साल से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार, कीचड़ भरे तालाब से फिल्मी अंदाज में पकड़ा
जीआरपी थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश पुत्र हजारी लाल, जाति नायक, निवासी प्रेमसर जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। वह वर्ष 2001 में महज 22 वर्ष की उम्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार हो गया था और करीब 25 वर्षों तक पुलिस को चकमा देता रहा। अब 48 वर्ष की उम्र में आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 38/2001 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह करीब 1 किलो चरस की तस्करी के आरोप में वांछित था।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और पास ही स्थित कीचड़ से भरे एक तालाब में जाकर छिप गया। लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा और फिल्मी अंदाज में तालाब में उतरकर आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना गंगापुर सिटी की टीम की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद कई दिनों से आरोपी की रेकी कर रहे थे। वहीं हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद और आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने भाग रहे आरोपी का 1 किलोमीटर पीछा कर उसे कीचड़ भरे तालाब से पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई। कास्टेबल नन्दलाल मीना भी टीम में शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से फरार होकर कानून से बचता आ रहा था।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान ने “अनुराग-31” अभियान के तहत बुद्ध पूर्णिमा व मजदूर दिवस पर गणगौर मेला मैदान में श्रमनिष्ठ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमिकों का तिलक व उत्तरीय से सम्मान कर उनके साथ अल्पाहार किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने श्रम को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए “अनुराग परिण्डा अभियान” के तहत परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश
लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान ने “अनुराग-31” अभियान के तहत बुद्ध पूर्णिमा व मजदूर दिवस पर गणगौर मेला मैदान में श्रमनिष्ठ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमिकों का तिलक व उत्तरीय से सम्मान कर उनके साथ अल्पाहार किया गया।
संस्थान पदाधिकारियों ने श्रम को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए “अनुराग परिण्डा अभियान” के तहत परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.