Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी: बड़े भाई को फंसाने के लिए भाई ने खुद मारी अपनी टांग में गोली, लाइव वीडियो...
Amit Singh
यूपी: बड़े भाई को फंसाने के लिए भाई ने खुद मारी अपनी टांग में गोली, लाइव वीडियो...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा (हमीरपुर) में सिजनौडा के पास बड़ा हादसा। बाइक के सामने अचानक बकरी आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी। ग्राम घटकना निवासी शिरोमणि सिंह (45), पत्नी रोशनी (40) और 2 वर्षीय बेटा ऋषि घायल। तीनों को मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी को गंभीर चोटें आई हैं।1
- Post by Amit Singh1
- आँधी तूफ़ान आने से झोपड़ी गिरी1
- खदान कर्मियों के साथ मारपीट कर लाइसेंसी रायफल छीनने,और जेब में रखे रुपये भी लूटने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।1
- *प्रचंड जीत पर भाजपा ने मनाई खुशी, दागे पटाके* बाँदा।पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया जिसमें बैण्डबाजों की धुन में थिरकते हुए बाबूलाल चौराहा पहुँचे जहाँ पटाके दागे व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति आम जनमानस के अपार समर्थन व आशीर्वाद का परिचायक है l यह जीत जनविश्वास की जीत है साथ ही विकास सुशासन और राष्ट्रहित की जीत है l राष्ट्रवाद के अमर पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पश्चिम बंगाल में प्रथमबार भाजपा की सरकार बनी है जो कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है l कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मालती बासू,ममता मिश्रा, वंदना गुप्ता,विनोद जैन,संतू गुप्ता,उत्तम सक्सेना,दुर्गा चौरसिया,राकेश वाल्मीकि, रंजना श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता रज्जन,संतोष राजपूत,वीरेंद्र सक्सेना,धीरेन्द्र सिंह धीरू, संतोष नायक,शिवपूजन गुप्ता, रमन सिंह,नीरज त्रिपाठी, अंकित बासू,राहुल सिंह,लखन कुशवाहा,इंद्रजीत राजपूत, दिनेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे l.2
- *बहुजन मुक्ति पार्टी मिशन 2027* आज दिनाँक 4 मई 2026 को नया पुरवा वार्ड -23 किदवई नगर मे बहुजन मुक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कैडर मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमे तमाम महिलाओ नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की! *नेतृत्व-* छेदी खोटे (अश्वनी), प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी उत्तरप्रदेश व राजकुमारी अम्मा ( महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष BMP), चंदा गौतम जिला सचिव महिला मोर्चा, सोनू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे1
- पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों और रुझानों ने भारतीय राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। टीएमसी के 15 साल के अभेद्य किले में सेंध लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उसने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है। भवानीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट से लेकर बंगाल के सुदूर गांवों तक, भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की रैलियों का असर साफ तौर पर जमीन पर नजर आ रहा है। भाजपा नेता प्रवीण सिंह का कहना है कि यह जीत उन बलिदानियों को समर्पित है जिन्होंने हिंसा के दौर में भी पार्टी का झंडा थामे रखा। जश्न की इन तस्वीरों के साथ ही अब 2027 में उत्तर प्रदेश के सियासी रण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं, जहां भाजपा फिर से अपनी जीत का दावा ठोक रही है।" बाइट - प्रवीण सिंह (भाजपा नेता)4
- मौदहा/हमीरपुर। सोमवार को नायब तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए अवैध मोरम से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव के पास पकड़ लिया। ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए ट्रैक्टर का चालक रोहित पुत्र सरदार निवासी अछरौड़ (बांदा) बताया गया है, जबकि वाहन मालिक ज्ञान सिंह निवासी अछरौड़ है। क्षेत्र में लंबे समय से केन नदी के विभिन्न घाटों से बिना रॉयल्टी मोरम खनन का खेल जारी है, जिस पर प्रशासन की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।1