Shuru
Apke Nagar Ki App…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंने अपनी मांगों को लेकर रैली जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन डिंडोरी जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओं रैली जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है
Santosh Ahirwar
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंने अपनी मांगों को लेकर रैली जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन डिंडोरी जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओं रैली जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डिंडोरी जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओं रैली जुलूस निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है5
- आमझर-सिलघिटी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में कई घायल घुघरी/ आमझर और सिलघिटी के बीच स्थित मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके चलते संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- महुआ नहीं मिला… तो थैला ही उठा ले गया जंगल का महाराज बांधवगढ़ के जंगल में बाघ की अजीब हरकत, ग्रामीण बना मूक दर्शक उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदर चुई इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। यहां एक बाघ ने शिकार नहीं, बल्कि महुआ से भरा थैला ही अपना टारगेट बना लिया। दरअसल, एक ग्रामीण आराम से पेड़ के नीचे बैठकर महुआ बीन रहा था। मेहनत से इकट्ठा किया गया महुआ उसने एक थैले में भरकर पास में रख दिया। तभी अचानक जंगल का असली मालिक एंट्री मारता है। बाघ साहब चुपचाप आए, पहले थोड़ी देर पेड़ के नीचे बैठकर माहौल को समझा… मानो सोच रहे हों, क्या सीन चल रहा है? ग्रामीण ने जैसे ही बाघ को देखा, उसकी हालत ना भाग सकते, ना बोल सकते वाली हो गई। वह कुछ दूरी पर खड़ा होकर बस तमाशा देखने लगा। उधर बाघ ने भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। पहले आराम से बैठा, फिर नजरें घुमाईं और आखिर में फैसला लिया शिकार नहीं मिला तो थैला ही सही इसके बाद बाघ ने महुआ से भरा थैला अपने मुंह में दबाया और ऐसे चलता बना जैसे जंगल की दुकान से शॉपिंग करके निकला हो। पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। इस अनोखी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि बाघ अब ‘डायट चेंज’ कर चुका है और शिकार की जगह महुआ पसंद करने लगा है। हालांकि, वन विभाग इस घटना को हल्के में नहीं ले रहा। पनपथा बफर क्षेत्र के अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अकेले जंगल में महुआ बीनने न जाएं, बल्कि समूह में जाएं और सतर्क रहें। कुल मिलाकर, यह घटना जहां एक तरफ जंगल के खतरे की याद दिलाती है, वहीं दूसरी तरफ यह भी दिखाती है कि जंगल का राजा कब क्या कर जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। आज महुआ का थैला गया है… कल को बाघ को कुछ और पसंद आ गया तो?1
- Post by Pavan Yadav2
- Post by Ashok Sondhiya1
- शहडोल (मध्य प्रदेश): गोहपारू थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले फरार आरोपी पवन सिंह कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नवंबर 2024 का है, जब नवागांव की रहने वाली अंजना सिंह कंवर का शव घर के पीछे एक कुएं में मिला था। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पवन सिंह ने मृतिका को इस आत्मघाती कदम के लिए मजबूर किया था। घटना का विवरण और जांच: घटना वाले दिन मृतिका अपनी चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही थी। रास्ते में आरोपी पवन सिंह ने उसे जबरन रोका, उसका हाथ पकड़ा और साथ चलने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती पर पेट्रोल जैसा तरल पदार्थ डालकर उसे जान से मारने की धमकी दी और बुरी तरह डराया। इस घटना से युवती मानसिक रूप से इतनी टूट गई कि उसने उसी शाम बिना किसी को बताए कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी काफी समय से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। साइबर सेल की मदद से छत्तीसगढ़ से गिरफ्तारी, एसपी ने रखा था 5000 का इनाम घटना के बाद से ही आरोपी पवन सिंह कंवर फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं, लेकिन वह अपनी लोकेशन बदल रहा था। तकनीकी टीम की सफलता: अंततः, साइबर सेल की सहायता से आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन को ट्रैक किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में छिपा हुआ है। दिनांक 05.04.2026 को गोहपारू पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को 'करणी कृपा फैक्ट्री' (तुमगांव) से धर दबोचा। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, उप-निरीक्षक भागचन्द और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।2
- Post by India news Reporter1
- Post by Ashok Sondhiya1