25 साल से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार कीचड़ भरे तालाब में छिपा, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़कर दबोचा गंगापुर सिटी। जीआरपी थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कीचड़ भरे तालाब में छिप गया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा नहीं छोड़ा और तालाब में उतरकर उसे पकड़ लिया। पुलिस मुख्यालय की ओर से स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी मुकेश पुत्र हजारी लाल, जाति नायक, निवासी प्रेमसर, जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2001 में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार हो गया था। उस समय उसकी उम्र 22 वर्ष थी। अब करीब 25 साल बाद 48 वर्ष की उम्र में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 38/2001 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह करीब एक किलो चरस की तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने जैसे ही उसे घेरने का प्रयास किया, वह भागकर पास ही स्थित एक कीचड़ भरे तालाब में जा छिपा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद टीम तालाब में उतरी और आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में जीआरपी थाना गंगापुर सिटी की टीम की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद कई दिनों से आरोपी की रेकी कर रहे थे। हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा और कांस्टेबल नंदलाल मीना भी टीम में शामिल रहे। विशेष रूप से दिलीप सिंह मीणा ने करीब एक किलोमीटर तक आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी। जीआरपी थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कीचड़ भरे तालाब में छिप गया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा नहीं छोड़ा और तालाब में उतरकर उसे पकड़ लिया। पुलिस मुख्यालय की ओर से स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी मुकेश पुत्र हजारी लाल, जाति नायक, निवासी प्रेमसर, जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2001 में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार हो गया था। उस समय उसकी उम्र 22 वर्ष थी। अब करीब 25 साल बाद 48 वर्ष की उम्र में वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 38/2001 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। वह करीब एक किलो चरस की तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने जैसे ही उसे घेरने का प्रयास किया, वह भागकर पास ही स्थित एक कीचड़ भरे तालाब में जा छिपा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद टीम तालाब में उतरी और आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में जीआरपी थाना गंगापुर सिटी की टीम की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद कई दिनों से आरोपी की रेकी कर रहे थे। हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा और कांस्टेबल नंदलाल मीना भी टीम में शामिल रहे। विशेष रूप से दिलीप सिंह मीणा ने करीब एक किलोमीटर तक आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- 25 साल से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार, कीचड़ भरे तालाब से फिल्मी अंदाज में पकड़ा जीआरपी थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश पुत्र हजारी लाल, जाति नायक, निवासी प्रेमसर जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। वह वर्ष 2001 में महज 22 वर्ष की उम्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार हो गया था और करीब 25 वर्षों तक पुलिस को चकमा देता रहा। अब 48 वर्ष की उम्र में आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 38/2001 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह करीब 1 किलो चरस की तस्करी के आरोप में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और पास ही स्थित कीचड़ से भरे एक तालाब में जाकर छिप गया। लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा और फिल्मी अंदाज में तालाब में उतरकर आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना गंगापुर सिटी की टीम की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद कई दिनों से आरोपी की रेकी कर रहे थे। वहीं हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद और आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने भाग रहे आरोपी का 1 किलोमीटर पीछा कर उसे कीचड़ भरे तालाब से पकड़ने में मुख्य भूमिका निभाई। कास्टेबल नन्दलाल मीना भी टीम में शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से फरार होकर कानून से बचता आ रहा था।1
- लालसोट हादसा: आमने-सामने टक्कर में दो की मौत लालसोट के दत्तवास मोड़ पर शुक्रवार को दो कारों की भीषण भिड़ंत में 70 वर्षीय मंजू मित्तल और 35 वर्षीय हरकेश मीणा की मौत हो गई। हादसे में छात्रा ऋद्धि मित्तल व एक अन्य गंभीर घायल हुए, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- हिंडौन सिटी। शहर के शाहगंज माली पाड़ा स्थित जैन नसिया के पास छोटेलाल सैनी के कंपाउंड में शुक्रवार को सैनी समाज विकास एवं सेवा समिति के तत्वावधान में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कंबलवाल बगीची से बैंड बाजों के साथ 24 दूल्हों की सामूहिक निकासी निकाली गई। जो शहर के प्रमुख बाजारों से होकर विवाह स्थल पहुंची। बारात लेकर निकले दुल्हों का शहर में सर्व समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विवाह स्थल पहुंचने पर दूल्हों ने रिति रिवाज से पंडाल के बाहर तोरण मारा। इस मौके पर समिति की ओर से 24 दूल्हों सहित उनके साथ आए परिजन और रिश्तेदारों का भव्य स्वागत किया गया। सैनी समाज विकास एवं सेवा समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सैनी, सचिव प्रभु लाल सैनी एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद सैनी ने बताया कि मुख्य आचार्य पंडित कैलाश चंद शर्मा और सैनी समाज की प्रशिक्षित बालिकाओं ने वैदिक रीति रिवाज से 24 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया। समिति के अध्यक्ष सैनी ने बताया कि सम्मेलन स्थल पर वर वधू के परिजन एवं रिश्तेदारों के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा महिला और पुरुषों की भोजन व्यवस्था अलग-अलग पंडालों में की गई। समिति की ओर से 24 जोड़ों को कन्यादान के रूप में फ्रिज,कूलर,ड्रेसिंग टेबल, डबल बेड सहित करीब 15 बड़े घरेलू उपयोग के सामान के साथ बर्तन भेट किए हैं। इसके अलावा सर्व समाज के लोगों ने भी विवाह सम्मेलन स्थल पहुंचकर कन्यादान किया। सैनी समाज विकास एवं सेवा समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सैनी ने बताया कि द्वितीय विवाह सम्मेलन में करौली, सवाई माधोपुर,भरतपुर और दौसा जिले के समाज बंधु शामिल हुए। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने बाहर से आए सभी गणमान्य नागरिकों का स्वागत सत्कार किया।1
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता1
- अपने बच्चों के बेहतरीन भविष्य के लिए जामिया फारुकिया में एडमिशन करवाइए, पता:- मोहल्ला शाहगंज हिंडौन सिटी जिला करौली राजस्थान1
- Post by Anil Kumar journalist1