Shuru
Apke Nagar Ki App…
लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट में duruwa स्कूल प्रिंसिपल सर ने क्या कहा
Ashish Chandravanshi
लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट में duruwa स्कूल प्रिंसिपल सर ने क्या कहा
More news from झारखंड and nearby areas
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन, किया पुतला दहन रूपेश कुमार ,लातेहार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला समाहरणालय गेट के समीप विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव राजू रंजन प्रसाद, भोला सिंह, बली यादव, दामोदर यादव, रंजीत यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, चिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।1
- लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट में duruwa स्कूल प्रिंसिपल सर ने क्या कहा1
- फाइलेरिया मरीजों को ट्राईसाइकिल वितरण, आवागमन में मिलेगी सुविधा फाइलेरिया मरीजों को ट्राईसाइकिल वितरण, आवागमन में मिलेगी सुविधा लातेहार। प्रखंड परिसर में शनिवार, को फाइलेरिया से प्रभावित चार मरीजों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सीडीपीओ का सहयोग रहा। ट्राईसाइकिल वितरण का उद्देश्य फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस पहल से दिव्यांगता या चलने-फिरने में कठिनाई का सामना कर रहे मरीजों को दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक पांडेय, सीआई विश्वजीत प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अंकित कुमार, जिला सलाहकार सुनील कुमार सिंह, एमटीएस इंचार्ज पप्पू कुमार, BAM सुनील कुमार, एमपीडब्ल्यू पंकज कुमार तथा पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अमरेन्द्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।2
- सिकनी कोलियरी चालू करवाने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर 1:00 बजे ब्राह्मणी बाजार में निकाला गया जुलूस। उक्त कार्यक्रम का आयोजन झारखंड खनिज संघ के बैनर तले एवं संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया। जिस दौरान आगामी 28 सितंबर को सिकनी कोलियरी दोबारा खुलवाने की मांग को लेकर धरना एवं प्रदर्शन की बात कही गई।1
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका पुतला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग को लेकर फूंका पुतला लातेहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को लातेहार समाहरणालय गेट के समीप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि कि जनता के वोट के साथ कथित तौर पर खिलवाड़ कर भाजपा को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि ऐसा हो रहा है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और मताधिकार से जुड़े किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। यदि किसी अधिकारी या संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तो उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। जनता के अधिकारों की अनदेखी के आरोपों की जांच कर जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाना चाहिए।जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि, “राजद जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। भाजपा को लाभ पहुंचाने के आरोपों से घिरे जिम्मेदार लोगों को इस्तीफा देना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम में प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, राजू रंजन प्रसाद, बलराम साहू, बली यादव, प्रीत लाल यादव, दामोदर यादव, राज नारायण गिरी, मुन्ना खान, राशिद खान, हरिहर यादव, अजय कुमार गुप्ता यादव, बलराम यादव, सुनील यादव, संजय गोप, तपवन कुमार यादव, जिला सचिव संतोष यादव, चेतन यादव, हसन अंसारी, ललन राम, प्रदीप यादव, चंदन यादव, मुकेश सिंह, उपेंद्र यादव, वहाब अंसारी, उपेंद्र राम, सुरेश सिंह, शोएब अंसारी, विष्णु देव यादव, अंकित कुमार, चंद्रशेखर कुमार, अर्जुन ठाकुर, नरेश यादव, धनराज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।3
- आदिवासी फुटबॉल क्लब बिंदु के एक शानदार फुटबॉल टूर्नामेंट का समाजसेवी अख्तर अंसारी ने फीता काट कर किया उद्घाटन मनिका,लातेहार:-NH-39 से 300 मीटर दूर उतर दिशा की ओर करमाही मे आदिवासी फुटबॉल क्लब दुंदु के के द्वारा पिलारटांड़ करमाही के मैदान में बालक एवं बालिकाओं के लिए एक शानदार फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है |इस टूर्नामेंट के आयोजन के अध्यक्ष श्री इंद्रदेव खरवार उर्फ़ देवा ,सचिव पृथ्वी खरवार एंव गंगा खरवार ,कोषाध्यक्ष बाबूलाल खरवार एवं मुकेश खरवार है| आदिवासी फुटबॉल क्लब के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी अख्तर अंसारी एवं ग्राम प्रधान राजेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं टॉस करने के बाद किक मारते हुए दो टीमों के बीच मैच शुरू कराया जहां समाज से भी अख्तर अंसारी ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि तुम्हारे पैरों में सिर्फ फुटबॉल नहीं बल्कि तुम्हारे गांव जिला और समाज का नाम जुड़ा हुआ है |मैदान में पूरी ईमानदारी, अनुशासन और टीम भावना से खेलो| हार जीत से बड़ा तुम्हारा जज्बा है |आदिवासी फुटबॉल क्लब की ओर से मैं तुम्हारे उज्जवल भविष्य और शानदार खेल खेलने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं|1
- *कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला का घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत/ बाल बाल बच गए घर परिवार* कुडू लोहरदगा कुडू: लोहरदगा लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण दिनांक 26/9/2026 को सुबह 8 बजे कुडू प्रखंड अंतर्गत पंचायत कुडू के जामुन टोली में एक बड़ा हादसा हो गया। जामुन टोली निवासी जीरो भगताईन, पति - स्व. मंगरा भगत, उम्र - 51 वर्ष के घर पर एक विशाल जामुन का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से उनका कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घर की दीवारें टूट गईं और ऊपर लगा करकट पूरी तरह से टूट कर बिखर गया। इस घटना में उनके घर में बंधी एक बकरी की भी दबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को घर से हटाया। पीड़िता जीरो भगताईन अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गरीबी के कारण वे अपने टूटे हुए घर को दोबारा बनाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। अब उनके सामने अपने बाल-बच्चों के साथ रहने का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से लगाई गुहार पीड़िता ने पंचायत जनप्रतिनिधि, कुडू प्रखंड प्रशासन एवं लोहरदगा जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि सरकारी प्रक्रिया के तहत स्थल की जांच कर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें सिर ढकने के लिए एक छोटा सा मकान मिल सके और वे अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण सुरक्षित तरीके से कर सकें। अधिक जानकारी के लिए पीड़िता के मोबाइल नंबर *9835433914* पर संपर्क किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द जांच कर पीड़ित महिला को आपदा राहत एवं आवास योजना का लाभ दिया जाए।1
- अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य हलवाई समाज बरवाडीह शाखा ने बाबा गणिनाथ जी की जयंती मनाई । उक्त कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की सुबह 11:00 बजे बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना करते हुए उपस्थित लोगों के बीच में प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर समाज के कई लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।1