13 दिन बाद फिर वापस आया दो हाथियों का समूह धनगवां के जंगल मे अनूपपुर - तीन हाथियों के समूह से दो हाथियों का समूह शुक्रवार की देर रात छत्तीसगढ़ राज्य के वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र मरवाही के शिवनी बीट अंतर्गत मालाडांड के जंगल में दिनभर विश्राम करने बाद देर रात मालाडांड के जंगल से गूजर नाला पार कर 9,35 बजे रात को ग्राम पंचायत एवं वन बीट चोलना के झिरिया टोला में स्थित गूजर नाला के पुलिया के समीप वार्ड क्रमांक 17 में रामनिवास केवट के खेत में लगे धान की फसल को खाते पूरी रात चोलना पंचायत के विभिन्न मोहल्ले में विचरण करते हुए कुकुरगोड़ा पंचायत के विभिन्न टोला मोहल्ला से लगे धनगवां बीट के जंगल में तीन दिनों से ठहरे हुए हैं रविवार-सोमवार की देर रात दोनों हाथी जंगल से निकलकर ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव अंतर्गत भलुवान टोला,चौधरी टोला,पडमनिया टोला में ग्रामीण के खेतों में लगे फसलों को खाते हुए सुबह फिर से आम पानी के जंगल में ठहरते हुए दोपहर जंगल से निकलकर जंगल से लगे चोई गांव के भलुवान टोला निवासी छंगछ सिंह गोंड के खेत में लगे धान की फसल को खाने पर भगाए जाने पर फिर से खेत से लगे आमापानी के जंगल में चले गये। वही इस समूह का तीसरा एक-एक दांत वाला हाथी वर्तमान समय वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र मरवाही के घुसरिया बीट अंतर्गत चरचेड़ी गांव में एक ग्रामीण के घर में तोड़फोड़ करने कर कई दिनों से घुसरिया एवं चरचेड़ी के जंगल में रात के समय निकलकर आसपास के ग्रामों में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को आहार बनाते हुए सोमवार की सुबह फिर से घुसरिया बीट के लेगरा पहाड़ जंगल में ठहरा हुआ है। 13 दिनों बाद हाथियों के समूह के छत्तीसगढ़ राज्य से अनूपपुर जिले के जैतहरी इलाके में फिर से प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग का गश्ती दल दोनों हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को सचेत एवं सतर्क रहने हाथियों के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं करने कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीणों को पक्के घरों में जाने सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
13 दिन बाद फिर वापस आया दो हाथियों का समूह धनगवां के जंगल मे अनूपपुर - तीन हाथियों के समूह से दो हाथियों का समूह शुक्रवार की देर रात छत्तीसगढ़ राज्य के वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र मरवाही के शिवनी बीट अंतर्गत मालाडांड के जंगल में दिनभर विश्राम करने बाद देर रात मालाडांड के जंगल से गूजर नाला पार कर 9,35 बजे रात को ग्राम पंचायत एवं वन बीट चोलना के झिरिया टोला में स्थित गूजर नाला के पुलिया के समीप वार्ड क्रमांक 17 में रामनिवास केवट के खेत में लगे धान की फसल को खाते पूरी रात चोलना पंचायत के विभिन्न मोहल्ले में विचरण करते हुए कुकुरगोड़ा पंचायत के विभिन्न टोला मोहल्ला से लगे धनगवां बीट के जंगल में तीन दिनों से ठहरे हुए हैं रविवार-सोमवार की देर रात दोनों हाथी जंगल से निकलकर ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव अंतर्गत भलुवान टोला,चौधरी टोला,पडमनिया टोला में ग्रामीण के खेतों में लगे फसलों को खाते हुए सुबह फिर से आम पानी के जंगल में ठहरते हुए दोपहर जंगल से निकलकर जंगल से लगे चोई गांव के भलुवान टोला निवासी छंगछ सिंह गोंड के खेत में लगे धान की फसल को खाने पर भगाए जाने पर फिर से खेत से लगे आमापानी के जंगल में चले गये। वही इस समूह का तीसरा एक-एक दांत वाला हाथी वर्तमान समय वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र मरवाही के घुसरिया बीट अंतर्गत चरचेड़ी गांव में एक ग्रामीण के घर में तोड़फोड़ करने कर कई दिनों से घुसरिया एवं चरचेड़ी के जंगल में रात के समय निकलकर आसपास के ग्रामों में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को आहार बनाते हुए सोमवार की सुबह फिर से घुसरिया बीट के लेगरा पहाड़ जंगल में ठहरा हुआ है। 13 दिनों बाद हाथियों के समूह के छत्तीसगढ़ राज्य से अनूपपुर जिले के जैतहरी इलाके में फिर से प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग का गश्ती दल दोनों हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को सचेत एवं सतर्क रहने हाथियों के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं करने कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीणों को पक्के घरों में जाने सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
- 13 दिन बाद फिर वापस आया दो हाथियों का समूह धनगवां के जंगल मे अनूपपुर - तीन हाथियों के समूह से दो हाथियों का समूह शुक्रवार की देर रात छत्तीसगढ़ राज्य के वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र मरवाही के शिवनी बीट अंतर्गत मालाडांड के जंगल में दिनभर विश्राम करने बाद देर रात मालाडांड के जंगल से गूजर नाला पार कर 9,35 बजे रात को ग्राम पंचायत एवं वन बीट चोलना के झिरिया टोला में स्थित गूजर नाला के पुलिया के समीप वार्ड क्रमांक 17 में रामनिवास केवट के खेत में लगे धान की फसल को खाते पूरी रात चोलना पंचायत के विभिन्न मोहल्ले में विचरण करते हुए कुकुरगोड़ा पंचायत के विभिन्न टोला मोहल्ला से लगे धनगवां बीट के जंगल में तीन दिनों से ठहरे हुए हैं रविवार-सोमवार की देर रात दोनों हाथी जंगल से निकलकर ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव अंतर्गत भलुवान टोला,चौधरी टोला,पडमनिया टोला में ग्रामीण के खेतों में लगे फसलों को खाते हुए सुबह फिर से आम पानी के जंगल में ठहरते हुए दोपहर जंगल से निकलकर जंगल से लगे चोई गांव के भलुवान टोला निवासी छंगछ सिंह गोंड के खेत में लगे धान की फसल को खाने पर भगाए जाने पर फिर से खेत से लगे आमापानी के जंगल में चले गये। वही इस समूह का तीसरा एक-एक दांत वाला हाथी वर्तमान समय वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र मरवाही के घुसरिया बीट अंतर्गत चरचेड़ी गांव में एक ग्रामीण के घर में तोड़फोड़ करने कर कई दिनों से घुसरिया एवं चरचेड़ी के जंगल में रात के समय निकलकर आसपास के ग्रामों में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को आहार बनाते हुए सोमवार की सुबह फिर से घुसरिया बीट के लेगरा पहाड़ जंगल में ठहरा हुआ है। 13 दिनों बाद हाथियों के समूह के छत्तीसगढ़ राज्य से अनूपपुर जिले के जैतहरी इलाके में फिर से प्रवेश कर जाने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग का गश्ती दल दोनों हाथियों के विचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों को सचेत एवं सतर्क रहने हाथियों के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं करने कच्चे घरों में रहने वाले ग्रामीणों को पक्के घरों में जाने सुरक्षित रहने की अपील की गई है।1
- वंदे मातरम् के अपमान से नाराज भाजपा युवा मोर्चा अनूपपुर ने किया विरोध प्रदर्शन दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खडगे की उपस्थति मे कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रीय गीत के अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा अनूपपुर द्वारा एक विशाल कैंडल मार्च व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भाजपा के नवीन कार्यालय से स्टेशन चौक तक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा वंदेमातरम् गायन के दौरान जो हरकत की , उसके विरोध मे देश भर मे सभी जिला मुख्यालयों मे आज प्रदर्शन किया गया। #VandeMataram #BJYMAnuppur #BJYM #Bjp4India #Bjp4MP वंदे मातरम् के अपमान से नाराज भाजपा युवा मोर्चा अनूपपुर ने किया विरोध प्रदर्शन दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खडगे की उपस्थति मे कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रीय गीत के अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा अनूपपुर द्वारा एक विशाल कैंडल मार्च व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भाजपा के नवीन कार्यालय से स्टेशन चौक तक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा वंदेमातरम् गायन के दौरान जो हरकत की , उसके विरोध मे देश भर मे सभी जिला मुख्यालयों मे आज प्रदर्शन किया गया। #VandeMataram #BJYMAnuppur #BJYM #Bjp4India #Bjp4MP2
- मनेन्द्रगढ़ में रेलवे द्वारा बनाए गए कई रास्तों पर बारिश के बाद पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से हर जगह जलभराव हो रहा है। आवागमन में दिक्कत के साथ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने जहां-जहां इस तरह के रास्ते बनाए हैं, वहां बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं है। जिससे सड़कें तालाब बन गई हैं। लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग2
- नन्हे कदमों में देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे की छांव में सजा एजुकेशन पावर पब्लिक स्कूल "नए विद्यार्थियों का तिलक और उपहार से आत्मीय स्वागत, देशभक्ति नृत्य और नन्हे बच्चों के ओजस्वी भाषणों ने बांधा समां" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का पर्व नहीं, बल्कि बच्चों के मन में देशप्रेम, संस्कार और जिम्मेदारी के बीज बोने का अवसर भी है। इसी भावना को जीवंत करते हुए नई लेदरी स्थानीय एजुकेशन पावर पब्लिक हाई स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के रंग में मनाया गया। नन्हे बच्चों की मुस्कान, हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा विद्यालय परिसर मानो भारत माता की जयकार से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की। *नए बच्चों के लिए बना यादगार पहला कदम* समारोह में विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का विशेष रूप से स्वागत किया गया। नन्हे विद्यार्थियों के माथे पर तिलक लगाकर और उन्हें उपहार भेंट कर विद्यालय परिवार ने आत्मीयता से उनका अभिनंदन किया। यह पल बच्चों के लिए बेहद खास रहा। नए विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय प्रबंधन का यह प्रयास बच्चों को यह संदेश देने वाला रहा कि स्कूल केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि ऐसा परिवार है जहां हर बच्चे को अपनापन, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। *नन्हे कलाकारों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग* समारोह का सबसे आकर्षक पल नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीत लिया। बच्चों के कदमों में उत्साह और चेहरों पर देश के लिए गर्व की चमक साफ दिखाई दे रही थी। नन्हे विद्यार्थियों के ओजस्वी भाषणों ने भी सभी को प्रभावित किया। बच्चों की मासूम आवाजों में जब देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की बातें गूंजीं तो वातावरण भावुक हो उठा। विद्यालय परिसर लगातार भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के आयोजन की प्रशंसा की। *शिक्षकों और विद्यालय परिवार की अहम भूमिका* समारोह में विद्यालय के संचालक विष्णु दास एवं प्राचार्या श्रीमती राधा सरकार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कुमारी पूर्णिमा सरकार, कुमारी श्रद्धा दास और कुमारी अंशु यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती शालिनी जायसवाल, कुमारी सुलेखा और श्रीमती सविता यादव का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर प्राचार्या श्रीमती राधा सरकार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह बच्चों के लिए केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशप्रेम, संस्कार और आत्मविश्वास सीखने का सुंदर अवसर बन गया। तिरंगे की छांव में खिले इन नन्हे चेहरों ने यह भरोसा जगाया कि आज के ये बच्चे ही कल देश की जिम्मेदारी संभालेंगे।3
- पीएम राहत योजना:मध्य प्रदेश में दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनी ' जीवनदायनी ' मध्यप्रदेश राज्य में पीएम राहत योजना का बड़ा असर, सडक दुर्घटना में जीवन रक्षा. पीएम राहत योजना से सड़कों पर बच रही जिंदगीया।1
- जिला उमरिया -देवरी मजरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरस्वती शिशु मंदिर से निकली भव्य रैली l उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में भव्य रैली निकाली गई। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव के कोने-कोने तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों में स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और देशप्रेम की भावना जागृत की। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाया।1
- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि अनूपपुर बिजुरी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिजुरी कार्यालय में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री एवं कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल ने अटल जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्रप्रेम और उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और विचार सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, ओजस्वी वक्तृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।2
- अनूपपुर में भारी बारिश का कहर उफान पर नदी-नाले, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित। अनूपपुर जिले सहित पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी नाले रौद्र रूप धारण कर चुके हैं कई मुख्य मार्ग जलमग्न हैं और नालों का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनूपपुर में भारी बारिश का कहर उफान पर नदी-नाले, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित। अनूपपुर जिले सहित पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी नाले रौद्र रूप धारण कर चुके हैं कई मुख्य मार्ग जलमग्न हैं और नालों का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- नन्हे कदमों में आजादी का उत्सव, मासूम मुस्कानों ने मोहा मन मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर नई लेदरी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए उमंग, उल्लास और देशभक्ति से भरा रहा। तिरंगे की शान में सजे विद्यालय परिसर में जब छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल भावनाओं और तालियों से गूंज उठा। बच्चों के मासूम चेहरे, उत्साह से भरे कदम और आजादी के जश्न में डूबा उनका नृत्य हर किसी के दिल को छू गया। ऐसा लगा मानो इन नन्हे कदमों में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई दे रही हो। उनकी प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। इन बच्चों के लिए आजादी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि खुशियों, सपनों और खुले आसमान में उड़ान भरने का एहसास है। उनकी खिलखिलाती मुस्कान और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। सेंट जोसेफ स्कूल के इन नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से संदेश दिया कि देश का भविष्य इन्हीं मासूम हाथों और सपनों में पल रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की यह मनमोहक प्रस्तुति लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बनी रहेगी।1