Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरैना से चुराई चोरों ने 68 भेंस चोर आये पुलिस की पकड़ में पुलिस ने 68 भेसों को किया बरामद
दैनिक भास्कर संवाददाता
मुरैना से चुराई चोरों ने 68 भेंस चोर आये पुलिस की पकड़ में पुलिस ने 68 भेसों को किया बरामद
More news from राजस्थान and nearby areas
- चौथ का बरवाड़ा। ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग के तहत मिलने वाली विकास और सफाई की राशि पिछले एक साल से नहीं पहुंचने का मुद्दा तेज हो गया है। सरपंच संघ और ग्रामीणों का कहना है कि सवाई माधोपुर जिले में करोड़ों रुपये की बकाया राशि अटकी हुई है। इससे सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, पानी आपूर्ति, रोशनी और प्राथमिक शिक्षा से जुड़े काम रुक गए हैं। सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई पंचायतों पर बिजली बिल का बकाया भी बढ़ रहा है। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि केंद्रीय वित्त आयोग की राशि से नाला सफाई, सामुदायिक सफाई, शौचालय निर्माण, कचरा प्रबंधन और नाली निर्माण जैसे कार्य होते हैं। भुगतान नहीं होने से इन कामों में कटौती करनी पड़ रही है। चौथ का बरवाड़ा जैसी बड़ी पंचायत में भी सफाई व्यवस्था चलाना मुश्किल बताया गया है। सरपंच संघ के अध्यक्ष विमल कुमार मीणा ने कहा कि बकाया राशि नहीं मिलने से विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत राज मंत्री और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। संघ ने पहले भी आंदोलन और तालाबंदी की चेतावनी दी थी। वार्ता में राशि जारी करने की बात हुई थी, पर अमल नहीं हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने कहा कि पिछले एक साल से पूरी किस्त नहीं आ रही है। सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं और राशि जारी करवाने के प्रयास जारी हैं। ग्रामीणों ने पंचायत राज चुनाव समय पर कराने और बकाया किस्त जारी करने की मांग की है।1
- मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, परिंडे लगाकर दिया सेवा संदेश लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान ने “अनुराग-31” अभियान के तहत बुद्ध पूर्णिमा व मजदूर दिवस पर गणगौर मेला मैदान में श्रमनिष्ठ सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। श्रमिकों का तिलक व उत्तरीय से सम्मान कर उनके साथ अल्पाहार किया गया। संस्थान पदाधिकारियों ने श्रम को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए “अनुराग परिण्डा अभियान” के तहत परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान कल्याणजी शुक्रवार को बैसाख मास की पूर्णिमा (पीपल/बुद्ध पूर्णिमा) के चलते बैंडबाजों और गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीजी के हजारों भक्त शामिल हुए। भगवान कल्याणजी के नगर भ्रमण और कलश यात्रा से पूर्व बजाजा ट्रस्ट के पदाधिकारी-सदस्य और भगवान कल्याणजी के सैंकड़ों महिला-पुरुष भक्त श्री कल्याणजी मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां कल्याणजी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना और आरती की गई। निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने भी शोभायात्रा में शिरकत की। इसके बाद ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता भगवान कल्याणजी प्रतिमा को सिर पर रखकर फूलों से सजे-सजे रथ तक और जहां भगवान की प्रतिमा को विराजित किया गया। इसके बाद बैंडबाजे, डीजे और गाजे-बाजे के साथ रथ में सवार होकर भगवान कल्याणजी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। भगवान कल्याणजी के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य एसडीएम बृजेन्द्र मीणा को मिला। भगवान की कलश यात्रा में 201 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई जबकि उत्साही युवक-महिला भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। कार्यकारिणी मंे मंत्री धर्मदेव आर्य ने बताया कि भगवान की भव्य कलश यात्रा श्रीजी मंदिर से शुरु होकर घासमंडी, चौपड़ बाजार, खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा, पुरानी अनाज मंडी सीतारामजी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पुन: कल्याणजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और ठंडापेय पिलाकर स्वागत किया गया। कार्यकारिणी मंत्री धर्मदेव आर्य ने बताया कि कलश यात्रा में सभापति शिवरतन अग्रवाल, बजाज ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक बंसल, कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र कुमार गुप्ता और नेमीचंद अग्रवाल, भगवानसहाय, कैलाश वजीरपुर, महेश गुप्ता, पूरण, जगदीश श्यारौली, दामोदर, सोनू लेदिया, महेश कचौरी, पवन तुलारा, शिवदयाल सैंगरपुरा, विष्णु गोयल आदि सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे। कलश यात्रा का थोक वस्त्र व्याार कमेटी द्वारा देवी स्टोर चौराहे पर, अग्रवाल समाज समिति द्वारा व्यापार मंडल के पास और श्याम परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर और ठंडा पेय पिलाकर स्वागत किया गया। वहीं केदार गुर्जर और हरगोविंद कटारिया द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया।2
- उनियारा. भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खातोली में एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसिंह मीणा के नेतृत्व में ‘परिंडा बांधो अभियान’ के तहत स्कूल परिसर में 50 परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीणा ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल की कमी के कारण अनेक पक्षियों की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह अपने स्तर पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने घरों पर भी परिंडे लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्काउट्स एवं छात्र-छात्राओं को परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि यह अभियान निरंतर चलता रहे। वहीं, विद्यालय स्टाफ ने भी सामाजिक सरोकार निभाते हुए अपने-अपने घरों पर कम से कम पांच परिंडे लगाने और उनकी देखभाल करने की सामूहिक शपथ ली। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य मधुसुदन जांगिड़ सहित विद्यालय के समस्त व्याख्याता, अध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि विद्यार्थियों में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रही है।4
- Post by DEEPAK MARMAT1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय नगर परिषद क्षेत्र में छुगानी होटल से मैन बाजार से बीच सड़क पर दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण करके रास्ते को जाम कर दिया।क्ष जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जाए तो अतिक्रमण पर कार्रवाई होवे। कुछ दिन पूर्व मानटाउन थाना पुलिस द्वारा व्यापारियों को अतिक्रमण नहीं करने को लेकर हिदायत भी दी गई थी, लेकिन व्यापारियों की अनदेखी के चलते मुख्य बाजार, बरवाड़ा बस स्टैंड ,टोंक रोड आदि स्थानों पर अवैध अतिक्रमण की चपेट में है।आखिर देखने की बात है कि कौन सी राजनीति के चलते नगर परिषद अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करती। जबकि जिला कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में बिजली, पानी, चिकित्सा, अतिक्रमण को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाती है। लेकिन आला अधिकारी के कानों तक जू तक नहीं रेंग रही।1
- उनियारा. विश्व मजदूर दिवस पर उनियारा शहर के मुख्य बस स्टैंड पर बैठे हुए मजदूरों का कहना है कि उन्हें मजदूर दिवस पर भी किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिलती साथ ही श्रमिक डायरी का भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता। मजदूरों का कहना था कि उनियारा क्षेत्र में उद्योग धंधे बहुत कम है जिससे उनकी दैनिक मजदूरी बहुत कम होती है। यहां उद्योग की कमी होने के कारण मजदूरों को मजदूरी के भी लाले पड़ते हैं कभी आ जाए तो चार-पांच सो रुपए की मजदूरी बन जाती है और नहीं आए तो दो-तीन दिन तक भी काम नहीं निकलता। मजदूरों का कहना है कि राज्य सरकार को यहां रीको इंडस्ट्रीज एरिया घोषित होने के बावजूद भी इसमें अभी तक उद्योग स्थापित नहीं होने से उनके रोजगार पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। कई मजदूरों को तो पलायन होने को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं में श्रमिक डायरी का भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता। राज्य सरकार की श्रमिक डायरी से कई बार आवेदन करने के बावजूद भी उनके किसी प्रकार की कोई कार्य नहीं होते। कुछ मजदूरों का कहना है कि उनकी श्रमिक डायरी को वह बनाने के लिए ई मित्र पर जाते हैं लेकिन श्रमिक डायरी बनाने वाले दो से ₹3000 की उनसे डिमांड करते हैं जो वह दे नहीं पाते जबकि राज्य सरकार की ओर से श्रमिक डायरी श्रमिकों को निशुल्क बनाई जानी चाहिए और वास्तविक जो श्रमिक हो उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। यह नगर पालिका की ओर से भी मजदूरों को किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिलती।4
- #लाखेरी #मतगणना 2026 में आमजन से सहयोग करने की अपील उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौधरी1